सरकार ने बांदा और महोबा के CMO को हटाया, फतेहपुर के ACMO भी..
Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच लचर कार्यशैली को लेकर शासन ने बुंदेलखंड में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर तबादलों की गाज गिराई है। बांदा और महोबा के मुख्य चिकित्साधिकारी को हटा दिया गया है। वहीं फतेहपुर जिले के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को भी हटा दिया है। इसकी जगह पर नए अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है।
फतेहपुर के एसीएमओ बने महोबा के सीएमओ
बताया जाता है कि बांदा के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। उनको फतेहपुर जिले का एसीएमओ बना दिया गया है।
वहीं चित्रकूटधाम मंडल में संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. नरेंद्र देव शर्मा को बांदा के सीएमओ पद का दायित्व दिया गया है। इसी क्रम में महोबा की सीएमओ डा. सुमन को झांसी स्थानांतरित कर दिया गया है। उनको वरिष्ठ परामर्शदाता बना दिया गया है। वहीं फतेहपुर के एसीएमओ डा. मनोज...









