Monday, September 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

Update : अब UP में रविवार का लॉकडाउन भी खत्म, पहले की तरह होगी साप्ताहिक बंदी

Update : अब UP में रविवार का लॉकडाउन भी खत्म, पहले की तरह होगी साप्ताहिक बंदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए लागू हुआ दो दिन का लाकडाउन अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। इससे पहले शनिवार का लाकडाउन खत्म किया गया था। अब रविवार को भी लाकडाउन नहीं लागू होगा। प्रदेशभर में अब पहले की तरह बस साप्ताहिक बंदी होगी। बता दें कि प्रदेश में अनलॉक-4 में रविवार की बंदी लागू की गई थी, लेकिन इस अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है। माना जा रहा है कि आर्थिक तेजी के लिए अहम कदम उठाया गया है। सुरक्षा संग आर्थिक गतिविधियों को भी रफ्तार दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को जागरुक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी तेज करने को कहा है। सीएम योगी ने कहा कि ‘दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी’ को लेकर लोगों को खासतौर पर जागरुक किया जाए। ये भी पढ़ें : SSR Case : आखिरकार रिया चक्रवर्...
Update : बांदा पुलिस ने 13 किलो चांदी, 12 लाख 90 हजार की नगदी पकड़ी

Update : बांदा पुलिस ने 13 किलो चांदी, 12 लाख 90 हजार की नगदी पकड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली पुलिस ने बीती 4 सितंबर को अतर्रा चुंगी के पास से चेकिंग के दौरान एक कार की पिछली सीट पर बैग में रखकर ले जाई जा रही 13 किलो चांदी और 12 लाख 90 हजार की नगदी बरामद की है। कोतवाली पुलिस ने इसी कब्जे में लेने के बाद इंकम टैक्स और सेल्सटैक्स विभाग को सूचित किया। उधर, डिप्टी कमिश्नर इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच-पड़ताल के दौरान संबंधित व्यक्ति इस विषय में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका है। जांच-पड़ताल जारी है। सेल्सटैक्स और इंकम टैक्स के अधिकारी जांच कर रहे हैं। इंकमटैक्स के अधिकारी कोतवाली पहुंचे बताया जाता है कि नगर कोतवाली प्रभारी के तौर पर काम संभाल रहे राजीव यादव 4 सितंबर को अतर्रा चुंगी के समीप माॅस्क चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी बीच अतर्रा की तरफ से एक कार आई है। उस कार को रोककर मास्क चेक किए गए। शक होने पर कोतवाली प्रभारी ने कार की प...
Update_SSR Case : आखिरकार रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, ड्रग्स मामले में एनसीबी की कार्रवाई

Update_SSR Case : आखिरकार रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, ड्रग्स मामले में एनसीबी की कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : सुशांत सिंह केस में शक के दायरे में आईं उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती को आखिरकार आज मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानि एनसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। हांलाकि, रिया की गिरफ्तारी की संभावना कई दिनों से चल रही थी। यह तय माना जा रहा था कि रिया को किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है। भाई शौविक पहले हो चुका गिरफ्तार वहीं रिया को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।  बता दें कि रिया का भाई शोविक और सुशांत सिंह का मैनेजर सैम्युल मिरांडा पहले से ही एनसीबी की कस्टडी में है। वहीं रिया से हिरासत में पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि रिया को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया है। बिहार के डीजीपी ने कही बड़ी बात ऐसे में रिया की गिरफ्तारी को काफी अहम माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बिहार के डीजीपी ने रिया की ...
यूपी की बड़ी खबर : गंभीर आरोपों के साथ प्रयागराज SSP अभिषेक दीक्षित सस्पैंड

यूपी की बड़ी खबर : गंभीर आरोपों के साथ प्रयागराज SSP अभिषेक दीक्षित सस्पैंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मंगलवार को यूपी से बड़ी खबर सामने आई है। कानून-व्यवस्था में लापरवाही पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षिक को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि अपने सस्पैंड रहने के दौरान एसएसपी प्रयागराज रहे अभिषेक दीक्षित अब डीजीपी दफ्तर से अटैज रहेंगे। दरअसल, आईपीएस अभिषेक पर एसएसपी रहते हुए प्रयागराज में काफी अनिमित्ताएं बरतने के आरोप हैं। लगातार उठ रहे थे कार्यशैली पर सवाल बताते हैं कि उनपर अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था में लापरवाही बरतने के साथ भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप हैं। ये भी पढ़ें : महाराजगंज के डीएम समेत पांच अफसर निलंबित, IAS समेत 2 तबादले कई आरोपों के अलावा उनके समय में हुए अंधाधुंध तबादलों को लेकर भी सवाल उठे। इसी बीच मामला उस वक्त फंसा, जब प्रयागराज के घूरपुर में सब्जी दुकानदारों की दुकानों को पुलिस गाड़ी से रौंदने वाले दरोगा को...
Bollywood Actress कंगना के घर पहुंचे कमांडो, सुरक्षा संभाली

Bollywood Actress कंगना के घर पहुंचे कमांडो, सुरक्षा संभाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच वाकयुद्ध के बाद केंद्र सरकार ने कंगना रनौत को वाई श्रेणी सुरक्षा दी है। इसके बाद मनाली में इस अभिनेत्री के घर के बाहर कमांडों ने पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। सीआरपीएफ के जवान और कमांडों उनके आवास पर तैनात हो गए हैं। हिमाचल सरकार ने पहले से दे रखी है सुरक्षा हालांकि, इससे पहले हिमाचल सरकार ने कंगना रनौत को सुरक्षा दे रखी थी। हिमाचल पुलिस के जवान पहले ही उनके घर के आसपास तैनात थे। अब मंगलवार सुबह केंद्र की Y श्रेणी सुरक्षा के तहत कुल 11 सदस्यीय कमांडों और जवानों की टीम कंगना के घर पहुंची। जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। इसके साथ ही मनाली पुलिस के अधिकारी और आईबी के अधिकारी भी कंगना के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। बताते चलें कि कंगना से शिवसेना नेता से वाकयुद्ध के बीच 9 सितंबर को मुंबई जाने...
कानपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में मिलीं दो युवतियां-एक युवक

कानपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में मिलीं दो युवतियां-एक युवक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के चकेरी के शिवकटरा इलाके में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। देर रात पुलिस ने छापा मारकर एक मकान से दो युवतियों को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों युवतियों और युवक से पूछताछ की गई है। सूत्रों का कहना है कि मौके से कुछ अश्लील साहित्य व कंडोम आदि सामान भी मिला है। बताते हैं कि सेक्स रैकेट का संचालन आनलाइन चल रहा था। आनलाइन चल रहा था पूरा रैकेट बताया जाता है कि एएसपी कैंट सत्यजीत गुप्ता और चकेरी थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के साथ पहुंची पुलिस टीम ने रात में उक्त मकान पर छापा मारा। ये भी पढ़ें : शर्मनाक : एबुलेंस में सेक्स रैकेट, रंगरेलियां मनाता स्वास्थ्य कर्मी, वीडियो वायरल वहां दो युवतियां और एक युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। तीनों को पूछताछ के लिए थाने लेकर आया गया। थाना प्रभारी ने बताया है कि आनलाइन से...
बांदा : साथ सो रहे पति-पत्नी की सांप के काटने से मौत, एक और की जान गई

बांदा : साथ सो रहे पति-पत्नी की सांप के काटने से मौत, एक और की जान गई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : चारपाई पर एक साथ सो रहे दंपती को सांप ने काट लिया। अचेत होने के बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने देखा तो पहले खुद घरेलू इलाज किया। हालत में सुधार न होता देख जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान दोनों दम तोड़ दिया। इसी तरह एक और युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। दोनों ही घटनाक्रमों में एक समान बात यह रही कि दोनों मामलों में परिवार के लोग अंधविश्वास के चलते झाड़फूंक के चक्कर में पड़े रहे। बाद में डाक्टर के पास लेकर पहुंचे। परिजन इलाज को अस्पताल लेकर पहुंचे बताया जाता है कि पहला मामला गिरवां थाना क्षेत्र के सौंता गांव का है। वहां रहने वाली मिथलेश (25) और उनके पति विनोद बीती रात एक ही चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान सोते वक्त सांप ने उनको कांट लिया। इससे दोनों अचेत से हो गए। किसी तरह आवाज देकर दोनों ने परिवार के लोगों को बुलाया। ये भी पढ़ें :&nb...
बड़ी खबर : बुंदेलखंड के गांधी पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस का कोरोना से निधन

बड़ी खबर : बुंदेलखंड के गांधी पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस का कोरोना से निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : आज सोमवार का दिन बांदा के लिए दुखद खबर लेकर आया। बुंदेलखंड के गांधी कहे जाने वाले पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस का कोरोना से लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से बुंदेलखंड में शोक की लहर दौड़ गई। हर राजनीतिक दल के व्यक्ति ने अफसोस जाहिर किया। बांदा सीएमओ डा.एनडी शर्मा का कहना है कि जमुना प्रसाद जी लखनऊ में भर्ती हुए थे। उस वक्त उनकी पहली रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई थी। इससे उनके कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया में थे भर्ती बताया जाता है कि शहर के खिन्नीनाका मुहल्ला निवासी जमुना प्रसाद बोस का राजनीतिक सफर बहुत ही अहम रहा। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के वह काफी करीब माने जाते थे। उनकी छवि बेहद ईमानदार नेता की रही। ये भी पढ़ें : Covid-19 : कोरोना से यूपी कैडर के ...
बांदा IG के. सत्यानारायण ने कोविड कंट्रोल सेंटर में कही यह खास बात..

बांदा IG के. सत्यानारायण ने कोविड कंट्रोल सेंटर में कही यह खास बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के आईजी के. सत्यनारायण ने सोमवार को इंट्रीगेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने अभिलेखों को चेक किया। साथ ही शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कोविड कंट्रोल सेंटर में मौजूद कर्मचारियों से एक बेहद खास बात कही। आईजी ने कहा कि ईमानदारी से समय पर काम कीजिए, शिकायतों को निपटाइये, ताकि कोरोना से पूरी ताकत से लड़ा जा सके। कोरोना को भगाया जा सके। उनकी यह बात बिल्कुल सही है, अगर समय पर कोरोना की पहचान हो जाए तो इसे हराना मुश्किल नहीं है। विकासभवन में बने कंट्रोल रूम पहुंचे डीआईजी बताते चलें कि जिले में इस वक्त कोरोना संक्रमण फैलाव तेजी से होता दिख रहा है। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में कोरोना के पाजिटिव मिलने वाले केस और उनको आईसोलेट किए जाने या फिर होम आईसोल...
बांदा में नकल करते मिली बीए फाइनल की छात्रा, रस्टीकेशन

बांदा में नकल करते मिली बीए फाइनल की छात्रा, रस्टीकेशन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजीव गांधी डीएबी महाविद्यालय के प्राचार्य व केन्द्राध्यक्ष डा. रामभरत सिंह तोमर ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा अवशेष वार्षिक परीक्षाएं 2020 आयोजित हो रही है। इसी क्रम में सोमवार 7 सितंबर को शाम 2 बजे से 05 बजे की द्वितीय पाली में बीए फाइनल की राजनीति विज्ञान के दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। 102 में 100 ने दी परीक्षा, 2 गैरहाजिर इसमें कुल 102 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 100 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। महाविद्यालय के आंतरिक उड़ाका दल के सदस्य डा. विष्णुस्वरूप गुप्ता, डा. विवेक पांडेय, भारती गुप्ता ने परीक्षा कक्ष में छात्र-छात्राओं की गहन तलाशी ली। ये भी पढ़ें : बांदा में दर्दनाक हादसे में ससुर-दामाद की मौत, 5 महीने पहले जुड़ा था रिश्ता बीए फाइनल वर्ष की एक छात्रा को नकल करते पकड़ा। उसका रिस्टीकेशन कर दिया...