Friday, November 21सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

यूपी में एनकाउंटर, डेढ़ लाख का ईनामी बदमाश ढेर, SHO और सिपाही भी घायल..

यूपी में एनकाउंटर, डेढ़ लाख का ईनामी बदमाश ढेर, SHO और सिपाही भी घायल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आज पुलिस के साथ एनकाउंटर में एक डेढ़ लाख का ईनामी बदमाश मारा गया। इस एनकाउंटर में थाना प्रभारी और सिपाही भी घायल हुए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर की कोतवाली देहात क्षेत्र में बदमाश राजेश को पुलिस ने घेर लिया। कुल 58 मुकदमें थे दर्ज उसने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया। वहीं आहार थाना प्रभारी वाईडी शर्मा और एसओजी का एक सिपाही घायल हो गए। बताते हैं कि बदमाश राजेश पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास जैसे करीब 58 आपराधिक मामले दर्ज थे। उसपर बुलंदशहर से 1 लाख और अलीगढ़ से 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। ये भी पढ़ें : घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर बेहोश मिले, दोनों ने तोड़ा दम ये भी पढ़ें : भाजपा संगठन ने BJP विधायक की पिटाई मामले में 4 कार्यकर्ताओं को दि...
यूपी उप चुनाव : भाजपा की दिल्ली में आज हाईलेवल मीटिंग, टिकटों पर लगेगी मुहर!

यूपी उप चुनाव : भाजपा की दिल्ली में आज हाईलेवल मीटिंग, टिकटों पर लगेगी मुहर!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज दिल्ली में भाजपा की हाईलेवल मीटिंग है। इसमें आने वाले उप चुनावों को लेकर मंथन होगा। इस बैठक में उत्तर प्रदेश में होने वाले 10 सीटों के उप चुनावों पर भी चर्चा होगी। माना जा रहा है कि यूपी उप चुनावों के टिकट बंटवारे को लेकर भी मंथन होगा। यह भी संभव है कि प्रत्याशियों के नामों पर भी मुहर लग जाए। लोकसभा हार के नुकसान को पूरा करने की कवायद दरअसल, लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार से हुए नुकसान को बीजेपी इन उप चुनाव में जीत हासिल कर पूरा करना चाहती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह ये भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव से पहले बसपा को तगड़ा झटका, BJP के बिगड़े समीकरण, खैर में चारू ने थामा कांग्रेस का हाथ मौजूद रहेंगे। वहीं यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम भी शा...
बांदा : मंत्री ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर शुरू कराया दंगल

बांदा : मंत्री ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर शुरू कराया दंगल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मुरवल में मेला एवं विशाल दंगल प्रतियोगिता का मंत्री रामकेश निषाद ने शुभारंभ किया। आयोजकों ने इससे पहले मंत्री का सम्मान किया। वहीं मंत्री ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराया। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना भी की। मुरवल गांव में शुरू हुआ आयोजन मंत्री रामकेश ने अपने संबोधन में कहा कि हर साल मुरवल में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होता है। यह खुद में गर्व की बात है। इससे प्रदेशस्तर के पहलवानों के दांव-पेच देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक हिस्सा है, जो हम सभी को अपने मूल से जोड़ती है। इस अवसर पर अन्य लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा : दशहरा पर मंत्री रामकेश निषाद दुर्गा पूजा समिति के कार्यक्रम में बने अतिथि ये भी पढ़ें : लखनऊ : JPNIC पर गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश यादव ने बीच सड़क पर द...
घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर बेहोश मिले, दोनों ने तोड़ा दम

घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर बेहोश मिले, दोनों ने तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बेहोश पड़े मिले। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों को सूचना पहुंचाई गई। परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका घर से भाग निकले थे। चार बाग स्टेशन पर बेहोश मिले दोनों देर रात लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर दोनों को बेहोशी की हालत में पड़ा पाया गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। आज शनिवार सुबह दोनों की https://www.youtube.com/watch?v=8YKsu1rsjuE मौत हो गई। उधर, लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी 15 साल की थी और शुक्रवार को घर से पढ़ने निकली थी। पड़ोस का निलेश नाम का लड़का उसे भगा ले गया। शनिवार सुबह हलियापुर थाना पुलिस ने रिपोर्ट लिखी। ...
बांदा : दशहरा पर मंत्री रामकेश निषाद दुर्गा पूजा समिति के कार्यक्रम में बने अतिथि

बांदा : दशहरा पर मंत्री रामकेश निषाद दुर्गा पूजा समिति के कार्यक्रम में बने अतिथि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा में दशहरा धूमधाम से मनाया गया। साथ ही देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भी गाजे-बाजे के साथ हुआ। इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति (बांदा) के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दुर्गा समिति के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने मंत्री का स्वागत करते हुए सम्मान किया। 'जय माता दी' के नारों से गूंजा शहर इसके बाद मंत्री द्वारा अनुशासित-स्वच्छ माहौल में देवी पंडाल लगाकर दुर्गा पूजा संपन्न कराने वाले संचालकों को सम्मानित किया गया। पूरा कार्यक्रम जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : लखनऊ : JPNIC पर गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश यादव ने बीच सड़क पर दी श्रद्धांजलि  ...
दशहरा : रामलीला मैदान में राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने चलाए तीर, धू-धूकर जला रावण

दशहरा : रामलीला मैदान में राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने चलाए तीर, धू-धूकर जला रावण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, न्यूज डेस्क : देशभर में आज दशहरा का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली के रामलीला मैदान में रावण दहन हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाण चलाकर रावण और कुंभकरण जैसे बुराई के प्रतीक पुतलों का दहन किया। राम-लक्ष्मण को तिलक लगाकर उतारी आरती इससे पहले दोनों ने राम और लक्ष्मण बने कलाकारों को तिलक लगाया। फिर उनकी आरती उतारी। इसके बाद राम-रावण के बीच युद्ध को भी देखा। ये भी पढ़ें : अयोध्या : श्री राम मंदिर में सोने की अनोखी रामायण, 1.5 क्विंटल है वजन, पढ़ें पूरी खबर.. राम ने रावण की नाभि में तीर मारकर उसका अंत किया। इसके बाद रावण, मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतलों का दहन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग रामलीला का मंचन देखने पहुंचे। सुरक्षा के खास इंतजाम रहे। ये भी पढ़ें : Ayodhya : 22 लाख दीपों से जग...
देखें Video : JPNIC को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला..

देखें Video : JPNIC को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=8YKsu1rsjuE समरनीति न्यूज, लखनऊ : जेपी नारायण की जयंती के मौके पर यूपी की सियासत गरमा गई। जेपीएनआईसी जाने से रोके जाने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। सपा मुखिया अखिलेश यादव को जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जेपीएनआईसी जाने से रोक दिया। इसके बाद हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता राजधानी की सड़कों पर इकट्ठा हो गए। ये भी पढ़ें : लखनऊ : JPNIC पर गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश यादव ने बीच सड़क पर दी श्रद्धांजलि  ये भी पढ़ें : भाजपा संगठन ने BJP विधायक की पिटाई मामले में 4 कार्यकर्ताओं को दिया नोटिस  ...
बांदा में गैंगरेप, जबरन कार में ले जाकर की दरिंदगी, गिरफ्तार

बांदा में गैंगरेप, जबरन कार में ले जाकर की दरिंदगी, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : Gangrape in Banda : उत्तरप्रदेश के बांदा में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने लड़की पर धर्म परिवर्तन का भी दवाब बनाया। घटना उस समय हुई जब दो बहनें मेला देखकर लौट रही थीं। रास्ते में दो युवक नाबालिग को जबरन कार में उठा ले गए। फिर उसके साथ दरिंदगी की। मेले से लौट रही थी पीड़िता किसी तरह पीड़िता उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना पैलानी थाना क्षेत्र की है। पैलानी थाना प्रभारी आनंद कुमार का कहना है कि https://samarneetinews.com/bjp-mla-beaten-with-slaps-kicks-and-punches-in-up-watch-video/ पीड़िता की मां के खिलाफ आरोपी मोहम्मद आवेज और मोहम्मद मुजीबुर्रहमान उर्फ मुजीब के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। पी...
लखनऊ : JPNIC पर गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश यादव ने बीच सड़क पर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ : JPNIC पर गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश यादव ने बीच सड़क पर दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज का दिन उत्तर प्रदेश की सियासत में उथल-पुथल वाला रहा। राजधानी लखनऊ में पुलिस ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जेपीएनआईसी जाने से रोक दिया। इसके बाद हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता राजधानी की सड़कों पर इकट्ठा हो गए। कहा, सरकार बेचना चाहती है जेपीएनआईसी सपा मुखिया अखिलेश ने सड़क पर जेपी की प्रतिमा रखकर उसपर माल्यार्पण किया। साथ ही सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कभी आजादी के आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया। इसलिए महान लोगों की कद्र नहीं करती और श्रद्धांजलि भी नहीं देने दे रही। पूर्व सीएम ने कहा कि इसीलिए आज उन्हें जेपीएनआईसी जाने से रोका जा रहा है। ये भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव : सपा ने 6 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी..करहल से तेज प्रताप यादव.. अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि सरकार जेपीएनआईस...
शहर में पिंक बूथ का शिलान्यास, विधायक-पालिकाध्यक्षा ने किया भूमि पूजन

शहर में पिंक बूथ का शिलान्यास, विधायक-पालिकाध्यक्षा ने किया भूमि पूजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा शहर के बाबूलाल चौराहा पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और नगर पालिका अध्यक्षा मालती बासू ने महिला थाने के पास पिंक बूथ निर्माण का शिलान्यास किया। पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद दोनों नेताओं ने भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, ईओ नीलम चौधरी, रजत सेठ, राकेश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी राजीव सिंह, आरआई, कोतवाली प्रभारी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में पति-पत्नी में नशेबाज के पास बैठने को लेकर झगड़ा, फिर एक ने दी जान   ये भी पढ़ें : UP : बांदा में बेटी का रिश्ता पक्का कर लौट रहे पिता की हादसे में मौत    ...