Sunday, September 6सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

अपेडटः covid-19: बांदा में माता-पिता के बाद बेटे समेत 4 और पाॅजिटिव मिले, कुल संख्या 51..

अपेडटः covid-19: बांदा में माता-पिता के बाद बेटे समेत 4 और पाॅजिटिव मिले, कुल संख्या 51..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में अनलाक-2 में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। एक दिन पहले जिला अस्पताल की नर्स व उनके रेलवे कर्मचारी पति के कोरोना पाॅजिटिव होने का पता चला था। आज रविवार को आई रिपोर्ट में उनके 14 वर्षीय बेटे और 32 वर्षीय बहन समेत चार और लोग कोरोना पाॅजिटिव आए हैं। इसके साथ ही राजकीय मेडिकल कालेज का एक स्टाफ भी कोरोना पाॅजिटिव मिला है। वहीं इंदिरानगर में कोरोना संक्रमित मिले पूर्व सैनिक का 35 वर्षीय बेटा भी कोरोना पाजिटिव आया है। उसकी जांच लखनऊ में हुई थी। जिले में अब कोरोना पाॅजिटिव की कुल संख्या 51 हो गई है। इनमें 10 एक्टिव केस हैं, जबकि बाकी ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में 13 केस एक्टिव, लगातार बढ़ते जा रहे हैं मरीज संबंधित इलाकों को सेनेटाइज किया जा रहा है। वहीं थर्मल स्क्रीनिंग भी हो रही है। चिल्ला रोड पर चर्च के आसपास के इलाके ...
बांदा में महिला कालेज तो कमासिन में ब्लाक तक हरियाली की शुरुआत

बांदा में महिला कालेज तो कमासिन में ब्लाक तक हरियाली की शुरुआत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में रविवार को पौधरोपण के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिला मुख्यालय पर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डाक्टर दीपाली गुप्ता एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना सबीहा रहमानी की देख-रेख में पौधरोपण हुआ। इस मौके पर ज्योति मिश्रा, डा. जेपी सिंह, विभागाध्यक्ष इतिहास की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्टाफ की ओर से छात्राओं को पौधरोपण के लिए पौधे दान में दिए गए। इस मौके पर छात्राएं भी मौजूद रहीं। उधर, कमासिन ब्लाक में आज सवा दो लाख पौधे रोपित करने के लक्ष्य की शुरुआत हुई। पौधरोपण के महा अभियान के तहत शुरुआत प्रदेश में वृक्षारोपण के महाअभियान के तहत कमासिन क्षेत्र की 55 ग्राम पंचायतों में सवा दो लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके अलावा परिषदीय विद्यालय कालेजों महाविद्यालय वन विभाग द्वारा भी लगभग डेढ़ लाख पौधे लगाए जाएंगे। अकेले...
बांदा में संयुक्त विकास आयुक्त ने पौधरोपण का शुभारंभ किया

बांदा में संयुक्त विकास आयुक्त ने पौधरोपण का शुभारंभ किया

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज रविवार को संयुक्त विकास आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल जीसी पांडे विकासखंड महुआ की ग्राम पंचायत गिरवा पहुंचे। वहां उनके द्वारा अंत्येष्टि स्थल एवं रनगढ़ किले पर पहुंचकर पौधरोपण किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत पंगरा में भी पहुंचकर पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। अब आने वाले दिनों में पौधरोपण की रफ्तार और बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर ब्लाककर्मी और अन्य लोग भी मौजूद रहे। पौधरोपण की योजना तैयार बताते हैं कि इन दोनों स्थानों पर ही करीब 1500 वृक्ष लगाने की योजना खंड विकास अधिकारी संजीव बघेल ने तैयारी की है। उसी का संयुक्त विकास आयुक्त ने शुभारंभ किया है। बताया जाता है कि ब्लाक के अंत्येष्टि स्थल और रनगढ़ किले पर पौधरोपण की शुरुआत हुई है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज हुए पौधरोपण के अवसर पर विकासखंड के सचिव अनिरुद्ध सिंह पटेल, अन...
कानपुरः पुलिस की गोली पड़ते ही गिरा दुबे का बदमाश साथी, बोला थाने से मिली थी मुखबरी-ईनाम 1 लाख

कानपुरः पुलिस की गोली पड़ते ही गिरा दुबे का बदमाश साथी, बोला थाने से मिली थी मुखबरी-ईनाम 1 लाख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के बिकरु में आठ पुलिस कर्मियों के शहीद होने की घटना के बाद बदमाशों को पकड़ने में पुलिस कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। पुलिस ने आज रविवार को अपराधी विकास दुबे के एक साथी बदमाश को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद धर-दबोचा है। वहीं दूसरी ओर मोस्टवांटेड हो चुके विकास दुबे पर अब 1 लाख का ईनाम घोषित कर दिया है। अबतक विकास के सिर पर 50 हजार का ईनाम था। इतना ही नहीं विकास के साथी बदमाशों जो पुलिस टीम पर हमले में शामिल थे, उन 21 बदमाशों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है। हालांकि, इन 21 साथियों में 1 को बीती देर रात कल्याणपुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दुबे समेत 20 नामजद बदमाश अब भी फरार बता दें कि आईजी रेंज मोहित अग्रवाल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और बदमाशों की धर-पकड़ के लिए मानिटरिंग कर रहे हैं। पकड़े गए बदमाश का नाम ...
अपडेटः बांदा की बड़ी खबरः अस्पताल की नर्स रेलवे कर्मी पति समेत कोरोना पाॅजिटिव, स्टेशन-अस्पताल दोनों सील

अपडेटः बांदा की बड़ी खबरः अस्पताल की नर्स रेलवे कर्मी पति समेत कोरोना पाॅजिटिव, स्टेशन-अस्पताल दोनों सील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा से शनिवार को एक बड़ी खबर सामने आने से स्वास्थ्य विभाग से लेकर रेलवे स्टेशन तक खलबली मच गई है। दरअसल, बांदा रेलवे स्टेशन पर आरक्षण बुकिंग केंद्र पर तैनात क्लर्क और उनकी जिला अस्पताल में तैनात नर्स पत्नी की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटव आई है। इसके बाद रेलवे स्टेशन और जिला अस्पताल के वार्डों को सील कर दिया गया है। अब 48 घंटे तक बर्न वार्ड और ट्रामा सेंटर के अलावा सभी वार्ड सील रहेंगे। मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस डा. संपूर्णानंद मिश्र ने बताया है कि ट्रूनेट मशीन से कंफर्म रिपोर्ट आई है जिसमें जिला अस्पताल की नर्स और उनके रेलवे कर्मी पति कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही जिला अस्पताल से लेकर रेलवे स्टेशन तक हड़कंप मच गया है। इलाके को हाॅटस्पाॅट घोषित कर दिया गया है। 48 घंटे के लिए रेलवे स्टेशन-जिला अस्पताल सील उन्होंने बताया कि दंपति को आईसोलेट करते हुए रा...
कानपुर में बदमाश विकास दुबे का महिमामंडन करने वाला कोचिंग संचालक किलकिल गिरफ्तार, युवती पर FIR

कानपुर में बदमाश विकास दुबे का महिमामंडन करने वाला कोचिंग संचालक किलकिल गिरफ्तार, युवती पर FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः चौबेपुर के गांव बिकरु में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने अपने गैंग के साथ हमला करके 8 पुलिस कर्मियों को शहीद कर दिया। पुलिस दो बदमाशों को मार चुकी है और विकास दुबे समेत उसके बाकी साथियों की तलाश जारी है। इसी बीच चौंकाने वाले मामले भी सामने आ रहे हैं। कानपपुर के काकादेव में एक बड़े कोचिंग संचालक किलकिल सचान पुत्र प्रेम नारायण सचान को पुलिस ने बदमाश विकास दुबे का फेसबुक पर महिमा मंडन करने पर गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से कानपुर देहात के पुखराया थाना क्षेत्र के अररिया मऊ का रहने वाला है। अब वह कानपुर शहर के आवास विकास, केशव पुरम में स्थित नागेश्वर अपार्टमेंट रह रहा था। काकादेव में कोचिंग चलाता है संचालक किलकिल इस संचालक किलकिल ने फेसबुक पर पुलिस कर्मियों की मौत को जायज ठहराते हुए पुलिस पर ही ऊंगली उठा दीं। हालांकि, पुलिस ने तेजी दिखाई और उसके खिलाफ एफआईआर लिखते हुए गिरफ...
कानपुरः बदमाशों को मुखबरी के शक में थानाध्यक्ष निलंबित, अब STF कर रही पूछताछ, 8 पुलिस कर्मियों की शहादत का मामला

कानपुरः बदमाशों को मुखबरी के शक में थानाध्यक्ष निलंबित, अब STF कर रही पूछताछ, 8 पुलिस कर्मियों की शहादत का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में सीओ समेत 8 पुलिस कर्मियों के शहीद होने के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस अधिकारियों ने एसओ चौबेपुर विनय तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं STF उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि चौबेपुर प्रभारी विनय तिवारी को विकास दुबे के घर दबिश मामले में शिथिलता बरतने के साथ ही दबिश की सूचना लीकआउट करने के संदेह में निलंबित कर दिया गया है। उधर, डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी, एडीजी ला एंड आर्डर तथा आईजी एसटीएफ के कानपुर में कैंप करने से इस मामले में जांच और कार्रवाई की रफ्तार कहीं ज्यादा तेज गति से चल रही है। पुष्पराज सिंह को बनाया नया एसओ पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर) मोहित अग्रवाल ने जानकारी दी है कि एसओ विनय तिवारी को पुलिस छापेमारी को लेकर सूचना इधर-उधर करने के संदेह में सस्पेंड किया गया है। उन्होंने कहा है कि अगर ज...
कानपुर में पुलिस ने फरार बदमाश विकास दुबे के घर पर चलवाया बुलडोजर, लाखों की कारें नष्ट कीं

कानपुर में पुलिस ने फरार बदमाश विकास दुबे के घर पर चलवाया बुलडोजर, लाखों की कारें नष्ट कीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः चौबेपुर के बिकरु में सीओ समेत 8 पुलिस कर्मियों के शहीद होने के बाद हिस्ट्रीशीटर की तलाश में पुलिस बहुत तेजी से जुटी है। पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के दो बीघे में बने किलेनुमा घर को कुछ ही घंटे में जमींदोज कर दिया। साथ ही वहां खड़ी दो कारों और एक ट्रैक्टर को भी नष्ट कर दिया। पुलिस ने बुलडोजर चलवाकर दो घंटे में ही पूरे मकान को मलबे में बदल दिया। बता दें कि पुलिस को उसके घर के भीतर एक बंकरनुमा अंडरग्राउंड कमरा भी मिला था। 2 बीघा जमीन में बना था आलीशान मकान पुलिस उसकी भी तलाशी ले रही है।बताया जाता है कि कुल दो बीघा में बने मकान में चार कमरे बिल्कुल नए हैं और पूरे मकान की 12 फुट ऊंची दीवार कराई गई थी। इसके अलावा सुरक्षा के लिए छल्लेदार कांटे वाले तार भी लगाए गए थे। हालांकि, गांव के लोगों ने बताया है कि यह मकान 7-8 साल पहले ही बनवाया ...
बांदा के शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा का कानपुर में अंतिम संस्कार, बेटी वैष्णवी ने दी मुखाग्नि

बांदा के शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा का कानपुर में अंतिम संस्कार, बेटी वैष्णवी ने दी मुखाग्नि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के चौबेपुर के बिकरु गांव में हिस्ट्रीशीटर के हमले में शहीद बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा का आज शनिवार सुबह कानपुर में अंतिम संस्कार कर दिया। बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव के मूल निवासी सीओ देवेंद्र मिश्रा को उनकी बेटी वैष्णवी ने मुखाग्नि दी। कानपुर के भैरवघाट में अंतिम संस्कार उनका अंतिम संस्कार कानपुर भैरव घाट पर किया गया। इस दौरान सभी की आंखें नम रहीं। वहा मौजूद पुलिस कर्मियों भी गमगीन नजर आए। इस मौके पर आईजी मोहित अग्रवाल तथा एसएसपी समेत पुलिस बल भी मौजूद रहा। सभी अधिकारियों ने शहीद सीओ को अंतिम यात्रा में श्रद्धांजलि दी। परिवार के सभी लोग मौजूद रहे। बांदा से भी रिश्तेदार और परिचित लोग पहुंचे। बताते चलें कि गुरुवार की रात बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा फोर्स के साथ बिकरु गांव में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार करने गए थे। वहां पु...
अपडेटः CM योगी ने शहीदों को पुष्पचक्र चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि, आश्रितों को 1-1 करोड़ सहायता, कहा-व्यर्थ नहीं जाएगी शहादत

अपडेटः CM योगी ने शहीदों को पुष्पचक्र चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि, आश्रितों को 1-1 करोड़ सहायता, कहा-व्यर्थ नहीं जाएगी शहादत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरु गांव में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमले में शहीद हुए आठ पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने कानपुर के अस्पताल में भर्ती घायल पुलिस कर्मियों से मुलाकात की। सभी आठ पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पुष्पचक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। साथ ही शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के तेवर सख्त देख, अधिकारी भी जुटे सीएम योगी ने कहा कि शहीदों के परिजनों को 1-1 करोड़ की सहायता तथा प्रत्येक के परिवार को पेंशन तथा एक-एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि इस शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। बताते हैं कि सीएम योगी ने डीजीपी समेत अन्य अधिक...