Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा में स्कूल में शिक्षिका ने लगाए ठुमके-Video Viral-बीएसए ने बैठाई जांच

बांदा में स्कूल में शिक्षिका ने लगाए ठुमके-Video Viral-बीएसए ने बैठाई जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: विद्यार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक भी नियम तोड़ते नजर आ रहे हैं। जी हां, बांदा में एक शिक्षिका की स्कूल में डांस करते रील वायरल हो रही है। गाने के बोल कुछ इस तरह हैं...'देर से पहुंची तो मुझपे बरसेगा वो, जरा थम के बरस, तुम ही तुम निगाहों में हो..'। यह वीडियो कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका का बताया जा रहा है। मामले में बीएसए अव्यक्त राम तिवारी ने शिक्षिका के खिलाफ जांच बैठाते हुए स्पष्टीरकरण तलब किया है। हालांकि, 'समरनीति न्यूज' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जसपुरा ब्लाक के कस्तूरबा विद्यालय का मामला जानकारी के अनुसार, जसपुरा ब्लाक मुख्यालय में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा 1 से 8 वीं तक की करीब 100 छात्राएं पढ़ रही हैं। कक्षा 9वीं से 12वीं तक का छात्रावास भी संचालित है। बताते हैं कि यह छात्राएं मधुसूदनदास इंटर कॉ...
Banda: एबीवीपी छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों व जवानों को बांधी राखी

Banda: एबीवीपी छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों व जवानों को बांधी राखी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन विभाग में सेवारत पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा। एबीवीपी की आयुषी त्रिपाठी ने कहा कि इसका उद्देश्य ऐसे पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधना है, जो घरों से दूर हैं। ये जवान कर्तव्य का निर्वहन करते हुए हमारी रक्षा करते हैं और अपनी बहनों से राखी नहीं बंधवा पाते। इस अवसर पर मानसी धुरिया, ज्योत्सना गुप्ता, दिव्यांशु मिश्रा, सुभाष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर बांदा में बड़ी घटना, 3 बच्चों को साथ बांधकर नहर में कूदी महिला-चारों के शव मिले ये भी पढ़ें: बांदा में स्कूल में शिक्षिका ने लगाए ठुमके-Video Viral-बीएसए ने बैठाई जांच  ...
रक्षा बंधन पर बांदा में बड़ी घटना, 3 बच्चों को साथ बांधकर नहर में कूदी महिला-चारों के शव मिले

रक्षा बंधन पर बांदा में बड़ी घटना, 3 बच्चों को साथ बांधकर नहर में कूदी महिला-चारों के शव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: रक्षा बंधन के दिन बांदा जिले में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पति से विवाद के बाद एक महिला अपने तीन बच्चों को लेकर घर से निकली। इसके बाद उसने तीनों बच्चों को कपड़े से बांधकर नहर में छलांग लगा दी। छानबीन करती पहुंची पुलिस को नहर पुल पर महिला के कुछ कपड़े मिले। आज बरामद हुए चारों के शव आशंका पर नहर में तलाश की गई। आज दोपहर चारों के शव एक साथ बंधे हुए बरामद किए गए। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने घटना की जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में बेटे ने किया बाप का कत्ल, इलाके में फैली सनसनी-गिरफ्तार एएसपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया महिला का उसके पति से विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से चुपचाप निकल गई। महिला नरैनी कोतवाली के ग्राम रिसौरा निवासी अखिलेश की पत्नी रीना (28) थी। उसके तीन बच्चों के नाम हिमांशु...
Breaking: बांदा में बेटे ने किया बाप का कत्ल, इलाके में फैली सनसनी-गिरफ्तार

Breaking: बांदा में बेटे ने किया बाप का कत्ल, इलाके में फैली सनसनी-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यजू, बांदा: बांदा में रिश्तों के कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार के लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक माविस टक ने जानकारी दी है। कुलकम्हारी में वारदात से सनसनी उन्होंने बताया कि हत्यारोपी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज वारदात देहात कोतवाली के कुलकुम्हारी गांव की है। बताते हैं कि आज शाम वहां रहने वाले नंदलाल पर उनके बेटे गोरेलाल ने नशे में हमला कर दिया। ये भी पढ़ें: बांदा का ‘शिव कृष्ण अस्पताल’: सत्ता-शराब-अफसरशाही और दौलत का गठजोड़ पिता ने बेटे को नशे में उत्पात मचाने से मना किया था। इसपर भड़कते हुए नशेबाज बेटा हैवान बन...
बांदा जसपुरा में बारिश में मकान ढहा-3 लोग दबे, समय पर बचाव कार्य से बचीं जानें

बांदा जसपुरा में बारिश में मकान ढहा-3 लोग दबे, समय पर बचाव कार्य से बचीं जानें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के जसपुरा में लगातार बारिश से एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। इस हादसे में पिता और बच्चे मलबे में दब गए। हालांकि, समय रहते बचाव कार्य शुरू होने से सभी को सुरक्षित बचा लिया गया। बच्चे समेत सभी को मामूली चोटें आई हैं। उधर, राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने जिलाधिकारी जे.रीभा से बात कर बचाव कार्य जल्द कराने को कहा। इसके बाद अधिकारियों ने तेजी पकड़ी। सभी को मामूली चोटें, बड़ा हादसा टला जानकारी के अनुसार, जसपुरा में कच्चा मकान ढहने से अनुरुद्ध सिंह (65), शिवमंगल (45) और नैतिक (14) मलबे में दब गए। पुलिस और आसपास के लोगों ने सभी को सुरक्षित बचा लिया। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया है। वहां सभी का इलाज चल रहा है। सभी को मामूली चोटें आई हैं। घटना शुक्रवार सुबह की है। थानाध्यक्ष जसपुरा अनिल कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां इलाज च...
Banda: हद है! भारी बारिश चेतावनी के बावजूद स्कूल खुले

Banda: हद है! भारी बारिश चेतावनी के बावजूद स्कूल खुले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: लखनऊ मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को बांदा समेत बुंदेलखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कुल 39 जिलों के लिए यह अलर्ट हुआ है। इसके बावजूद बांदा में बच्चों के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा नहीं हुई। जबकि लखनऊ समेत कई जिलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। यह कदम बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन उठाया गया है। लखनऊ समेत कई शहरों में बंद किए गए स्कूल बांदा में जिला प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर से ऐसे कोई आदेश होने की जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल बांदा में बच्चों को आज सुबह हल्की बारिश के बीच स्कूल जाते देखा गया। बताते चलें कि बांदा के ये भी पढ़ें:यूपी: बांदा-बुंदेलखंड समेत इन 39 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट…पूरब से लेकर पश्चिम तक होगी घनघोर बरसात कुछ ग्रामीण इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। शहर में भी शंकरनगर, लौधियापुरवा में जलभराव ...
यूपी: इन 39 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट…पूरब से लेकर पश्चिम तक होगी घनघोर बरसात

यूपी: इन 39 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट…पूरब से लेकर पश्चिम तक होगी घनघोर बरसात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। आज यानी शुक्रवार को मौसम विभाग ने तराई और दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के वाराणसी, बिजनौर, मुरादाबाद और कानपुर व बांदा-बुंदेलखंड समेत 39 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। लखनऊ में भी अच्छी बारिश के संकेत मौसम विभाग की माने तो विंध्य क्षेत्र, तराई और पूर्वांचल के 39 जिलों में घनघोर बारिश होगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (लखनऊ) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में वेदर सिस्टम की सक्रियता से फिलहाल रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। लखनऊ में भी शुक्रवार को अच्छी बारिश के संकेत हैं। इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी बिजनौर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, मैनपुरी, ...
बांदा का ‘शिव कृष्ण अस्पताल’: सत्ता-शराब-अफसरशाही और दौलत का गठजोड़

बांदा का ‘शिव कृष्ण अस्पताल’: सत्ता-शराब-अफसरशाही और दौलत का गठजोड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यजू, बांदा: बांदा का शिव कृष्ण अस्पताल इस समय काफी चर्चा में है। यह अस्पताल सत्ता-शराब-अफसरशाही और दौलत के गठजोड़ का जीता-जागता नमूना है। दरअसल, एडीएम राजेश वर्मा के हाथ में शराब और साथ में अस्पताल संचालक की फोटो जैसे ही वायरल हुई, इनके काले कारनामों की परतें भी उधड़ने लगीं। फोटो से खुलीं काले कारनामों की परतें बचाव में उतरे अस्पताल संचालक का कुतर्क भी सामने आया। लेकिन असलियत कहां छिपने वाली थी। बस इसके बाद परत-दर-परत अस्पताल से अस्पताल के निर्माण से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे सामने आने लगे। महिला रोग विशेषज्ञ डाॅ. संगीता सिंह के इस अस्पताल के संचालक उनके पति अरुणेश पटेल हैं। एडीएम के साथ उनका कार में बैठे शराब की बोतल वाला फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अस्पताल को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। अस्पताल में एडीएम की पत्नि के नाम से पार्टनरशिप-रिश्वतख...
बांदा में बार-बार बिजली कटौती से जनता बेहाल-नेताओं-अफसरों में बेफिक्री

बांदा में बार-बार बिजली कटौती से जनता बेहाल-नेताओं-अफसरों में बेफिक्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बिजली संकट जैसे जनहित से मुद्दों पर स्थानीय नेता बेफ्रिक नजर आ रहे हैं। दूर भागते नजर आ रहे हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी बेपरवाह हैं। शहर में इस समय बिजली कटौती समस्या बनी है। बिजली कटौती का हाल यह है हर 15 मिनट पर बत्ती गुल हो जाती है। उमस भरी गर्मी में जनता बेहाल है। लोगों के काम-धंधे पर भी पड़ रहा असर जेल रोड, स्वराज कालोनी, क्योटरा में बीती शाम अचानक कई घंटे बत्ती गुल रही। पता करने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बांबेश्वर फीडर की सीटी फुंकने के कारण सुधार के काम के लिए कटौती की गई थी। ये भी पढ़ें: बांदा: शिवकृष्ण अस्पताल और प्रशासनिक गठजोड़ के काले कारनामे का ‘समरनीति न्यूज’ ने दो साल पहले ही कर दिया था खुलासा इसके बाद भी हर 15 से 20 मिनट पर कटौती जारी है। लोगों का कहना है कि स्थानीय नेताओं को प्रशासनिक अधिकारियों और विद्युत विभाग के अधिक...
शर्मनाक: बांदा ADM के स्टेनों का सबसे प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षक को गालियां देते Video वायरल..

शर्मनाक: बांदा ADM के स्टेनों का सबसे प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षक को गालियां देते Video वायरल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अधिकारी और कर्मचारियों के कुछ न कुछ कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं। एक एडीएम ने पत्नी को अवैध रूप से बने अस्पताल में पार्टनर बनाकर खेल कर दिया। वहीं अब एडीएम के स्टेनो का एक प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षक को भद्दी-भद्दी गालियां देते वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, 'समरनीति न्यूज' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सेंटमेरी स्कूल का बताया जा रहा वीडियो दरअसल, एक वीडियो बांदा में बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति सेंटमेरी स्कूल में शिक्षक को गालियां देते दिखाई दे रहा है। यह वीडियो बांदा एडीएम के स्टेनो का बताया जा रहा है। स्टेनो का नाम शाकिर अहमद है। ये भी पढ़ें: बांदा: शिवकृष्ण अस्पताल और प्रशासनिक गठजोड़ के काले कारनामे का ‘समरनीति न्यूज’ ने दो साल पहले ही कर दिया था खुलासा हालां...