Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

खास खबर: सीएम योगी ने दिल्ली में राष्ट्रपति से की मुलाकात

खास खबर: सीएम योगी ने दिल्ली में राष्ट्रपति से की मुलाकात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार को दिल्ली में औपचारिक मुलाकात हुई। इसे शिष्टाचार भेंट कहा जा रहा है। इस मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने अपने एक्स एकाउंटर पर खुद जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने X एकाउंट पर दी जानकारी उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट की गई। राष्ट्रपति जी द्वारा अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार है। बताते चलें कि सीएम योगी दिल्ली दौरे पर हैं। वहां कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे। ये भी पढ़ें: इंतजार खत्म! यूपी में मानसून की एंट्री, पूरब से पश्चिम तक जल्द बरसात का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर..  ये भी पढ़ें: यूपी: 3 सगे भाई-बहनों का एक साथ पुलिस में चयन, परिवार ही नहीं गांव भी खुश  https://samarneetinews.com/in-amroh...
इंतजार खत्म! यूपी में मानसून की एंट्री, पूरब से पश्चिम तक जल्द बरसात का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर..

इंतजार खत्म! यूपी में मानसून की एंट्री, पूरब से पश्चिम तक जल्द बरसात का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मानसून के इंतजार की घड़िया खत्म हो गई हैं। यूपी में मानसून की एंट्री हो गई है। उत्तर प्रदेश में आखिरकार बुधवार को मानसून आ गया। इसकी आधिकारिक जानकारी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह की ओर से दी गई है। जल्द ही पूरब से पश्चिम तक होगी बारिश मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को सोनभद्र की ओर से दाखिल मानसून के असर से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, गाजीपुर, वाराणसी आदि में मानसूनी बारिश की शुरुआत भी हो गई है। अब जल्द ही ये भी पढ़ें: UP: प्रेमी संग होटल में पकड़ी गई पत्नी ने पति-पुलिस को देखा तो छत से लगा दी छलांग, फरार पूर्वी यूपी से शुरू होकर मानसूनी बारिश का असर पश्चिमी तक पहुंचेगा। यानी पूरब से लेकर पश्चिम तक बारिश होगी। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी और तपन से राहत मिलेगी। इन जिलों में 2 दिन तेज बारिश का अलर्ट वार...
Banda: सपा प्रतिनिधि मंडल दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के घर पहुंचा-आर्थिक मदद दी

Banda: सपा प्रतिनिधि मंडल दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के घर पहुंचा-आर्थिक मदद दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में एक 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म और उसकी मौत की घटना से सभी दुखी हैं। सपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुश्वाहा के नेतृत्व में पीड़िता के घर पहुंचा। सपाइयों ने ढांढस बंधाने के साथ पीड़ित परिवार को 50 हजार की आर्थिक मदद दी। विशंभर निषाद ने कहा कि दोषी को हो फांसी की सजा सपा के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं सपा महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि आरोपी का घर तोड़ा जाना चाहिए। कहा कि वीभत्स कांड से पूरा जिला आक्रोशित है। ये भी पढ़ें: Breaking: महोबा में भीषण हादसा, पांच लोगों की मौत-तीन गंभीर, CM Yogi ने शोक जताया सपा नेताओं ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कराते हुए उसे फांसी की सजा दिलाई जाए। साथ ही अधिवक्ताओं से दुष्कर्मी की पैरवी न करने की अपील भी की। प्रतिनिधिमंडल में अजेंद्र लोधी, ऊषा मौर्य, एमएलस...
तंत्रमंत्र या जादू! मेडिकल स्टोर मालिक से दिनदहाड़े अंगूठियां-नगदी ले उड़े टप्पेबाज 

तंत्रमंत्र या जादू! मेडिकल स्टोर मालिक से दिनदहाड़े अंगूठियां-नगदी ले उड़े टप्पेबाज 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर में बीच चौक बाजार संब्जी मंडी रोड में एक मेडिकल स्टोर की दुकान से दो टप्पेबाज बड़े ही नाटकीय अंदाज में सोने की अंगूठियां और हजारों रुपए ले उड़े। होश आने पर मेडिकल स्टोर संचालक ने शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, शहर के फूटाकुआं के रहने वाले संतोष जड़िया का सब्जी मंडी रोड पर मेडिकल स्टोर है। उनका कहना है कि आज मंगलवार सुबह वह दुकान में बैठे कामकाज देख रहे थे। तभी लगभग साढ़े 11 बजे दो लोग बाइक से उनकी दुकान पर पहुंचे। एक व्यक्ति आयोडेक्स मांगते हुए अंदर पहुंच गया। 500 का नोट दिया। सम्मोहित कर उतरवाईं अंगूठियां दुकानदार का कहना है कि उन्होंने रुपए काटकर बाकी लौटा दिए। इसके बाद वह व्यक्ति वहीं थोड़ी देर बैठ गया। फिर हाथ में पहनी दोनों अंगूठियों पर तिलक ...
यूपी में एनकाउंटर: उम्रकैद वाले बदमाश को पड़ी पुलिस की गोली-3 और गिरफ्तार, पढ़े खबर..

यूपी में एनकाउंटर: उम्रकैद वाले बदमाश को पड़ी पुलिस की गोली-3 और गिरफ्तार, पढ़े खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में आज पुलिस ने उम्रकैद की सजा पा चुके कुख्यात बदमाश समेत एनकाउंटर में जहरखुरानी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कुख्यात बदमाश को पैर में पुलिस की गोली भी लगी है। इस कार्रवाई में थाना कोतवाली देहात के प्रभारी अनूप दुबे और और एसओजी प्रभारी कृष्ण देव त्रिपाठी टीम के साथ शामिल रहे। नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ई-रिक्शा लूटने का है पूरा गैंग जानकारी के अनुसार, गश्त के दौरान पुलिस को चहितारा गांव के पास जंगल की ओर से एक ई-रिक्शा पर संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए। पुलिस को देख भागने लगे, तीन लोगों को पुलिस ने ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा हादसा, एंबुलेंस-पिकअप की टक्कर में 5 लोगों की मौत  घेरकर पकड़ लिया। उन्होंने ई-रिक्शा चोरी की बात कबूल की। बताया कि उनका एक अन्य बदमाश साथी थोड़ी दूरी पर एक ...
Banda में इन अधिकारियों का कटेगा वेतन…DM की मीटिंग से थे गोल

Banda में इन अधिकारियों का कटेगा वेतन…DM की मीटिंग से थे गोल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिलाधिकारी जे.रीभा ने आज कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक ली। चौंकाने वाली बात यह है कि कई अधिकारी डीएम की इस मीटिंग से गोल रहे। इन गैरहाजिर अधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी श्री मति जे. रीभा ने वेतन रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सभी का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टिकरण तलब किया गया है। ये अधिकारी रहे बैठक में गैरहाजिर सूचना विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आज डीएम की बैठक से ग्रामीण अभियंत्रण, सहायक आयुक्त श्रम, डिप्टी स्पोर्ट्स आफिसर, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण), उपयुक्त उद्योग, दुग्ध विकास अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी गैरहाजिर रहे। इन सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों को भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। ये ...
Breaking: महोबा में भीषण हादसा, पांच लोगों की मौत-तीन गंभीर, CM Yogi ने शोक जताया

Breaking: महोबा में भीषण हादसा, पांच लोगों की मौत-तीन गंभीर, CM Yogi ने शोक जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, कानपुर: बुंदेलखंड के महोबा जिले में आज सोमवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। एक कार और बाइक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा महोबा जिले में श्रीनगर-बेलाताल मार्ग पर ननौरा गांव के पास हुआ। बताते हैं कि कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर इतनी तेज हुई कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है। कार सवार 3 और बाइक सवार 2 लोगों की मौत जानकारी के अनुसार, कार सवार कोतवाली चरखारी के बगरोन गांव से बहू की विदा कराने के लिए ननवारा जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में बाइक से कार की टक्कर हो गई। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतकों में भरतलाल (35), अजय (18) व संजीव (22) निवासी मुढ़ारी कुलपहाड़ और विनोद (27) तथा महोबा के रामपाल शामिल हैं। तीनों को गंभीर हालत में पहुंचाया गया अस्पताल घायलों क...
बांदा में पलटी बस, हमीरपुर से प्रतापगढ़ जा रहे 30 लोग घायल

बांदा में पलटी बस, हमीरपुर से प्रतापगढ़ जा रहे 30 लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक प्राइवेट बस पलटने से उसमें सवार 30 लोग घायल हो गए। बताते हैं कि सभी घायल मजदूर थे। सभी बस से हमीरपुर से प्रतापगढ़ जा रहे थे। सोमवार सुबह लगभग 4 बजे बबेरू के मुरवल के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। आसपास के लोगों ने देखा तो बस उलटी पड़ी थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया लोगों ने खुद भी मदद की। उधर, सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सभी को मामूली रूप से चोटें आई हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी घटना, नाबालिग बुआ-भतीजी के शव लटकते मिले, छानबीन में जुटी पुलिस लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार बिवांर की रहने वाली रानी देवी का कहना है कि बस में करीब 80 मजदूर थे। घायल लोग मुस्करा, बिवार और राठ के.. इसमें ...
बांदा: दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के घर पहुंचे मंत्री संजय निषाद-ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद दी

बांदा: दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के घर पहुंचे मंत्री संजय निषाद-ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद आज बांदा पहुंचे। बांदा में कैबिनेट मंत्री सीधे चिल्ला थाना क्षेत्र में स्थित पीड़िता के गांव चकला पहुंचे। यहां 3 साल की मासूम दुष्कर्म पीड़िता के घर गए। वहां मृतक मासूम के परिजनों को ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद भी की। कहा, योगी सरकार में कोई भी अपराधी बचेगा नहीं साथ ही न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया। कहा कि पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी को पकड़ा है। योगी सरकार निश्चित ही मासूम को न्याय दिलाएगी। कहा कि निषाद पार्टी पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी है। 3 साल की मासूम से दरिंदगी का यह है पूरा मामला बताते चलें कि चिल्ला थाना क्षेत्र में करीब 15 दिन पहले एक 3 साल को बच्ची से पड़ोसी शादीशुदा युवक ने अगवा कर लिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। बच्ची बेहोश हो गई तो उसे मरा समझकर मछली रखने के थर्माकोल के ...
बांदा DM जे.रीभा ने योग सप्ताह का किया शुभारंभ, रैली को हरी झंडी

बांदा DM जे.रीभा ने योग सप्ताह का किया शुभारंभ, रैली को हरी झंडी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज बांदा जिलाधिकारी ने अवस्थी पार्क में योग सप्ताह का शुभारंभ किया। बांदा डीएम जे.रीभा ने सुबह साढ़े 6 बजे शहर के अवस्थी पार्क में योग जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर पद्मश्री उमा शंकर पांडे, डाॅ. उषा वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका होम्योपैथ, डाॅ. संतोष कुमार सोनी जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, डाॅ. धीरेंद्र कुमार बिजौरिया भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के बच्चे और स्कूली बच्चे भी कार्यक्रम में योग करने पहुंचे। ये भी पढ़ें: ABVP में विभाग प्रमुख डॉ. विज्ञा और छात्र प्रमुख की आयुषी को कमान  ये भी पढ़ें: Banda: जिला जज-DM और SP ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण   https://samarneetinews.com/condition-since-last-13-years-swimmi...