Friday, August 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

Breaking: बांदा में युवक का शव मिलने से हड़कंप-3 दोस्तों के खिलाफ मुकदमा

Breaking: बांदा में युवक का शव मिलने से हड़कंप-3 दोस्तों के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में घर से दोस्तों के साथ निकले युवक का पेड़ से फांसी पर लटकता शव मिला। घटना से हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस का कहना है कि मृतक के तीन दोस्तों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा लिखा गया है। पिता ने लगाए गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार, कालिंजर थाना क्षेत्र के मूड़ी गांव के अजय (19) पुत्र शिवचंद्र बुधवार सुबह पड़ोसी दोस्तों के साथ निकले थे। परिजनों का कहना है कि ये भी पढ़ें: बांदा में हाइवे पर हादसा, जेएन कालेज के छात्र की मौत-साथी घायल जब काफी देर तक नहीं आए तो फोन किया गया। उन्होंने पिता को बताया कि वह गांव के पास खोही गांव में है। साथ ही पिता को रिकार्डिंग भेजी कि गांव के तीन लोगों ने उन्हें मारापीटा है। पुलिस ने कही यह बातें.. अगर...
UP: सीएम योगी बोले-आजमगढ़ अब आतंक नहीं, अदम्य साहस का गढ़, लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण..

UP: सीएम योगी बोले-आजमगढ़ अब आतंक नहीं, अदम्य साहस का गढ़, लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आजमगढ़ में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। सलारपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। साथ ही जनता को भी संबोधित किया। कहा कि आजमगढ़ आतंक का गढ़ नहीं, बल्कि अदम्य साहस का गढ़ माना जाता है। सीएम ने विपक्ष पर बोला हमला.. विपक्ष पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि जाति के नाम पर राजनीति करने वाले पूर्वांचल में सिर्फ वोट मांगने आते थे। आज प्रयागराज से गंगा एक्सप्रेसवे को सोनभद्र से जोड़ने का काम करते हुए विकास को नई दिशा मिली है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार दिन रात काम कर रही है। ये भी पढ़ें: यूपी में IAS अफसरों के तबादले, भवानी सिंह वेटिंग लिस्ट में गए, पढ़ें पूरी खबर.. काशी, विंध्याचल, चित्रकू...
बांदा में हाइवे पर हादसा, जेएन कालेज के छात्र की मौत-साथी घायल

बांदा में हाइवे पर हादसा, जेएन कालेज के छात्र की मौत-साथी घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज गुरुवार को हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक सवार जेएन कालेज के छात्र को ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। छात्र की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव के मजरा भैरम पुरवा के रहने वाले तुलसीदास के बेटे सुमित (20) आज गुरुवार को अपने साथी 19 वर्षीय राजकुमार के साथ बांदा आए थे। दोनों वापस घर लौट रहे थे। हाइवे पर चंदौखी डेरा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। बताते हैं कि राजकुमार दूर जा गिरे। ये भी पढ़ें: धोखेबाज प्रेमी: दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा से गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो-ब्लैकमेलिंग ...
बांदा में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया, एक-दूसरे को दी बधाई

बांदा में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया, एक-दूसरे को दी बधाई

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा कांग्रेसियों ने अपने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का जन्मदिन बड़ी ही खुशी भरे माहौल में मनाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने पार्टी नेताओं के साथ मिठाई का वितरण किया। अपने नेता के दीर्घायु होने की प्रार्थना की। इसके बाद सभी कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के जन्म दिन पर उनके व्यक्तिव को लेकर चर्चा भी की। इस मौके पर शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, वरिष्ठ नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी, संजय द्विवेदी, बीलाल भाई, सत्य प्रकाश द्विवेदी, शिवबली सिंह, आकाश दीक्षित आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: धोखेबाज प्रेमी: दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा से गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो-ब्लैकमेलिंग ये भी पढ़ें: बांदा DM जे.रीभा का बड़ा एक्शन, खदान पर खुद पकड़ा अवैध खनन-कार्रवाई और फटकार भी..  https://samarneetinews.com/kamal-yadav-murdered-in-banda-was-missing-for-two-days-deadbody-f...
Breaking: बांदा में हत्या, दो दिन से लापता था युवक, नदी किनारे शव मिला-पुलिस ने..

Breaking: बांदा में हत्या, दो दिन से लापता था युवक, नदी किनारे शव मिला-पुलिस ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। वह बीती शाम से घर से लापता था। आज उसका शव नदी किनारे पड़ा मिला है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस ने भी माना प्रथम दृष्टया रंजिशन हत्या का मामला जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव के रहने वाले कमल यादव (25) पुत्र जगरूप यादव बीती 17 जून से घर से लापता थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना थाना कमासिन पर दी थी। ये भी पढ़ें: बांदा DM जे.रीभा का बड़ा एक्शन, खदान पर खुद पकड़ा अवैध खनन-कार्रवाई और फटकार भी.. पुलिस तलाश में जुटी थी। इसी बीच सूचना मिली कि बीती देर रात यमुना किनारे एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई। मृतक की पहचान कमल के रूप में हुई। शव मिलते ही परिजनों का रो-...
बांदा: विधायक ने चौपाल लगाकर बताईं सरकार की उपलब्धियां

बांदा: विधायक ने चौपाल लगाकर बताईं सरकार की उपलब्धियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कतरावल, सौता, प्रेमपुर, सिकलोढी व घूरी में चौपाल लगाई। सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं। ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्यणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उनकी समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महुआ प्रेमस्वरूप द्विवेदी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा: ABVP पदाधिकारियों ने किया जेएनयू काउंसलर का स्वागत ये भी पढ़ें: बांदा DM जे.रीभा का बड़ा एक्शन, खदान पर खुद पकड़ा अवैध खनन-कार्रवाई और फटकार भी.. https://samarneetinews.com/banda-dm-takes-quick-action-illegalmining-caught-at-bhuredi-mine/...
बांदा DM जे.रीभा का बड़ा एक्शन, खदान पर खुद पकड़ा अवैध खनन-कार्रवाई और फटकार भी..

बांदा DM जे.रीभा का बड़ा एक्शन, खदान पर खुद पकड़ा अवैध खनन-कार्रवाई और फटकार भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिलाधिकारी जे.रीभा ने आज अवैध खनन के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। खुद भुरेड़ी बालू खदान पर अधिकारियों के साथ छापा मारा। जिलाधिकारी श्री मति रीभा खनिज और आरटीओ विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचीं। समय सीमा खत्म होने के बाद भी डीएम ने इस खदान पर अवैध खनन पकड़ा। बालू लदे 20 ट्रक और 3 पोकलैंड मशीनें सील करने के निर्देश दिए। समय सीमा पूरी, फिर भी हो रहा था खनन साथ ही खनिज अधिकारी को फटकार लगाई। निर्देश दिए कि तत्काल समय सीमा समाप्त होने के बाद खनन बंद कराएं। साथ ही अवैध खनन की जांच कर दो दिन में रिपोर्ट मांगी है। बताते चलें कि भुरैड़ी खदान शहर से सटी है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब खनिज विभाग की मिलीभगत से शहर के पास अवैध खनन चल रहा है तो बाकी जगहों पर हालात क्या होंगे। जिले में खनिज विभाग पर अवैध खनन कराने आरोप लगते रहते हैं। ये भी पढ़ें: UP : बांदा में एमपी की ...
बांदा: ABVP पदाधिकारियों ने किया जेएनयू काउंसलर का स्वागत

बांदा: ABVP पदाधिकारियों ने किया जेएनयू काउंसलर का स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जेएनयू (दिल्ली) के नवनिर्वाचित काउंसलर व बांदा निवासी कृष्णकांत द्विवेदी का आज यहां स्वागत किया गया। एबीवीपी पदाधिकारियों ने उन्हें मालाएं पहनाईं। साथ ही शहर के अटल पार्क (नवाब टैंक) पर जीत के लिए बधाई देकर ध्येय यात्रा पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर नवीन पांडेय, प्रांत सह मंत्री दिव्यांशु मिश्रा, नीतीश निगम, गोविंद तिवारी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: यूपी: 3 सगे भाई-बहनों का एक साथ पुलिस में चयन, परिवार ही नहीं गांव भी खुश ये भी पढ़ें: बांदा शहर में टाल में भीषण आग से हड़कंप, घंटों प्रयास के बाद दमकल ने पाया काबू-नुकसान.. https://samarneetinews.com/in-banda-abvp-vigyamishra-is-department-head-and-aayushi-is-student-leader/  ...
खास खबर: सीएम योगी ने दिल्ली में राष्ट्रपति से की मुलाकात

खास खबर: सीएम योगी ने दिल्ली में राष्ट्रपति से की मुलाकात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार को दिल्ली में औपचारिक मुलाकात हुई। इसे शिष्टाचार भेंट कहा जा रहा है। इस मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने अपने एक्स एकाउंटर पर खुद जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने X एकाउंट पर दी जानकारी उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट की गई। राष्ट्रपति जी द्वारा अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार है। बताते चलें कि सीएम योगी दिल्ली दौरे पर हैं। वहां कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे। ये भी पढ़ें: इंतजार खत्म! यूपी में मानसून की एंट्री, पूरब से पश्चिम तक जल्द बरसात का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर..  ये भी पढ़ें: यूपी: 3 सगे भाई-बहनों का एक साथ पुलिस में चयन, परिवार ही नहीं गांव भी खुश  https://samarneetinews.com/in-amroh...
Banda: सपा प्रतिनिधि मंडल दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के घर पहुंचा-आर्थिक मदद दी

Banda: सपा प्रतिनिधि मंडल दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के घर पहुंचा-आर्थिक मदद दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में एक 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म और उसकी मौत की घटना से सभी दुखी हैं। सपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुश्वाहा के नेतृत्व में पीड़िता के घर पहुंचा। सपाइयों ने ढांढस बंधाने के साथ पीड़ित परिवार को 50 हजार की आर्थिक मदद दी। विशंभर निषाद ने कहा कि दोषी को हो फांसी की सजा सपा के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं सपा महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि आरोपी का घर तोड़ा जाना चाहिए। कहा कि वीभत्स कांड से पूरा जिला आक्रोशित है। ये भी पढ़ें: Breaking: महोबा में भीषण हादसा, पांच लोगों की मौत-तीन गंभीर, CM Yogi ने शोक जताया सपा नेताओं ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कराते हुए उसे फांसी की सजा दिलाई जाए। साथ ही अधिवक्ताओं से दुष्कर्मी की पैरवी न करने की अपील भी की। प्रतिनिधिमंडल में अजेंद्र लोधी, ऊषा मौर्य, एमएलस...