Saturday, May 30सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी: विवाहिता से गैंगरेप-4 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP: 4-month pregnant gang rape victim dies in Kanpur

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता से चार नाबालिगों समेत छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे डराया-धमकाया। पहले तो लोकलाज के डर से विवाहिता चुप रही। मगर बाद में परिजनों को जानकारी दी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग ने घर से बुलाकर साथियों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर की एक विवाहिता की होरिलापुर के एक नाबालिग लड़के से बात होती थी। बताते हैं कि 12 नवंबर को घटना वाले दिन वह महिला के गांव पहुंचा। वहां उसने फोन करके महिला को घर के पीछे मिलने बुलाया। धमकी भी दी कि अगर वह नहीं आएगी तो घर में आकर घुस जाएगा।

ये भी पढ़ें: मौसम अलर्ट: आज से यूपी के इन क्षेत्रों में छाएगा घना कोहरा-कई जिलों में दृश्यता शून्य तक..

पीड़िता जब वहां पहुंची तो नाबालिग और उसके साथी जग्गी ने बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया। बाद में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य दोस्तों को भी वहां बुला लिया।

विवाहिता से हैवानियत करने वालों में 4 नाबालिग, अश्लील वीडियो..

इसके बाद सभी लोगों ने एक-एक करके विवाहिता से दुष्कर्म किया। महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी लगातार उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। जान से मारने की भी धमकी दे रहे थे। घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता पहले तो लोकलाज के डर से चुप रही।

पुलिस ने मुकदमा कर सभी 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार-कार्रवाई

बाद में उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता और परिजन थाने पहुंचे। वहां आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया।

ये भी पढ़ें: UP: गैंगरेप में भाजपा नेता गिरफ्तार-नौकरी के नाम पर बनाया था महिला को हवस का शिकार

पुलिस ने आरोपी जग्गी, सिकंदर समेत चार बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह का कहना है कि मामले में नामजद दोनों वांछित आरोपी और चार बाल अपचारी गिरफ्तार किए गए हैं। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। महिला का डाॅक्टरी परीक्षण कराया गया है।

ये भी पढ़ें: Lucknow: राजधानी में दिनदहाड़े छात्रा की घर में घुसकर हत्या इलाके में फैली सनसनी

Lucknow: राजधानी में दिनदहाड़े छात्रा की घर में घुसकर हत्या इलाके में फैली सनसनी

मौसम अलर्ट: आज से यूपी के इन क्षेत्रों में छाएगा घना कोहरा-कई जिलों में दृश्यता शून्य तक..

यूपी में धोखेबाज प्रेमी: प्रेमिका को कमरे पर बुलाकर दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप-गिरफ्तार

UP: जंगल में रोमांस के बीच मुसीबत, प्रेमिका को अकेला छोड़ भागा युवक-किशोरी से हैवानियत

मॉडल की संदिग्ध हालात मौत-गले व प्राइवेट पार्ट पर चोटों के निशान, मुस्लिम बॉयफ्रेंड हिरासत में..