Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

Hamirpur: बांदा के मामा-भांजे की कानपुर-सागर हाइवे पर हादसे में मौत-एक कानपुर रेफर

Hamirpur: बांदा के मामा-भांजे की कानपुर-सागर हाइवे पर हादसे में मौत-एक कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में आज बुधवार को कानपुर-सागर नेशनल हाइवे पर भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार लोगों को रौंद दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। मरने वाले बांदा जिले के रहने वाले थे। रिश्ते में मामा-भांजे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। हमीरपुर दवाई लेने गए थे मामा, दो भांजे जानकारी के अनुसार, हमीरपुर में सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदौखी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में युवक मांझा (35) और उनके भांजे विकास (20) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार तीसरे युवक दीपक (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। एक भांजा गंभीर हालत में कानपुर रेफर उन्हें इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि मृतक बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के कुम्हेड़ा ग...
बांदा में दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर की हत्या, दीवारी नृत्य की हलचल के बीच मारी गोली

बांदा में दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर की हत्या, दीवारी नृत्य की हलचल के बीच मारी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज बुधवार को दिनदहाड़े एक हिस्ट्रीशीटर की गोली माकर हत्याकर दी गई। हत्या उस समय हुई जब गांव में दीवारी नृत्य लेकर चहलकदमी थी। लोग नृत्य का आनंद लेने के लिए आ-जा रहे थे। मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारोपी हवा में तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। परिवार के लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SP हत्या की यह वारदात मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव में हुई है। एसपी पलाश बंसल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई हैं। घात लगाकर दिया वारदात को अंजाम जानकारी के अनुसार, त्रिवेणी गांव में बुंदेलखंड की पारंपरिक ‘दिवारी नृत्य’ कार्यक्रम चल रहा था। गांव के 60 वर्षीय मुन्ना यादव...
बांदा SP पलाश बंसल की बड़ी कार्रवाई, SO और सिपाही को किया सस्पेंड-रिश्वत लेते Video Viral का मामला..

बांदा SP पलाश बंसल की बड़ी कार्रवाई, SO और सिपाही को किया सस्पेंड-रिश्वत लेते Video Viral का मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बड़ी कार्रवाई की है। रिश्वत लेते सिपाही का कथित वीडियो वायरल होने के मामले में थानाध्यक्ष और सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसपी की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस कर्मी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। हालांकि, 'समरनीति न्यूज' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। SO कुलदीप तिवारी और सिपाही अनुराग यादव सस्पेंड जानकारी के अनुसार, बदौसा थाने के सिपाही अनुराग यादव का हाल ही में रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद विभाग में खलबली मच गई थी। मामले को पुलिस अधीक्षक श्री बंसल ने गंभीरता से लिया। वीडियो हुआ था वायरल, विभागीय जांच भी हुई शुरू इसके बाद प्रकरण में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने प्रथम दृष्टया थाना बदौसा के थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी और सिपाह...
UP: “तुम यादव हो पढ़कर क्या करोगे…भैंस चराओ”…मामले में पुलिस जांच में यह बात आई सामने..

UP: “तुम यादव हो पढ़कर क्या करोगे…भैंस चराओ”…मामले में पुलिस जांच में यह बात आई सामने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सरकारी स्कूल में एक प्रिंसिपल ने कक्षा-7 के छात्र को बेरहमी से पीटते हुए जातिगत टिप्पणी की। छात्र ने बताया कि प्रिंसिपल ने उसे पीटते हुए कहा कि 'तुम यादव हो, पढ़कर क्या करोंगे, जाकर भैंस चराओ।' दरअसल, प्रिंसिपल पढ़ाने नहीं आए तो बच्चे ने स्कूल की मैडम को पढ़ने के लिए बुला लिया। बताते हैं कि इसी बात को लेकर प्रिंसिपल भड़क गए। पुलिस बोली-प्रिंसिपल और शिक्षिका के बीच विवाद में मोहरे बन रहे बच्चे उधर, बांदा के एएसपी शिवराज का कहना है कि मामले प्रिंसिपल और शिक्षकों के बीच चली आ रही पुरानी तनातनी का है, जिसमें बच्चों को माध्यम बनाया जाता है। पुलिस ने आरोपों को झूठा करार दिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव से जुड़ा मामला सुर्खियों में छाया जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र में लुकतरा ग...
Happy_Diwali: बांदा स्टेडियम में क्रिकेट ट्रेनीज ने रंगोली बनाकर और दीप जलाकर मनाई दीवाली

Happy_Diwali: बांदा स्टेडियम में क्रिकेट ट्रेनीज ने रंगोली बनाकर और दीप जलाकर मनाई दीवाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दीवाली का पावन पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट ट्रेनीज ने भी पूरे हर्षोल्लास के साथ दीवाली मनाई। रंगोली बनाई और दीए जलाए। क्रिकेट प्रशिक्षक शिव प्रताप सिंह के निर्देशन में बालिका ट्रेनीज ने रंगोली बनाई। पूरे हर्षोल्लास के साथ बालिका ट्रेनीज ने बनाई रंगोली दीए और मोमबत्तियां जलाकर स्टेडियम को किया रोशन फिर सभी ने दीए जलाकर स्टेडियम को रोशन किया। मोमबत्तियों और दीए की रोशनी में स्टेडियम जगमग हुआ। कोच श्री सिंह ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर दीवाली की बधाई दी। साथ ही खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कठिन परिश्रम का संकल्प भी दिलाया। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव वासिफ जमा खान ने भी खिलाड़ियों को दीवाली की बधाई दी। खिलाड़ियों ने भी अपने वरिष्ठों से आशीर्वाद लिया। वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी तालियां...
बांदा में दर्दनाक हादसा, कांस्टेबल की मौत से परिवार में कोहराम

बांदा में दर्दनाक हादसा, कांस्टेबल की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: दीवाली के मौके पर बांदा में दर्दनाक हादसा सामने आया है। बाइक सवार एक पुलिस कांस्टेबल की हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक में लोडर ने पीछे से टक्कर मार दी। बताते हैं कि वाहन चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिर्जापुर में थी तैनाती जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव की रहने वाली आरती देवी ने बताया कि उनके पति रवि (34) पुलिस में सिपाही थी। वह इस समय मिर्जापुर में तैनात थे। मगर इस समय महोबा में ड्यूटी थी। दीपावली के एक दिन पहले रविवार रात वह बाइक से अपनी ससुराल खप्टिहाकलां गांव जा रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा रोडवेज पर हंगामा, आरएम पर मारपीट की तहरीर-MP रोडवेज के चालक-परिचालक के आरोप रात करीब ढाई बजे चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव के पास पीछे से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत ...
बाइक की हो रही थी डिमांड: बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकती मिली मीरा

बाइक की हो रही थी डिमांड: बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकती मिली मीरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक की डिमांड कर रहे थे। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि अज्ञात कारणों से सुसाइड की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या और आत्महत्या में उलझा मामला पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, मर्का थाना क्षेत्र के खेरा गांव के बलवीर की पत्नी 25 वर्षीय मीरा का शव घर में फांसी पर लटकता मिला है। मायके पक्ष ने लगाए ये गंभीर आरोप मृतका के भाई ने देखा तो चीख पड़ा। बताते हैं कि ससुराल पक्ष के लोग मृतका के भाई को देखकर भाग निकले। रिश्तेदार राजकरन का कहना है कि शादी को चार साल हुए हैं। मीरा के एक बेटी है। ससुराल वाले बाइक की डिमांड को लेकर मीरा को प्रताड़ित कर...
Happy_Dipawali: बांदा स्टेडियम में बैडमिंटन खिलाड़ियों ने मनाई दीपावली

Happy_Dipawali: बांदा स्टेडियम में बैडमिंटन खिलाड़ियों ने मनाई दीपावली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन खिलाड़ियों ने दीपावली का पर्व बड़े ही हर्तोल्लास के साथ मनाया। छोटे-बड़े सभी खिलाड़ियों ने दीपक और मोमबत्तियां जलाकर स्टेडियम को रोशन कर दिया। बैडमिंटन हाॅल मोमबत्तियों की रोशनी में जगमगाता नजर आया। रोशनी से जगमगा उठा इंडोर गेम का हाॅल बैडमिंटन कोच भानु प्रताप ने सभी खिलाड़ियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही बेहतर प्रदर्शन के लिए संकल्प भी दिलाया। सभी खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाइयां दी। बच्चों ने भी पूरे उत्साह से बैंडमिंटन के इंडोर गेम हाल में दीपक जलाए। इस अवसर पर अंकित कुमार, आलोक सिंह, पवन सिंह, रियास अहमद, वैभव कुमार कनिष्ठ सहायक आदि लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बना वर्ल्ड रिकार्ड: प्रभु श्रीराम की नगरी लाखों दीपों से जगमगाई, सीएम योगी ने भी जलाया दीप  https://samarneetinews.com/lord-ram...
बांदा रोडवेज पर हंगामा, आरएम पर मारपीट की तहरीर-MP रोडवेज के चालक-परिचालक के आरोप

बांदा रोडवेज पर हंगामा, आरएम पर मारपीट की तहरीर-MP रोडवेज के चालक-परिचालक के आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मध्य प्रदेश डिपो की बस के चालक और परिचालक ने बांदा रोडवेज के आरएम, यातायात निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उनके साथ मारपीट की है। इतना ही नहीं हंगामे के दौरान लगभग आधा घंटे तक रोडवेज के सामने जाम लगा रहा। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश डिपो की बस रविवार दोपहर सतना से बांदा पहुंची थी। रोडवेज के सामने हंगामा, आधा घंटे लगा रहा जाम यहां कानपुर के लिए रोडवेज के सामने खड़ी हो गई। बांदा डिपो के अधिकारी व कर्मचारियों का एमपी रोडवेज के चालक-परिचालक से सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया। ये भी पढ़ें: Banda News: नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर दी जान, यह बात आई सामने.. चालक इमामुद्दीन और परिचालक धीरेंद्र सिंह का कहना है कि बांदा आरएम, कर्मचारियों, अधिकारियों ने पिटाई की। फिर बस की चाबी निकाल ली। बस सड़क पर खड़ी थी। इसलिए ज...
दर्दनाक: बांदा में बाइक सवार युवक की ट्रक से कुचलकर मौत

दर्दनाक: बांदा में बाइक सवार युवक की ट्रक से कुचलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दीवापली से पहले एक दर्दनाक घटना हो गई। बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। चिल्ला थाना क्षेत्र में हुआ हादसा मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र के महेदू गांव के रहने वाले बच्चा लाल (35) ट्रैक्टर चालक थे। वह बाइक से घर से भिड़ौरा गांव जाने के लिए निकले थे। बताते हैं कि रास्ते में कुरसेजा और मुंगुस गांव के बीच खड़े ट्रक से जा टकराए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और दम तोड़ दिया। उनके पास मिले मोबाइल नंबर से पहचान हुई। ये भी पढ़ें: बांदा में प्रधानाचार्य पर FIR-छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक के चचेरे भाई आकाश का कहना है कि मृतक के ...