Sunday, November 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

Banda: महिला की मौत से उठे सवाल, हत्या का आरोप-पति ने कही यह बात..

Banda: महिला की मौत से उठे सवाल, हत्या का आरोप-पति ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पति का कहना है कि पत्नी की मौत बीमारी से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार, गिरंवा थाना क्षेत्र के मानपुर खुर्द गांव के शिवचंद्र यादव की पत्नी रामबाई (28) की अचानक मौत हो गई। शव देखते ही चीख-पुकार मच गई। मायके पक्ष और पति का कहना है कि महिला की मौत बीमारी से हुई है। उन्हें पीलिया की बीमारी हो गई थी। वहीं शुक्रवार को उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया था। दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप वहां ले जाने की तैयारियों के बीच उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, मृतका के भाई रामबाबू निवासी नीबी विरौनी (नरैनी-बांदा) का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक लाख...
बांदा: खेत में खाद डाल रहे किसान को सांप ने काटा-परिवार में कोहराम

बांदा: खेत में खाद डाल रहे किसान को सांप ने काटा-परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: खेत में खाद डाल रहे किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बिंसडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल जानकारी के अनुसार, वहां रहने वाले कमलेश उर्फ निराला (56) दोपहर में खेत में खाद डाल रहे थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी सबिता का कहना है कि पति खेती करते थे। घर में 10 बीघा की खेती है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा 1 बेटा और 3 बेटियां छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में सांप ने दो महिलाओं को काटा, एक की मौत-दूसरी की हालत गंभीर  https://samarneetinews.com/banda-woman-bitten-by-snake-admitted-to-hospital-in-critical-condition/ https://samarneetinews.com/snake-bites-two-women-in-banda-one-dies-a...
बांदा गणेश महोत्सव में “रामायणम” कथक नृत्य नाटिका ने सबका मनमोह लिया

बांदा गणेश महोत्सव में “रामायणम” कथक नृत्य नाटिका ने सबका मनमोह लिया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन चल रहा है। गणेश भवन अलीगंज में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के साथ ही इस महोत्सव की शुरुआत हो गई। शुक्रवार को तीसरे दिन गुरुकुल कथक साधना केंद्र के कलाकारों ने अनुपमा त्रिपाठी के निर्देशन में शानदार प्रस्तुति दी। कथक नृत्य शैली से रामायणम नृत्य नाटिका का ऐसा मंचन किया, कि लोग देखते रह गए। इस प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। इसमें भगवान राम की वन यात्रा, सीता हरण, रावण वध को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आयुषी त्रिपाठी ने किया। नूतन बाल समाज की ओर से गुरुकुल निदेशिका को धार्मिक पटका, मान पत्र एवं भगवान् गणेश की प्रतिमा से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ज्योत्सना पुरवार, अशोक अवस्थी, अतुल तिवारी, शिवम पांडे, विजय ओमर, निखिल सक्सेना, प्रमोदिनी अवस्थी, रीता गुप्ता, साध...
बांदा में सांप ने दो महिलाओं को काटा, एक की मौत-दूसरी की हालत गंभीर

बांदा में सांप ने दो महिलाओं को काटा, एक की मौत-दूसरी की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में महिलाओं को सांप के काटने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इनमें से एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अलग-अलग जगहों पर हुईं घटनाएं जानकारी के अनुसार, नरैनी कोतवाली के ग्राम रामपुर कनाया के मुन्नालाल की पत्नी सुशीला (35) घर में काम कर रही थीं। इसकी बीच सांप ने उन्हें काट लिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, शहर कोतवाली के कहला गांव में शिवकुमार की पत्नी नीतू (35) को भी सांप ने काट लिया। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें: Banda: हादसे में महिला की मौत-नशे में युवक ने दी जान ये भी पढ़ें: बांदा की शिक्षिका रश्मि अग्रवाल को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार  ...
Banda: हादसे में महिला की मौत-नशे में युवक ने दी जान

Banda: हादसे में महिला की मौत-नशे में युवक ने दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक ने नशे में जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं एक महिला की सड़क हादसे में जान चली गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगाहनी गांव के जगदेव कुशवाहा के बेटे 23वर्षीय संजय ने शाम को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। देहात कोतवाली क्षेत्र की घटना परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई अजय का कहना है कि मृतक नशे का लती था। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। उधर, बदौसा क्षेत्र के तुर्रा गांव के रामसुफल की पत्नी सुधा (39) बाइक से भाई संग जा रही थीं। देहात कोतवाली क्षेत्र में गुरेह गांव के पास चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें: बांदा: ‘चारा’ से शुरू हुआ विवाद-रात में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, पिता ने बेटे के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट इससे सुध...
राष्ट्रीय खेल दिवस: बांदा में मंत्री रामकेश निषाद ने स्टेडियम में किया खिलाड़ियों को सम्मानित

राष्ट्रीय खेल दिवस: बांदा में मंत्री रामकेश निषाद ने स्टेडियम में किया खिलाड़ियों को सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: आज राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 पर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। साथ ही बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन के सहयोग से खेल दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस महान हाॅकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ कार्यक्रम आज इस अवसर पर बांदा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में फिट इंडिया शपथ का आयोजन हुआ। राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने सभी खिलाड़ियों, कोच को शपथ दिलाने के बाद संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल से शरीर और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। आज खेल के जरिए जिले की कई प्रतिभाएं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रही हैं। कहा कि खेल से इंसान को बड़ी पहचान मिलती है। इसके बाद मंत्री श्री निषाद और जिला अधिकारी श्रीमती जे. रीभा ने विभिन्न खेलों में उत...
बांदा में सुसाइड नोट छोड़ किशोरी ने दी जान-छानबीन में जुटी पुलिस 

बांदा में सुसाइड नोट छोड़ किशोरी ने दी जान-छानबीन में जुटी पुलिस 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शोहदे की धमकी से परेशान होकर एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले लड़की ने सुसाइड नोट लिखा। सूत्रों का कहना है कि नाबालिग लड़की ने पड़ोसी युवक के परेशान करने की बात लिखी है। साथ ही उसे अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। यह है पूरा मामला पुलिस सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच कर रही है। वहीं घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक का कहना है कि उनकी 16 वर्षीय बहन ने बुधवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोसी युवक पर आरोप छोटी बहन ने देखा तो शोर मचा। इसके बाद बाकी लोगों को घटना की जानकारी हुई। वहीं मृतका के भाई का आरोप है कि बहन को पड़ोसी युवक परेशान कर रहा था। उसने कृषि विश्वविद्यालय पुलिस चौकी में जाकर शिकायत की थी। आरोप लगाया है कि युवक ने उसकी बहन को धमकी दी थी। इससे वह परेशान र...
बांदा पुलिस में ताबड़तोड़ तबादले-44 दरोगा इधर से उधर-कई चौकी इंचार्ज बदले

बांदा पुलिस में ताबड़तोड़ तबादले-44 दरोगा इधर से उधर-कई चौकी इंचार्ज बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के पुलिस कप्तान पलाश बंसल ने जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए बड़े पैमाने पर दरोगाओं के तबादले किए हैं। शहर की कई पुलिस चौकियों के प्रभारियों को भी बदला गया है। जेल चौकी इंचार्ज भी बदले इनमें बांदा की जेल पुलिस चौकी भी शामिल है। वहीं कई दरोगाओं को पुलिस लाइन से थानों में भेजा गया है। बड़े पैमाने पर तबादलों से महकमे में हड़कंप मच गया है। चर्चा है कि अभी कुछ और तबादले भी हो सकते हैं। अबकी बार थाना प्रभारियों का नंबर आ सकता है। यहां पढ़ें पूरी ट्रांसफर लिस्ट https://samarneetinews.com/banda-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-haryana-allegation-of-murder/ https://samarneetinews.com/bandas-daughter-shalini-made-her-first-attempt-in-qualifying-cs-examination/ https://samarneetinews.com/banda-3-youths-caught-in-black-thar-on-hi...
बांदा की शिक्षिका रश्मि अग्रवाल को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार

बांदा की शिक्षिका रश्मि अग्रवाल को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बेसिक शिक्षा विभाग ने बांदा जिले से राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए एक शिक्षिका का चयन किया है। बड़ोखरखुर्द ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय जारी में तैनात शिक्षिका रश्मि अग्रवाल को यह पुरस्कार दिया जाएगा। बताते हैं कि 5 सितंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हें यह सम्मान देंगे। 5 सितंबर को सीएम योगी देंगे सम्मान उनका कहना है कि शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार आदि के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। बताया कि उन्होंने राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए फरवरी 2025 में आवेदन किया था। इसके बाद 12 अगस्त को उनका निदेशालय लखनऊ में साक्षात्कार हुआ। वह विज्ञान विषय की शिक्षिका हैं। ये भी पढ़ें: UPSSSC PET Exam 2025: यूपी में 6 और 7 सितंबर को होगी PET परीक्षा, पढ़ें पूरी खबर.. ये भी पढ़ें: बांदा शहर में शिक्षिका से 20 हजार की टप्पेबाजी, ई-रिक्शा में शातिर महिलाएं.. https://samar...
बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम: शूटिंग आज, फुटबाल प्रतियोगिता 30 अगस्त को

बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम: शूटिंग आज, फुटबाल प्रतियोगिता 30 अगस्त को

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताएं जारी हैं। यह प्रतियोगिताएं 29 अगस्त को प्रसिद्ध हाकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद्र के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कराई जा रही हैं। उप क्रीड़ाधिकारी कल्पना कमल ने बताया कि आज 28 अगस्त को जिलास्तरीय शूटिंग बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह आयोजन हार्पल क्लब में कराया जा रहा है। वहीं 30 अगस्त को जिलास्तरीय बालक फुटबाल प्रतियोगिता का स्टेडियम में आयोजन होगा। बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले सकती हैं। ये भी पढ़ें: बांदा स्टेडियम के ट्रेनीज खिलाड़ी द्विज राज का लखनऊ स्पोर्ट्स कालेज में चयन  https://samarneetinews.com/bandas-cricket-player-selected-in-lucknow-sports-college/  ...