Saturday, September 5सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

Breaking : बांदा-चित्रकूट मार्ग पर हादसा, 1 युवक की मौत- 5 घायल

Breaking : बांदा-चित्रकूट मार्ग पर हादसा, 1 युवक की मौत- 5 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा-चित्रकूट मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर ने टैंपो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित होकर वाहन नाले में गिर गया। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। जबकि टैंपो सवार एक युवक की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों का इलाज चल रहा है। गिरवां से चित्रकूट दर्शऩ को गए थे लोग जानकारी के अनुसार गिरवां क्षेत्र के मकरी गांव के रहने वाले अर्जुन (27) आज बुधवार को चित्रकूट कामदगिरी के दर्शन करने गए थे। वहां से टैंपो से अन्य लोगों के साथ वापस लौट रहे थे। अतर्रा के गड़रा नाला के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टैंपो को टक्कर मार दी। https://samarneetinews.com/sex-racket-exposed-in-gurugram-foreign-girls-arrested/ अनियंत्रित ट्रैक्टर नाले में जा गिरा। ट्र...
चित्रकूट-फतेहपुर में नड्डा, बोले- भ्रष्टाचार मिटाने का काम कर रही सरकार

चित्रकूट-फतेहपुर में नड्डा, बोले- भ्रष्टाचार मिटाने का काम कर रही सरकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट/फतेहपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज चित्रकूट और फतेहपुर जिलों में रहे। उन्होंने चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर नड्डा, विपक्षियों पार्टियों कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि यह इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाने का है। नड्डा ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कहा-भ्रष्टाचारी जेल या बेल पर नड्डा ने आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला। कहा आजकल ऐसे लोग जेल या बेल पर हैं। चित्रकूट के बाद बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में भी एक जनसभा को संबोधित किया। वहां से भी विपक्ष पर जमकर हमला बोला। इस अवसर पर बांदा और फतेहपुर के जनप्रतिनिधि तथा संगठन पदाधिकारी भी मौजूद रहे। https://samarneetinews.com/lok_sabha_2024-total-57-34-voting-in-third-phas...
पुलिस का छापा, 4 विदेशी लड़कियों समेत 10 गिरफ्तार-गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट..

पुलिस का छापा, 4 विदेशी लड़कियों समेत 10 गिरफ्तार-गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : Sex Racket Busted पुलिस ने छापा मारते हुए हरियाणा के गुरुग्राम में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दरअसल, पुलिस ने सेक्टर-57 में बने एक गेस्ट हाउस पर जाल बिछाकर छापा मारा। वहां से 6 युवतियों और 4 युवकों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गईं युवतियों में 4 विदेशी भी हैं। इनमें से दो बांग्लादेश और दो उज्बेकिस्तान की हैं। बाकी दो में एक-एक युवती असम और कोलकाता की बताई जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि सभी सेक्स रैकेट में शामिल थीं। दो उजबेकिस्तान और दो बांग्लादेशी लड़कियां शामिल जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरुग्राम के सेक्टर-57 में स्थिति एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था। इसमें नारनौल निवासी गेस्ट हाउस संचालक दिलबाग और राजस्थान के बहरोड़ निवासी संजय, संजीव और रामबाबू इसका संचालन कर रहे थे। ये भी पढ़ें : UP : रे...
अयोध्या : राज्यपाल आरिफ मोहम्मत ने रामलला के दर्शन कर टेका मत्था

अयोध्या : राज्यपाल आरिफ मोहम्मत ने रामलला के दर्शन कर टेका मत्था

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, अयोध्या : अयोध्याम धाम में प्रभु राम का दिव्य स्वरूप सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। अब केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुधवार को अयोध्याधाम पहुंचे। उन्होंने रामलला के दर्शन करते हुए मत्था टेका। फिर श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से पूजन किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने केरल के राज्यपाल को श्रीरामचरित मानस भेंट की। अयोध्याधाम के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आरिफ मोहम्मद ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से उन्हें सिर्फ खुशी ही नहीं, बल्कि गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि हर एक हिंदुस्तानी राम मंदिर के निर्माण से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उधर, केरल के राज्यपाल के अयोध्यान आने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी काफी चुस्त रही। ये भी पढ़ें : अयोध्या : भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक, क...
‘जरा धीमे बात कर लो…’, पति के इतना कहते ही परिवार में मचा कोहराम और पत्नी..

‘जरा धीमे बात कर लो…’, पति के इतना कहते ही परिवार में मचा कोहराम और पत्नी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आजकल पारिवारिक झगड़ों में मोबाइल काॅलिंग एक बड़ी वजह बनकर सामने आ रही है। बांदा में भी कुछ ऐसा ही हुआ। पत्नी मोबाइल पर अपनी बहन से बात कर रही थी। पति ने बस इतना कह दिया कि जरा धीमे बात कर लो। अब यह बात पत्नी को नगवार गुजरी। दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद मारपीट। पत्नी मोबाइल लेकर घर की छत पर जा पहुंची। पत्नी ने लगाया छत से धकेलने का आरोप पीछे-पीछे दौड़ा पति भी वहां पहुंच गया। वहां फिर झगड़ा हुआ। बताते हैं कि पति ने पत्नी को छत से नीचे धकेल दिया। मामला अस्पताल पहुंचा और अब पुलिस जांच में जुटी है। वहीं दंपती एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगा रहें हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में युवक ने बाथरूम में..तो महिला ने घर से बाहर जाकर खाया जहर, दोनों की मौत जानकारी के अनुसार बांदा के चिल्ला क्षेत्र के छिरहुटा गांव के संतोष और उनकी पत्नी नीतू (26) के बीच झगड़ा हो गय...
Banda : मंदिर में चोरी के आरोप से आहत व्यक्ति, मौत को लगाया गले

Banda : मंदिर में चोरी के आरोप से आहत व्यक्ति, मौत को लगाया गले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मंदिर में चोरी के आरोपों से आहत व्यक्ति ने मौत को गले लगा लिया। परिवार में कोहराम मचा है। वहीं लोग घटना से स्तब्ध हैं। घटना आज बुधवार की है। युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार नरैनी क्षेत्र के पनगरा गांव शिवपुर के सुरेश (35) पर गांव के दो लोगों ने मंदिर में कीर्तन का सामान चोरी करने का आरोप लगाया। 25 अप्रैल को हुई थी घटना बताते हैं कि उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी। बताते हैं कि मंदिर से 25 अप्रैल को घंटा, हारमोनियम और अन्य सामान चोरी हुआ था। एफआईआर के बाद पुलिस ने 4 मई को उन्हें थाने बुलाकर पूछताछ की थी। थाने से वह घर लौट गए। परिवार वालों का कहना है कि रात में खाना नहीं खाया। ये भी पढ़ें : बांदा में युवक ने बाथरूम में..तो महिला ने घर से बाहर जाकर खाया जहर, दोनों की मौत 5 मई की सुबह ...
UP : युवक ने बाथरूम में..तो महिला ने घर से बाहर जाकर खाया जहर, दोनों की मौत

UP : युवक ने बाथरूम में..तो महिला ने घर से बाहर जाकर खाया जहर, दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटे में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और युवक ने जहर खाकर जान दे दी। युवक ने जहां घर के बाथरूम में जाकर जहर खाया। वहीं महिला ने घर से बाहर जाकर जहर खा लिया। दोनों की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों ही मामलों में परिवार के लोग कारण नहीं बता सके। शहर के गायत्री नगर में.. जानकारी के अनुसार बांदा शहर के गायत्री नगर के राजू (45) ने बीती रात बाथरूम में जहर खा लिया। ये भी पढ़ें : UP : नाबालिग को बंधक बनाकर 11 दोस्तों ने की दरिंदगी-वीडियो वायरल होने पर 6 गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर.. गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग कारण नहीं बता सके। बिसंडा क्षेत्र में हुई दूसरी.. उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव क...
बड़ी खबर : मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया, उत्तराधिकारी भी नहीं रहे

बड़ी खबर : मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया, उत्तराधिकारी भी नहीं रहे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 के बीच सोमवार शाम उत्तर प्रदेश से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे पर गाज गिराई है। बसपा सुप्रीमो ने अपने भतीजे को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। इतना ही नहीं मायावती ने साफ कर दिया है कि अब वह उनके उत्तराधिकारी भी नहीं हैं। मायावती ने आकाश को नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से भी हटा दिया है। आकाश को बताया अपरिपक्व नेता साथ ही मायावती ने आकाश आनंद को अपरिपक्व नेता कहा है। सोशल मीडिया के अपने एक्स एकाउंट (X) पर बसपा मुखिया मायावती ने लिखा है कि आकाश को पार्टी का नेशनल कोओर्डिनेटर और अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। लेकिन पार्टी के व्यापक हित में पूर्व परिपक्वता आने तक आकाश को इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से हटाया जा रहा है। बताते चलें कि बसपा में यह उलटफेर लोकसभा चुनाव के बीच हुआ है। यह काफी मायने रखता है। इसे लेकर तरह-...
बांदा में निकली ई-रिक्शा मतदाता जन जागरूकता रैली

बांदा में निकली ई-रिक्शा मतदाता जन जागरूकता रैली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज व्यापक स्तर पर ई-रिक्शा मतदाता जन जागरूकता रैली निकाली गई। बांदा में 20 मई को होने वाले मतदान के लिए ई-रिक्शा रैली से मतदाताओं को जागरूक किया गया। अधिकाधिक मतदान के लिए यह रैली निकाली गई। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाते हुए इस रैली को रवाना किया। यह रैली बाबूलाल चौराहा से पीली कोठी होते हुए महाराणा प्रताप चौराहा पहुंची। वहां से कालू कुंआ चौराहा पहुंची। इस मौके पर परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : नाबालिग को बंधक बनाकर 11 दोस्तों ने की दरिंदगी-वीडियो वायरल होने पर 6 गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..  ...