Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

Breaking: बांदा में सांप के काटने से महिला समेत दो की मौत-पांच की हालत गंभीर

Breaking: बांदा में सांप के काटने से महिला समेत दो की मौत-पांच की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बरसात के मौसम में सांप के काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीते 24 घंटों में एक महिला समेत दो लोगों की सांप के काटने से मौत हो गई है। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर बनी है। उनका इलाज चल रहा है। कालिंजर और गिरवां में हुईं घटनाएं पहली घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के रेहुची गांव में हुई। वहां के 45 वर्षीय रामसुजान को खेत पर पैर के अंगूठे में सांप ने काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में उनकी पत्नी सुमित्रा और दो बेटे हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में रेस्‍टोरेंट मालिक पर युवती से छेड़छाड़-देह व्यापार के लिए दबाव डालने का मुकदमा दर्ज दूसरी घटना, गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में हुई। वहां 58 वर्षीय उर्मिला पत्नी बिजय बहादुर को बीती शाम सांप ने काट लिया। वह खेत पर चारा लेने गईं थीं। जिला अस्पताल ले जाते समय ...
बांदा: प्रवक्ता के बेटों का निधन-विधायक ने शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस

बांदा: प्रवक्ता के बेटों का निधन-विधायक ने शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा के प्रवक्ता संतोष द्विवेदी के दो बेटों का रविवार को सड़क हादसे में असामयिक निधन हो गया था। यह हादसा महोबा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ था। आज बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर महोबा में हुई थी दुर्घटना विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दोनों मृत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। इसी तरह सदर विधायक ने बनसखा में हरिलाल प्रजापति के नाती के दुखद निधन पर भी पहुंचकर पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। संबंधित मुख्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Mahoba News: बांदा के दो सगे भाइयों की हादसे में मौत-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार ट्रक में घुसी   https://samarneetinews.com/t...
बांदा DM के निरीक्षण से हड़कंप, निर्माणाधीन विद्यालय की तकनीकि रिपोर्ट तलब-BSA देंगे साप्ताहिक रिपोर्ट

बांदा DM के निरीक्षण से हड़कंप, निर्माणाधीन विद्यालय की तकनीकि रिपोर्ट तलब-BSA देंगे साप्ताहिक रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: डीएम श्रीमती जे. रीभा ने आज नरैनी के रगौली में निर्माणधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने काम की सुस्ती पर नाराजगी जताई। पीडब्ल्यूडी अभियंता से निर्माण संबंधित तकनीकि जांच रिपोर्ट तलब की है। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी को निर्माण की माॅनिटरिंग कर साप्ताहिक प्रोग्रेस रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। सुस्ती पर नाराज, BSA करेंगे माॅनिटरिंग डीएम ने निर्माण कर रही कार्यदाई संस्था सीएनडीएस यूनिट-48 के मौके पर अवर अभियंता को फटकारा भी। कहा कि गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराएं। अगर कोई लापरवाही मिली तो सख्त एक्शन लिया जाएगा। PWD अभियंता से मांगी तकनीकी जांच रिपोर्ट उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बताते हैं कि  डीएम को शिकायत मिली थी कि नहरी क्ष...
बांदा में रेस्‍टोरेंट मालिक पर युवती से छेड़छाड़-देह व्यापार के लिए दबाव डालने का मुकदमा दर्ज

बांदा में रेस्‍टोरेंट मालिक पर युवती से छेड़छाड़-देह व्यापार के लिए दबाव डालने का मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक रेस्टोरेंट मालिक पर उसी की महिला कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि रेस्टोरेंट मालिक उससे खुद छेड़छाड़ करता है और देह व्यापार करने का भी दवाब डालता है। उसकी सैलरी रोक रखी है। महिला कर्मचारी ने आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा लिखकर शुरू की जांच उधर, एएसपी मेविस टक का कहना है कि महिला की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि काम के समय रेस्टोरेंट का मालिक इंदिरानगर निवासी योगेश शुक्ला अक्सर उसे केबिन में बुलाता था। वहां उससे छेड़खानी करता था। दोस्तों-ग्राहकों से संबंध बनाने का बनाता था दवाब साथ में दोस्तों और ग्राहकों से संबंध बनाने को कहता था। बदले में 5000 रुपए तक देने का लालच भी देता था। युवती ने ऐसा क...
बांदा में सदर विधायक के नेतृत्व में अद्भुत विशाल तिरंगा यात्रा-हजारों कार्यकर्ता जुटे

बांदा में सदर विधायक के नेतृत्व में अद्भुत विशाल तिरंगा यात्रा-हजारों कार्यकर्ता जुटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में बांदा में आज अद्भुत विशाल तिरंगा यात्रा निकली। विधानसभा स्तर पर निकाली गई इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सदर विधायक ने बुलेट चलाकर किया। यात्रा ने लगभग 60 किमी का सफर तय किया। सदर विधायक श्री द्विवेदी का महिला कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर फूल-मालाएं पहनाकर सम्मान भी किया। बिसंडा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा 60 किमी चली सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा हमारी अस्मिता व बलिदानों की पहचान है। यह मां भारती की स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले क्रांतिकारीयों को सच्ची श्रद्धांजलि है। तिरंगा यात्रा में चारों मंडलों के हजारों कार्यकर्त्ता शामिल हुए। भारत माता की जय व वंदेमातरम की गूंज लोगों को रोमांचित करते रहे। कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखते बन रहा था। यात्रा बिसंडा कस्बे से शुरू हुई। फिर ...
बांदा में पारिवारिक कलह में दों पतियों ने लगाई फांसी, सास-ससुर पर भी आरोप

बांदा में पारिवारिक कलह में दों पतियों ने लगाई फांसी, सास-ससुर पर भी आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों ने बीते 24 घंटों में सुसाइड कर ली। दोनों ही मामलों में पत्नियों से विवाद की बातें सामने आई हैं। एक मामले में कहा जा रहा है कि युवक ने सास-ससुर पर प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मायके में रह रही थी पत्नी अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के रामचंद्र के बेटे अभय वर्मा (27) ने फांसी लगा ली। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के चचेरे भाई दयाराम का कहना है कि मृतक किसानी करते थे। ये भी पढ़ें: Banda: जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में कार्यक्रमों की रही धूम  पत्नी सदाप्यारी मायके सकरियापुरवा में रह रही थीं। वह शुक्रवार को पत्नी को लेने गए थे। मगर पत्नी ने मना कर दिया। बताते हैं स...
Banda: जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में कार्यक्रमों की रही धूम 

Banda: जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में कार्यक्रमों की रही धूम 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस लाइन व जिले के समस्त थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में भगवान कृष्ण और मां राधा रानी की विधि-विधान से पूजा हुई। फिर प्रसाद भी वितरित हुआ। इसके साथ ही पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। पुलिस लाइन में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। डीआईजी राजेश एस. एसपी पलाश बंसल, एएसपी शिवराज, एएसपी मेविस टक तथा सीओ पीयूष पांडे समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर बाल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य, गायन प्रस्तुत किया गया। भजन संध्या में गायकों द्वारा भक्ति गीत सुनाए गए। बाल कलाकारों की प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया। श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैय्या लाल की, के जयकारे से गूंज उठा। आरती के उपरांत प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में पुलिसकर्म...
स्वतंत्रता दिवस 2025: बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण-जय हिंद के नारे गूंजे

स्वतंत्रता दिवस 2025: बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण-जय हिंद के नारे गूंजे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए पुष्पवर्षा की। पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद गाया राष्ट्रगान फिर सभी कांग्रेसियों ने पूरे उत्साह से एक स्वर में राष्ट्रगान गाया और राष्ट्रीय ध्वज के आगे शीष झुकाया। जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि "भारत की स्वतंत्रता हेतु कांग्रेस ने जो संघर्ष किया, उसी वजह से आज हम सब आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं। कहा कि आजादी के बलिदानियों को यह देश सदैव अपने हृदय में उच्च स्थान पर रखता है। उनके बलिदान को हमेशा याद रखता है। कहा कि आज कुछ सांप्रदायिक ताकतें देश में विघटनकारी नीतियों पर चल रही हैं। कहा कि हम ऐसी ताकतों को सफ...
बांदा DM जे. रीभा ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित

बांदा DM जे. रीभा ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा डीएम जे. रीभा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्तदाताओं को सम्मानित किया। 10 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। जिला अस्पताल परिसर में रक्तान शिविर का यह आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने रक्तदाताओं की प्रशंसा की। साथ ही ब्लड डोनेट करने वालों को प्रशस्तिपत्र भी दिया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. बिजेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. आरएन प्रसाद, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. अजय कुमार, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. किशुन कुमार आदि लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस 2025: बांदा कारागार में जेल अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण-देश भक्ति के गीत गूंजे  ये भी पढ़ें: बांदा: DIG और SP ने किया ध्वजारोहण-17 पुलिसकर्मियों और शहीदों के परिवारों का सम्मान भी  https://samarneetinews.com/banda-dig-and-sp-hoisted-flag-17-policemen-and-families-of-martyrs-were-honored/  ...
बांदा: DIG और SP ने किया ध्वजारोहण-17 पुलिसकर्मियों और शहीदों के परिवारों का सम्मान भी

बांदा: DIG और SP ने किया ध्वजारोहण-17 पुलिसकर्मियों और शहीदों के परिवारों का सम्मान भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह से मनाया गया। खासकर पुलिस विभाग में इसकी अलग ही रौनक देखने को मिली। डीआईजी राजेश एस ने जहां अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। वहीं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस कार्यालय में झंडा फहराया। पुलिस लाइन में हुआ धूमधाम से कार्यक्रम एसपी श्री बंसल ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है। समाज में सुरक्षा और न्याय की भावना को मजबूत करना भी पुलिस का दायित्व है। कार्यक्रम में विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गा। निरीक्षक विजय कुमार कुशवाहा को पुलिस महानिदेशक का सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न भेंट किया गया। पुलिस उपाधीक्षक अखिलेश राजन, सौरभ सिंह और आरक्षी मनीष कुमार मिश्र को प्रशंसा चिह्न (सिल्वर) देकर सम्म...