Friday, August 28सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बुंदेलखंड: भगवान भरोसे बांदा जलसंस्थान: चित्रकूट में बैठकर लाखों लोगों को लग्गी से पानी पिला रहे साहब

बुंदेलखंड: भगवान भरोसे बांदा जलसंस्थान: चित्रकूट में बैठकर लाखों लोगों को लग्गी से पानी पिला रहे साहब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बुंदेलखंड में पेयजल संकट और घर-घर पानी पहुंचाने को लेकर सरकारें क्या कुछ नहीं कर रहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांव-गांव में पेयजल संकट दूर करने के सख्त निर्देश हैं। बांदा मंडल का जलसंस्थान विभाग भगवान भरोसे चल रहा है। महाप्रबंधक पद खाली है। प्रभारी जीएम/सहायक अभियंता चित्रकूट में बैठकर मंडल चला रहे हैं। सहायक अभियंता के पास GM का चार्ज, चित्रकूट में आवास ऐसे में जिम्मेदारी संभाल रहे सहायक अभियंता चित्रकूट में बैठकर पूरे मंडल के लोगों को 'लग्गी से पानी पिलाना' वाली कहावत चरितार्थ कर रहे हैं। यही वजह है कि बांदा से लेकर बाकी जिलों में कहीं गंदा पानी पहुंच रहा है तो कहीं समय पर पानी नहीं पहुंच रहा है। पेयजल आपूर्ति बुरी तरह लड़खड़ा हुई है। बांदा में कई जगह गंदे पानी और पेयजल आपूर्ति की दिक्कत दरअसल, कुछ महीने पहले बांदा जलसंस्थान के महा प्रबंधक पुरुषो...
बांदा में दर्दनाक हादसे, दो महिलाओं की मौत से परिवारों में कोहराम

बांदा में दर्दनाक हादसे, दो महिलाओं की मौत से परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अलग-अलग जगहों पर हुए दर्दनाक हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला की बाइक की टक्कर से जान गई। वहीं दूसरी महिला ने कार की टक्कर से दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, गिरंवा थाना क्षेत्र के बरईमान गांव रमांकाती (45) पत्नी ननुवा को पैलानी में बाइक ने टक्कर मार दी। पैलानी-तिंदवारी क्षेत्र में हुए हादसे गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव के भवानी प्रसाद की पत्नी कमला (55) को आज ये भी पढ़ें: बिकरू कांड के शहीद CO की पत्नी ने देवरों के खिलाफ दी तहरीर, ये गंभीर आरोप… सुबह कुसरेजा के पास सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार चालक मौके से वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार...
बांदा में व्यापारी के बेटे कुशाग्र ने JEE मेन में 99.95 पसेंटाइल हासिल कर किया नाम रोशन

बांदा में व्यापारी के बेटे कुशाग्र ने JEE मेन में 99.95 पसेंटाइल हासिल कर किया नाम रोशन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के होनहार बेटे कुशाग्र गुप्ता ने जेईई मेन में 99.95 परसेंटाइल हासिल कर नाम रोशन किया है। कुशाग्र इस समय लखनऊ सेंटर मेरी से पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं ईशान वाजपेयी ने 96.42 और अनुष्का मौर्या ने 98.87 परसेंटाइल हासिल कर बांदा का मान बढ़ाया है। बताते हैं कि शहर के छाबी तालाब मोहल्ले के गल्ला व्यापारी अशोक गुप्ता के बेटे कुशाग्र ने जेईई मेन में 99.95 परसेंटाइल हासिल किया। मां ने बढ़ाया बेटे का हौंसला उनकी माता कंचन गुप्ता गृहणी हैं जिन्होंने बेटे का हौंसला बढ़ाया। हाई स्कूल तक बांदा में पढ़ाई करने के बाद कुशाग्र लखनऊ के सेंटर मैरी से पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने अच्छी तैयारी के लिए कोचिंग भी की। कुशाग्र की दोनों बड़ी बहनें मेधावी रही हैं। बड़ी बहन सुप्रिया ने रुढ़की से आईआईटी की है। दोनों बहनें भी मेधावी वहीं छोटी बहन सिंगनी एमएनआर कॉलेज प्रयागराज से इंजीनियरिंग क...
Banda: बिकरू कांड के शहीद CO की पत्नी ने देवरों के खिलाफ दी तहरीर, ये गंभीर आरोप…

Banda: बिकरू कांड के शहीद CO की पत्नी ने देवरों के खिलाफ दी तहरीर, ये गंभीर आरोप…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बहुचर्चित बिकरू कांड के शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा की पत्नी आशा ने आज बांदा में पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने कहा है कि देवर उनके मकान पर कब्जा कर रहे हैं। देवरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर कीमती सामान भी गायब कर दिया है। सिविल लाइन पुलिस चौकी में दी गई तहरीर में कहा है कि देवर पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है। कानपुर में बेटियों संग रहती हैं आशा दरअसल, शहीद क्षेत्राधिकारी की पत्नी आशा इस समय बेटियों के साथ कानपुर में रहती हैं। बुधवार को मायके में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान वह अपनी ससुराल शहर कोतवाली क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित मकान में पहुंची। उनका कहना है कि वहां उनके मकान का ताला टूटा हुआ था। कीमती सामान गायब, मकान पर कब्जा उनका सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। देवर उन्हें घर के अंदर घुसने नहीं दे रहा था, जबकि इस मकान के तीन...
बांदा: जेल से छूटे हत्यारोपी ने फांसी लगाई, पत्नी ने कही यह बात..

बांदा: जेल से छूटे हत्यारोपी ने फांसी लगाई, पत्नी ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: हत्या के मामले में आरोपी व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि मृतक हत्या के मामले में 10 साल बाद जेल से छूटा था। जानकारी के अनुसार, शहर के मर्दननाका मोहल्ले के रामकरन सोनकर (65) मजदूरी करते थे।बताते हैं कि लगभग 10 वर्ष पहले हत्या के मामले में गिरफ्तार हुए थे। पत्नी ने कहा, शराब का लती-मानसिक हालत भी खराब पत्नी कल्ली ने बताया कि 10 साल जेल में रहने के बाद जून 2024 में जमानत पर जेल से छूटे थे। पत्नी का कहना है कि 6 महीने बाद उनकी मानसिक हालत खराब हो गई थी। शराब के लती हो गए थे। आज फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली निरीक्षक पंकज सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। https://samarneetinews.com/love-couple-commit-suicide-by-jumping-in-front-of-train-in-banda/  ...
महाकुंभ: बांदा पुलिस मुस्तैदी से करा रही ट्रैफिक डायवर्जन, भारी वाहनों को बाहर से बाहर..

महाकुंभ: बांदा पुलिस मुस्तैदी से करा रही ट्रैफिक डायवर्जन, भारी वाहनों को बाहर से बाहर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: महाकुंभ को लेकर प्रयागराज, अयोध्या और चित्रकूट में जाम की समस्या बनी हुई है। ऐसे में बांदा पुलिस इसे लेकर पूरी तरह अलर्ट है। इतना ही नहीं एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देशों पर यातायात पुलिस भारी वाहनों के ट्रैफिक डायवर्जन पर सख्ती से काम कर रही है। प्रमुख बाईपास चौराहों पर यातायात पुलिस यातायात प्रभारी अनूप दुबे के नेतृत्व में पुलिस के जवान शहर के तीनों प्रमुख बाइपास चौराहों पर तैनात हैं। जवान डायवर्जन का सख्ती से पालन करा रहे हैं। खनिज और दूसरे भारी वाहनों को मवई बाईपास, अतर्रा चुंगी चौकी बाईपास और तिंदवारी बाईपास से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिए डाईवर्ट करते हुए निकाल रहे हैं। ताकि चित्रकूट होकर प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर किसी तरह के जाम की समस्या न हो। यातायात प्रभारी श्री दुबे ने बताया कि महाकुंभ को लेकर चित्रकूट से लेकर प्रयागराज तक कुछ जगहो...
Banda: ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल, दोनों के उड़े चीथड़े-परिवारों में कोहराम

Banda: ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल, दोनों के उड़े चीथड़े-परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: घर से निकले शादीशुदा प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। दोनों के चीथड़े उड़ गए। जानकरी पर परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने क्षत-विक्षत शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर सीओ नरैनी का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेमी युगल की सुसाइड का है। दोनों की हो चुकी थी शादी, बच्चा भी जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा बुजुर्ग और बरसड़ा खुर्द गांव के बीच मंगलवार तड़के सुबह रेलवे पटरी पर अज्ञात युवक और युवती के क्षत-विक्षत शव पड़े मिले। सुबह रेलवे गेट मैन ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। टूटे मोबाइल के सिम से हुई पहचान पुलिस ने युवती के शवों के पास टूटे पड़े मिले मोबाइल सिम को कब्जे में लेकर घरवालों का पता लगाया। फिर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद मृतक युवक पहचान नंदकिश...
बांदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने द्वारिकेश यादव मंडेला, मनोज लाला महासचिव

बांदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने द्वारिकेश यादव मंडेला, मनोज लाला महासचिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव सोमवार को सकुशल संपन्न हो गए हैं। इसमें अध्यक्ष पद पर द्वारिकेश यादव मंडेला व महासचिव पद पर मनोज निगम लाला ने जीत दर्ज कराई। जिला अधिवक्ता संघ के लिए मतदान और फिर मतगणना हुई। परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला को विजयी घोषित किया गया। उन्हें कुल 623 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने देवराज संतोष त्रिपाठी दूसरे नंबर पर रहे। इसी तरह महासचिव पद पर मनोज निगम लाला ने जीत दर्ज कराई। दूसरे नंबर पर यदुनाथ सिंह रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवराज और कोषाध्यक्ष पद राजीव गुप्ता विजयी घोषित हुए। परिणाम आते ही समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से सम्मान किया। मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, महाकुंभ से लौट रहे कार सवार आगरा के व्यक्ति की मौत-दो महिलाएं गंभीर &n...
Banda: आगरा के महाकुंभ श्रद्धालुओं की कार खड़े डंपर से टकराई, युवक की मौत, मां-बहन समेत 4 घायल

Banda: आगरा के महाकुंभ श्रद्धालुओं की कार खड़े डंपर से टकराई, युवक की मौत, मां-बहन समेत 4 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: महाकुंभ से आगरा लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बांदा में खड़े डंपर में टकरा गई। इससे एक युवक की मौत हो गई। उनकी मां और बहन समेत 4 लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बांदा के बबेरू क्षेत्र में हादसा जानकारी के अनुसार, आगरा के नाई मंडी डागरा चौराई के रहने वाले प्रियांशु (25) अपनी मां नीलम वर्मा (45), बहन रिया (21) और पड़ोसी विवेक (15) व घरेलू नौकर गौरव माहौर (23) के साथ प्रयागराज महाकुंभ गए थे। शनिवार को वे सभी कार से वापस घर लौट रहे थे। बताते हैं कि सोमवार सुबह लगभग 7 बजे बबेरू कोतवाली के हरदौली-बंशीपुर गांव के बीच कार सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी। बताते हैं कि प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अस्पताल में भर्ती कार में सवार उनकी मां, बहन, पड़ोसी और नौकर बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर पहुंची...
बांदा में दर्दनाक हादसा, महाकुंभ से लौट रहे कार सवार आगरा के व्यक्ति की मौत-दो महिलाएं गंभीर

बांदा में दर्दनाक हादसा, महाकुंभ से लौट रहे कार सवार आगरा के व्यक्ति की मौत-दो महिलाएं गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज सुबह लगभग 7 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। महाकुंभ से लौट रहा आगरा का परिवार हादसा का शिकार हुआ। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। बांदा-बबेरू मार्ग पर हुआ हादसा बताते हैं कि हादसा बांदा-बबेरू मार्ग पर सुबह करीब 7 बजे हुआ। हादसे में एक वैगेनआर कार खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे कार चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीओ सदर राजीव सिंह ने यह जानकारी दी है। सीओ का कहना है कि आगरा में परिजनों को सूचना पहुंचा दी गई है। अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ें: बांदा में हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत-दूसरा गंभीर    ...