Friday, April 10सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

भारत: 30 दिन में 3 World Cup…भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता वर्ल्डकप2025

भारत: 30 दिन में 3 World Cup…भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता वर्ल्डकप2025

Breaking News, Feature, Today's Top four News, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: भारत की बेटियां इतिहास रच रही हैं। पिछले 30 दिनों में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने 3 वर्ल्ड कप जीत लिए हैं। बांग्लादेश के ढाका में महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारत और चीनी ताइपे के बीच हुआ। इस मैच में भारत ने चीनी ताइपे को 35-28 के अंतर से हरा दिया। भारतीय महिला टीम ने चीनी ताइपे को हराकर वर्ल्ड कप जीता भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी बार महिला वर्ल्ड कप 2025 जीता है। बताते चलें कि भारत ने ग्रुप के सभी चार मैचों में जीत का परचम लहराया है। सेमीफाइनल में ईरान को 33-21 से हराया। इसके बाद फाइनल में प्रवेश किया। ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से पटका  मेजबान बांग्लादेश को 25-18 से हराया। दरअसल, भारत की बेटियां इस समय दुनिया में पूरे देश का नाम रोशन कर जीत का परचम लहरा रही हैं। पिछले 30 दिनों में देश की बेटियों ने 3 वर्ल्ड...
SIR में बांदा सुस्त-हमीरपुर में काम सराहनीय, आयुक्त अजीत कुमार ने निरीक्षण में दिए निर्देश..

SIR में बांदा सुस्त-हमीरपुर में काम सराहनीय, आयुक्त अजीत कुमार ने निरीक्षण में दिए निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: आयुक्त अजीत कुमार ने बांदा तहसील में एसआईआर कार्यों के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। मौके पर 20 ऑपरेटर डिजिटाइजेशन कार्य करते मिले। आयुक्त ने कार्य की प्रोग्रेस रिपोर्ट देखी। वर्तमान में 19.11% डिजिटाइजेशन कार्य ही पूरा मिला। बांदा की सदर तहसील में संतोषजनक नहीं मिला कार्य आयुक्त ने एसडीएम सदर को निर्देशित कर कहा है कि बीएलओ स्तर पर काम की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इसमें तत्काल सुधार किया जाए। काम की रफ्तार बढ़ाई जाए। साथ ही आयुक्त ने एसडीएम को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बीएलओ के कार्यों की नियमित समीक्षा करें। हमीरपुर के राठ SDM और दो BLO को मिली सराहना पर्याप्त मानव संसाधन की तैनाती कर निर्धारित समयावधि में काम पूरा कराएं। आयुक्त ने इसके बाद हमीरपुर की राठ तहसील में बने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। बताते हैं कि वहां 13 कर्मचारी डिजिटाइजेशन कार्य करते मिले।...
ध्वजारोहण: बांदा से अयोध्याधाम रवाना हुई तीर्थ यात्रियों की बस

ध्वजारोहण: बांदा से अयोध्याधाम रवाना हुई तीर्थ यात्रियों की बस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने बांदा से तीर्थ यात्रियों की बस रवाना हुई है। 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बांदा से साधु-संत और विहिप कार्यकर्ता रवाना हुए हैं। 33 तीर्थ यात्री अयोध्याधाम के लिए रवाना तीर्थ यात्रियों की यह बस सोमवार को शहर के श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास से अयोध्या के लिए निकली है। बस में 33 तीर्थ यात्रियों का जत्था गया है। जय श्री राम के उद्घोष के साथ सभी लोग भक्ति भरे भाव के साथ रवाना हुए। ये भी पढ़ें: Banda: पिता ने 300 रुपए नहीं दिए तो बेटे ने नदी में लगा दी छलांग-शव बरामद तीर्थ यात्रियों का प्रान्त धर्म प्रसार टोली सदस्य संतोष मिश्रा दीदी, राधा गुप्ता ने रोली-चंदन लगाकर ...
नहीं रहे महान अभिनेता धर्मेंद्र…हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत

नहीं रहे महान अभिनेता धर्मेंद्र…हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: Actor Dharmendra Passed Away: बॉलीवुड से एक बेहद दुखी करने वाली खबर सामने आ रही है। महान अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह बीते कुछ दिनों से बीमार थे। उन्हें 12 नवंबर को अस्पताल से घर लाया गया था। 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के साहनेवाल में जन्में थे महान अभिनेता पंजाब के साहनेवाल गांव में जन्मे अभिनेता धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को हुआ था। उन्होंने अपने 65 साल के करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने का रिकार्ड बनाया। ये भी पढ़ें: Lucknow : धर्मेंद्र और सीएम योगी की मुलाकात, काफी खुश नजर आए मुख्यमंत्री.. दरअसल, 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे हे...
यूपी: विवाहिता से गैंगरेप-4 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूपी: विवाहिता से गैंगरेप-4 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता से चार नाबालिगों समेत छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे डराया-धमकाया। पहले तो लोकलाज के डर से विवाहिता चुप रही। मगर बाद में परिजनों को जानकारी दी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग ने घर से बुलाकर साथियों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर की एक विवाहिता की होरिलापुर के एक नाबालिग लड़के से बात होती थी। बताते हैं कि 12 नवंबर को घटना वाले दिन वह महिला के गांव पहुंचा। वहां उसने फोन करके महिला को घर के पीछे मिलने बुलाया। धमकी भी दी कि अगर वह नहीं आएगी तो घर में आकर घुस जाएगा। ये भी पढ़ें: मौसम अलर्ट: आज से यूपी के इन क्षेत्रों में छाएगा घना कोहरा-कई जिलों में दृश्यता श...
मौसम अलर्ट: आज से यूपी के इन क्षेत्रों में छाएगा घना कोहरा-कई जिलों में दृश्यता शून्य तक..

मौसम अलर्ट: आज से यूपी के इन क्षेत्रों में छाएगा घना कोहरा-कई जिलों में दृश्यता शून्य तक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: मौसम विभाग ने कोहरे और सर्दी का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई के जिलों में सोमवार से घना कोहरा छाएगा। साथ ही यूपी में उत्तरी-पश्चिमी ठंडी पछुआ हवाओं से सर्दी भी बढ़ेगी। मौसम में लगातार ठंड बढ़ेगी। आने वाले दिनों में मौसम और सर्द होगा। सोमवार से पश्चिमी यूपी और तराई क्षेत्र में छाएगा कोहरा मौसम विभाग ने सोमवार को पश्चिमी यूपी में सहारनपुर से बरेली तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही तराई इलाकों में भी घना कोहरा छाया रहेगा। प्रदेश के बाकी क्षेत्रों में भी सुबह कोहरा हल्के से मध्यम स्तर तक रहेगा। बरेली में दृश्यता शून्य पहुंची-कानपुर और मुरादाबाद भी.. बताते चलें कि आज रविवार को कोहरे के कारण बरेली में दृश्यता शून्य तक जा पहुंची। मौसम विभाग का कहना है कि मुरादाबाद में 50 मीटर और कानपुर में 100 मीटर दृश्यता दर्ज की गई है। ये भी पढ़ें: Luckno...
Lucknow: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा-‘गीता उलझन में फंसे विश्व को प्रदान करती समाधान

Lucknow: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा-‘गीता उलझन में फंसे विश्व को प्रदान करती समाधान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत रविवार को लखनऊ में थे। जनेश्वर मिश्र पार्क में आज आयोजित ''दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव'' में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा कि आज शांति की कमी से जूझते विश्व को भगवत गीता मार्गदर्शन प्रदान करने वाली है। कहा-भागवत गीता के दो श्लोक भी रोज पढ़ें तो.. उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल औपचारिकता भर नहीं है, बल्कि लोगों को गीता के अनुसार जीवन जीने के लिए प्रेरित करना भी है। उन्होंने यह भी कहा कि हम लोग "गीताजीवी" हैं और भागवद् गीता को ही अपने जीवन में जीते भी हैं। ये भी पढ़ें: यूपी : RSS के वरिष्ठ प्रचार बालकृष्ण त्रिपाठी का निधन, भूपेंद्र चौधरी ने दी श्रद्धांजलि उन्होंने श्रोताओं से कहा कि गीता में 700 श्लोक हैं। अगर रोज सिर्फ दो श्ल...
Banda: पिता ने 300 रुपए नहीं दिए तो बेटे ने नदी में लगा दी छलांग-शव बरामद

Banda: पिता ने 300 रुपए नहीं दिए तो बेटे ने नदी में लगा दी छलांग-शव बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक बेटे ने अपने पिता से खर्च के लिए 300 रुपए मांगे। पिता ने डेढ़ सौ रुपए देते हुए इतने में काम चलाने की बात कही। मगर बेटा इतने से खुश नहीं था। इस बात से वह इतना नाराज हुआ कि जाकर बागै नदी में छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नरैनी थाना क्षेत्र की घटना जानकारी के अनुसार, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव के अमरनाथ रैकवार कालिंजर स्थित पीडब्ल्यूडी के डाक बंगला में बागवानी का काम करते हैं। उनका एक 24 वर्षीय पुत्र दिनेश है। परिजनों का कहना है कि वह पिता से खर्च के लिए 300 रुपए मांग रहा था। ये भी पढ़ें: बांदा: अचानक सामने आए घोड़े से टकराई बाइक-युवक की मौत पिता ने डेढ़ सौ रुपए दिए। आज सुबह वह इस बात से नाराज होकर घर से निकला। इसके बाद रामनगर स्थित बागै नदी में पुल से छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को जानक...
बांदा: अचानक सामने आए घोड़े से टकराई बाइक-युवक की मौत

बांदा: अचानक सामने आए घोड़े से टकराई बाइक-युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। बताते हैं कि मृतक का नाम लल्लू राम (27) था। यह दुर्घटना कोतवाली नगर के बांधापुरवा के पास हुई। मृतक के भाई अवधेश का कहना है कि बाइक के आगे अचानक सड़क पर घोड़ा आ गया। बांधापुरवा के पास हुई घटना इस कारण बाइक चला रहे लल्लू गाड़ी से नियंत्रण खो बैठे। गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने देखा तो उन्हें संभालते हुए परिजनों को जानकारी दी। परिजन गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल काॅलेज ले गए। ये भी पढ़ें: बांदा में ग्राम प्रधान ने कर डाला 1.85 करोड़ का घोटाला! आयुक्त ने बैठाई जांच वहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में दो अलग-अलग सड...
UP: रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग-दमकल ने पाया काबू

UP: रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग-दमकल ने पाया काबू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर एक मालगाड़ी के डिब्बे से धुआं उठता देख लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं रेल अधिकारियों में भी अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन को रोककर चेक किया गया। दमकल ने पाया आग पर काबू बताते हैं कि गार्ड केबिन से 7वें नंबर वाले डिब्बे में अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत ही आग बुझाने का रेस्क्यू शुरू कराया। हालांकि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। ये भी पढ़ें: गाजियाबाद: ब्लैकमेलिंग की हद पार, महिला ने महिला पर लगाया यौन शोषण का आरोप-FIR..  बताते हैं कि मालगाड़ी हजारा की तरफ जा रही थी। उसमें मिक्स कम्यूनिटी भरा हुआ था। दमकल ने त्वरित बचाव कार्य शुरू कर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। ये भी पढ़ें: यूपी: महिला अधिकारी का यौन शोषण मामले में मथुरा के उपायुक्त (राज्य कर) स...