Friday, August 28सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा की चर्चित मरौली खदान में चालक की ट्रक से कुचलकर मौत

बांदा की चर्चित मरौली खदान में चालक की ट्रक से कुचलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: चर्चित मरौली खदान फिर चर्चा में है। खदान पर एक चालक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, कानपुर के रसूलपुर उमरा गांव के अजमेर अली (30) ट्रक चलाते थे। वह ट्रक लेकर मरौली खदान पर बालू लेने आए थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल मंगलवार रात खदान में खलासी ट्रक को बैक कर रहा था, जबकि चालक अजमेर उसे साइड बता रहे थे। तभी ट्रक अजमेर के ऊपर चढ़ गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से खदान पर हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चला रहे खलासी शिवम को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक के एक बेटा और एक बेटी है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: बांदा में बोर्ड परीक्षा दे रहे इंटर के छात्र ने की सुसाइड, परिजनों...
दर्दनाक घटना, ट्रैन की चपेट में आने से युवक के चीथड़े उड़े

दर्दनाक घटना, ट्रैन की चपेट में आने से युवक के चीथड़े उड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दर्दनाक घटना हो गई। रेलवे पटरी से मवेशियों को हांकने के दौरान एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। लोगों को घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब रेलवे ट्रैक मैन ने शव को वहां पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। जेब से मिले मोबाइल नंवबर पर सूचना की गई। इसके बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को किसी तरह पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डिंगवाही गांव के पास हुई घटना जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव के दिगंबर सिंह के बेटे योगेश प्रताप (23) रात में खेत की रखवाली कर रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान खेत में अन्ना मवेशी घुस गए। मवेशियों को हांकने के दौरान वहां से गुजरी ट्रेन की चपेट में आ गए। शव रातभर वहीं पड़ा रहा। ये भी पढ़ें: यूपी में दर्दनाक हादसा, बोर्ड परीक्षा देने जा रहीं 3 छात्राओं की मौत, 11 घायल ...
बांदा में बोर्ड परीक्षा दे रहे इंटर के छात्र ने की सुसाइड, परिजनों ने कही यह बात..

बांदा में बोर्ड परीक्षा दे रहे इंटर के छात्र ने की सुसाइड, परिजनों ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा दे रहे एक छात्र ने सुसाइड कर ली। परिवार के लोगों को उस समय जानकारी हुई, जब उसकी हालत बिगड़ी। परिजनों गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकत्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इंटर के दो पेपर भी दिए जानकारी के अनुसार, बांदा के बिसंडा के पल्हरी गांव के रामप्रताप के बेटे 17 वर्षीय रविकरन खेत पर सिंचाई को निकले थे। उनके माता और पिता भी खेतों पर ही काम कर रहे थे। बताते हैं कि खेत पर ही रविकरन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ी तो परिवार के लोगों को जानकारी हुई। बहन ने बताई ये बातें परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। तबतक उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की बहन नीलम का कहना है कि रविकरन मुरवल में इंटर कालेज में पढ़ रहे थे। इन दिनों उनके पेपर चल रहे थे। हिंदी और इति...
उरई: नशे में बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी कर रहे थे स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पहुंची और सस्पेंड 

उरई: नशे में बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी कर रहे थे स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पहुंची और सस्पेंड 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में बोर्ड परीक्षा में एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को नशे की हालत में ड्यूटी करते हुए पकड़ा गया। बुंदेलखंड के उरई से बड़ा मामला सामने आया है। कालेज से कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। इसके बाद एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए सचिव हेमंत कुमार को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। एल्कोहल की पुष्टि के बाद कार्रवाई जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सचिव को अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में एल्कोहल की पुष्टि होने पर सचिव को निलंबित कर दिया गया है। पूरा मामला उरई के कोंच का है। वहां सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में स्कूल में मचा रहा हड़कंप सा ड्यूटी पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट हेमंत कुमार को नशे की हालत में पाया गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर तुरंत ही उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह कोतवाली पुलिस के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचीं। इसके बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेट को पुलिस क...
बांदा ADM के खिलाफ महिला नेत्री का धरना, यह है पूरा मामला..

बांदा ADM के खिलाफ महिला नेत्री का धरना, यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा के खिलाफ जेडीयू नेत्री शालिनी पटेल अनशन पर बैठ गई हैं। महिला नेत्री ने धरना देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही अवैध खनन और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली शिकायतों को शासन तक न भेजने के भी आरोप लगाए हैं। जेडीयू नेत्री ने एडीएम को हटाए जाने की मांग पूरी होने तक अनशन जारी रखने की बात कही है। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच की मांग दरअसल, एडीएम लंबे समय से बांदा में तैनात हैं। इससे पहले वह सिटी मजिस्ट्रेट थे। प्रमोशन होने के बाद उनका तबादला हो गया था। मगर फिर उनका तबादला रुक गया था। जेडीयू कार्यकर्त्री ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एडीएम के खिलाफ जांच की मांग की है। बताते चलें कि सिटी मजिस्ट्रेट रहते फरियादी से उनके गनर द्वारा मारपीट का मामला भी सुर्खियों में रहा था। घटना का एक वीडिया भी वायरल हुआ था। बाद में गनर को सस्पेंड ...
बांदा में महिला की मौत-बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी

बांदा में महिला की मौत-बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मौसम का मिजाज बदलने से बुखार, सर्दी-जुकाम और डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में भर्ती हैं। उधर, इसी बीच एक महिला को उसके परिजन बुखार की हालत में मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। उनका कहना था कि महिला चार दिन से बुखार से पीड़ित थीं। वहीं पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। महिला ने मेडिकल कालेज में तोड़ा दम जानकारी के अनुसार, बिसंडा क्षेत्र के अकोना गांव के लालमन की पत्नी मोनी (25) को परिवार के लोग गंभीर हालत में मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। पति ने उसक बबेरू के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। मेडिकल कालेज में उनकी मौत हो गई। मौसम बदलने से बढ़ी मरीजों की संख्या मृतका के पिता छेदीलाल का कहना था कि वह बीमार थी। मृतका अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गई हैं। उधर, बांदा जिला अस्पातल में ब...
हमीरपुर के राजकुमार की हुई थी ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों ने पहचाना

हमीरपुर के राजकुमार की हुई थी ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों ने पहचाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा: लगभग 72 घंटे ट्रेन से कटकर हुई मौत के मामले में मृतक की पहचान हो गई है। मृतक हमीरपुर जिले के भरूआ सुमेरपुर की नई बस्ती के रहने वाले राजकुमार (48) थे। वह घटना के समय ट्रेन से अपनी बहन बांदा के बबेरू क्षेत्र के सुनाहुला गांव जा रहे थे। दो भाइयों में बड़े थे अविवाहित राजकुमार इसी बीच स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर उनके पैर कट गए थे। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया था। परिवार के लोगों ने आज बांदा शवगृह पर पहुंचकर उनकी पहचान की। मृतक के चचेरे भाई अखलेश ने बताया कि वह अविवाहित थे। दो भाइयों में बड़े थे। बहन के घर जाते समय यह हादसा हो गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: बांदा: 3 अपहरणकर्ता गिरफ्तार-युवक बरामद, थाने के पास से कार में डालकर उठा ले गए थे आरोपी  https://samarneetinews.com/banda-police-arrested-3kidnappers-youth-recovered/...
गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: आज बांदा से सटे तिंदवारा में गाजे-बाजे और भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। महिलाएं मंगल कलश सिर पर धारण कर भजन गाती हुईं चल रही थीं। तिंदवारा स्थित बड़े हनुमान मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। 8 मार्च को भंडारे के साथ समापन श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कथा व्यास पंडित आनंद भूषण महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत के अनुसरण से भक्तों का कल्याण हो जाता है। जीवन में सुख और शांति का अनुभव होता है। बताया गया है कि कथा रोजाना दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। 8 मार्च को यज्ञ और पूर्ण आहुति और भंडारे के साथ समापन होगा। इस मौके पर चंद्रप्रकाश शुक्ला, रजनी शुक्ला, परशुराम शुक्ला, ममता शुक्ला, ग्राम प्रधान रामकिशोर शुक्ला, श्यामबिहारी शुक्ला आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा: 3 अपहरणकर्ता...
बांदा में प्राइवेट टेलीकाॅम कर्मचारी को चाकू मारा, हमलावर बाइक लेकर भागा-गिरफ्तार

बांदा में प्राइवेट टेलीकाॅम कर्मचारी को चाकू मारा, हमलावर बाइक लेकर भागा-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में एक टेलीकाॅम कंपनी के प्राइवेट कर्मचारी पर दबंग ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। दबंक ने बाइक रोककर चाकू से हमला किया। घटना बबेरू थाना क्षेत्र के ग्यौरा गांव के पास हुई। वहां तिंदवारी के अमलीकौर के रहने वाले पीड़ित सुभाष की छोटी सी बात पर फेरी का काम करने वाले युवक से कहासुनी हो गई। पैलानी के अमलौर के पास घटना ताते हैं कि फेरी वाले दबंग ने युवक ने उसके पेट में चाकू मार दिया। इसके बाद उसकी बाइक भी लेकर भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, फिर गालियां देते हुए चाबी के गुच्छे में छिपा चाकू पेट में घोंप दिया। पीड़ित लहूलुहान होकर गिर पड़ा। ये भी पढ़ें: यूपी में 11 सीएमओ के तबादले, बांदा-सीतापुर और बुलंदशहर के भी बदले दबंग हमलावर पीड़ित की बाइक लेकर वहां से फरार हो...
बांदा: 3 अपहरणकर्ता गिरफ्तार-युवक बरामद, थाने के पास से कार में डालकर उठा ले गए थे आरोपी

बांदा: 3 अपहरणकर्ता गिरफ्तार-युवक बरामद, थाने के पास से कार में डालकर उठा ले गए थे आरोपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में गिरवां थाने के पास से एक युवक को कार में डालकर उठा ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को धर-दबोचा है। पुलिस का कहना है कि युवक बबलू निवासी ग्राम देवल, थाना पहाड़ी (चित्रकूट) को भी बरामद कर लिया है। सीओ नरैनी अंबुजा त्रिवेदी ने यह जानकारी दी है। रुपए के लेन-देन के विवाद में हुई थी घटना सीओ नरैनी ने बताया कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से ही पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित को भी उनके कब्जे से बरामद कर लिया गया है। ये भी पढ़ें: बांदा में डाॅक्टर से मारपीट, जिला अस्पताल में प्राइवेट कर्मचारी ने पार कर दी हदें बताते चलें कि शुक्रवार को गिरवां थाने से कुछ दूरी पर दिनदहाड़े एक युवक को कुछ लोग जबरन कार में डालकर उठा ले गए थे। इस मामले में एक वीडियो वायरल हुआ था। पता चला था कि दोनों पक्ष...