Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा-हमीरपुर: नाना के घर छात्र की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम

बांदा-हमीरपुर: नाना के घर छात्र की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर: नाना के घर आए युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना हमीरपुर जिले में हुई है। मृतक बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के दशवत थोक मोहल्ले के रहने वाले थे। चाचा ने दी घटना की जानकारी जानकारी के अनुसार, मृतक के चाचा राजाराम तिवारी ने बताया कि उनके भतीजे आयुष (19) रविवार को अपनी ननिहाल हमीरपुर के भेड़ी गांव गए थे। वहां बेतवा नदी में दोस्तों के साथ नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूबकर मौत हो गई। बताया कि लगभग 2 किलोमीटर दूर नदी से उनका शव बरामद हुआ है। दो बहनों के इकलौते भाई थे आयुष बताया जाता है कि आयुष बिसंडा कस्बे के आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के छात्र थे। पिता रज्जू तिवारी की पहले ही मौत हो चुकी है। चाचा ही पूरे परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। वह दो बहनों के इकलौते भाई थे। बिसंडा थाना इंस...
बांदा में बाईपास पर बड़ा हादसा, भाई-बहन की मौत-पिता की हालत गंभीर

बांदा में बाईपास पर बड़ा हादसा, भाई-बहन की मौत-पिता की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों अपने पिता के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें कनवारा बाईपास पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चों के पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुबह लगभग 8 बजे हुआ हादसा सीओ सदर राजवीर सिंह ने इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, बांदा के कनवारा चौराहे के पास बाईपास पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक पर सवार कनवारा के मजरा बरुआ डेरा के रहने वाले श्यामू यादव और ये भी पढ़ें: बांदा में हादसा, बजरंग कालेज के छात्र समेत दो को डीसीएम ने कुचला-दोनों की मौत   उनका बेटा शिवा (6) और बेटी प्रियंका (3) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दोनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं श्यामू यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। ...
बांदा में महिला को सांप ने 7 साल में 7वीं बार काटा-अस्पताल में भर्ती 

बांदा में महिला को सांप ने 7 साल में 7वीं बार काटा-अस्पताल में भर्ती 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को बीते 7 साल में सांप ने 7वीं बार काटा है। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डाॅक्टरों ने उसे एंटी स्नैक दबा देकर इलाज शुरू किया है। महिला बिसंडा थाना क्षेत्र के मानस चौक की रहने वाली हैं। पति ने बताई यह चौंकाने वाली बात.. वहां रहने वाले धर्ममणि का कहना है कि उनकी पत्नी रोशनी (35) गुरुवार सुबह घर की नाली साफ कर रही थीं। इसी बीच सांप ने उनकी ऊंगली में काट लिया। पति धर्ममणि का कहना है कि बीते करीब 7 वर्ष से हर साल बारिश के मौसम में सांप उनकी पत्नी को काटता है। पति की बातचीत अस्पताल में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है। ये भी पढ़ें: हैवानियत: लखनऊ में स्कूल वैन चालक आरिफ ने बच्ची से किया दुष्कर्म-फिर दी धमकी-गिरफ्तार ये भी पढ़ें: बांदा में छात्रा समेत दो लड़कियों को सांप न...
बांदा: कांग्रेसियों ने महान क्रांतिकारी मंडल पांडेय की जयंती मनाई

बांदा: कांग्रेसियों ने महान क्रांतिकारी मंडल पांडेय की जयंती मनाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय में विख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं 1857 की क्रांति के महानायक मंगल पांडेय की जयंती मनाई। जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में स्टेशन रोड पार्टी कार्यालय में आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बलिया के गांव नगवा में जन्मे मंगल पांडेय ने सबसे पहले ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाने का काम किया था। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, महामंत्री सत्य प्रकाश द्विवेदी, महासचिव बीलाल भाई, प्रद्युम्न दुबे, बाबूराम यादव, राज बहादुर गुप्ता आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Banda: शादी के एक साल बाद ही मंजू की संदिग्ध हालात में मौत-हत्या का आरोप ये भी पढ़ें: बांदा में हादसा, बजरंग कालेज के छात्र समेत दो को डीसीएम ने कुचला-दोनों की मौत https://samarneetinews.com/banda-manju-dies-just-one-year-after-marriage-allegation-of-mu...
महोबा: मंत्री ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस-अधिकारियों को दिए निर्देश

महोबा: मंत्री ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस-अधिकारियों को दिए निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: महोबा के ग्राम पंचायत सिजेहरी में दो दिन पहले तेज अतिवृष्टि में मकान ढहने से मां-बेटे की मौत हो गई थी। वहीं बाप-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आज जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। मकान ढहने से हुई थी मां-बेटे की मौत साथ ही पूरी स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को पीड़ित परिवार को मुआवजा जल्द दिलाने व दूसरे जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इसके अलावा ऊर्मिल बॉध का स्थलीय निरीक्षण भी किया। श्रीनगर व अन्य जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत भी किया। संबंधित खबर: महोबा: बारिश में मकान गिरने से मां-बेटे की मौत, बाप-बेटे घायल, पढ़ें पूरी घटना https://samarneetinews.com/in-mahoba-mother-son-died-father-son-injured-dueto-house-collapse-in-heavy-rain/ https://samarneetinews.com/banda-manju-dies-just-one-year...
Banda: शादी के एक साल बाद ही मंजू की संदिग्ध हालात में मौत-हत्या का आरोप

Banda: शादी के एक साल बाद ही मंजू की संदिग्ध हालात में मौत-हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: 22 साल की नवविवाहिता मंजू की शादी के एक साल बाद ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताते हैं कि वह तीन माह की गर्भवती थीं। घटना अतर्रा के बल्लान गांव के मजरा बोड़ापुरवा की है। मंजू का शव फांसी पर लटकता मिला है। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। चित्रकूट के रहने वाले पिता का आरोप जानकारी के अनुसार, शोभरन कुमार की पत्नी मंजू देवी (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। मृतका के पिता चित्रकूट जिले के ओरा के रहने वाले संतोष कुमार ने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। सिर्फ एक साल पहले ही हुई थी शादी उनका आरोप है कि दामाद शोभरन ने उनकी बेटी की पीट-पीटकर मार डाला है। आत्महत्या दिखाने के लिए फांसी पर शव लटकाया है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की...
बांदा में हादसा, बजरंग कालेज के छात्र समेत दो को डीसीएम ने कुचला-दोनों की मौत

बांदा में हादसा, बजरंग कालेज के छात्र समेत दो को डीसीएम ने कुचला-दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। साइकिल सवार छात्र समेत दो लोगों डीसीएम ने रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। पुलिस ने बाद में डीसीएम चालक को वाहन समेत पकड़ लिया है। सीओ सदर ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 12वीं के छात्र थे समर सिंह जानकारी के अनुसार, करहिया गांव के जगदीश सिंह के बेटे 17वर्षीय समर सिंह बांदा के बजरंग कालेज में इंटर के छात्र थे। किसी काम से आज बांदा आए थे। साथ में उनके पड़ोसी नंदकिशोर कोटार्य (25) भी थे। दोपहर को दोनों एक ही साइकिल से घर लौट रहे थे। पुलिस ने चालक को पकड़ा रास्ते में करहिया मोड़ के पास डीसीएम ने टक्कर मारते हुए दोनों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पपरेंदा पुलिस चौकी प्रभारी ने पीछा कर तिंदवारी के परसौडा गांव के पास से डीसीएम समेत चालक को पकड़ लिया।...
दर्दनाक: बांदा में दो भाइयों की बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत 

दर्दनाक: बांदा में दो भाइयों की बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शुक्रवार का दिन हादसों वाला रहा। सुबह दो भाई-बहनों की बारिश में घर ढहने से मौत की खबर आई। वहीं दोपहर को बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो भाइयों की मौत की खबर ने सभी को दुखी कर दिया। तिंदवारी के परसौड़ा की घटना जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव स्थित उसरा नाला से पपरेदा, मिरगाहनी, बछेउरा, आदि गांवों का पानी निकला है। बीते दो दिन से लगातार बारिश नाला उफनाया हुआ है। इसका पानी पास में बने गड्ढे में भरा था। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह परसौड़ा के पप्पू वर्मा के बेटे किशन (12) और उसका छोटा भाई लवकुश (10) के साथ नाला देखने गए थे। हादसे से परिवार में कोहराम तभी वहां पैर फिसलने से लवकुश गड्ढे में डूब गया। बड़ा भाई बचाने के चक्कर में डूब गया। दोनों की मौत हो गई। गोताखोर-एनडीआरएफ की टीम ने काफी प्रयास के बाद शवों को बाहर निकाला। बत...
बड़ी खबर: बांदा में बारिश से मकान ढहने से भाई-बहन की मौत, परिवार के 7 लोग घायल

बड़ी खबर: बांदा में बारिश से मकान ढहने से भाई-बहन की मौत, परिवार के 7 लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीती रात हुई मूसलाधार भारी बारिश से एक बड़ी दर्दनाक घटना हो गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के पिपरीखेरवा गांव में मनोज कुशवाहा का मकान ढह गया। इससे परिवार के कुल 9 लोग दब गए। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डाॅक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। अतिवृष्टि से देर रात हुई घटना बताते हैं कि गांव के सुनील कुशवाहा और उनके भाई अमर सिंह कुशवाहा का परिवार बीती रात घर में चौपार में सो रहा था। अचानक तेज बारिश में देर रात मकान ढह गया। इससे सभी 9 लोग उसके नीचे दब गए। इनमें से सुनील की 5 साल की बेटी आरोही और बेटे पुष्पेंद्र (7) की मौत हो गई।बाकी 7 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर है। उधर, घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी जे.रीभा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों ...
महोबा: बारिश में मकान गिरने से मां-बेटे की मौत, बाप-बेटे घायल, पढ़ें पूरी घटना

महोबा: बारिश में मकान गिरने से मां-बेटे की मौत, बाप-बेटे घायल, पढ़ें पूरी घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा: बीते 24 घंटे से बुंदेलखंड के महोबा जिले में लगातार भारी बारिश हो रही है। यह बारिश अब आफत बनती जा रही है। बांदा में बारिश में मकान ढहने से जहां दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं महोबा जिले में भी भारी बारिश में एक मकान ढहने से मां-बेटे की जान चली गई। परिवार में बाप-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पिता-पुत्र की हालत गंभीर जानकारी के अनुसार, महोबा में 24 घंटे से जारी भारी बारिश से थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव में देर रात एक मकान ढह गया। वहां रहने वाले वृंदावन यादव (42) की पत्नी जसोदा (35) और बेटे प्राण (16) की मौत हो गई। ये भी पढ़ें: हमीरपुर : दुष्कर्म आरोपी बीजेपी नेता गिरफ्तार, गाल और दूसरे हिस्सों में काटकर की थी दरिंदगी वहीं खुद वंदावन और उनका दूसरा बेटा ज्ञान (8) गंभीर रूप से घायल ह...