Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबरः सहारनपुर में BJP विधायक के आवास पर भाजपा नेत्री ने आत्मदाह का प्रयास किया

saharanpur bjp leader shashi tyagi try to burn herself on mla house

समरनीति न्यूज, लखनऊः पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक सनसनीखेज खबर आ रही है जिसमें आज शनिवार को एक महिला भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के विधायक कुंवर बृजेश सिंह के आवासीय परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि उन्हें बचा लिया गया, लेकिन उनकी हालत बिगड़ने के कारण अस्पताल भेजा गया है। उनको बचाने में भाजपा नगर अध्यक्ष की भी हालत बिगड़ गई है। उनको भी अस्पताल भेजा गया है।

विधायक पर परिजनों पर झूठे मुकदमें लिखाने का आरोप

saharanpur bjp leader shashi tyagi try to burn herself on mla house

बताते हैं कि महिला भाजपा नेता शशि त्यागी पार्टी की कद्दावर नेता हैं और जिला पंचायत सदस्य भी हैं। शुक्रवार को उन्होंने देवबंद में विधायक ब्रेजश सिंह के आवास के सामने सुबह 10 बजे आत्मदाह की चेतावनी दी थी, लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने इसे हल्के में लिया। आज जैसे ही वहां पहुंचकर शशि ने खुद पर मिट्टी का तेल डाला, पुलिस ने उनको पकड़ लिया। पुलिस ने भाजपा नेता शशि त्यागी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। पुलिस उनको स्वास्थ केंद्र ले गई। वहां से उनको सहारनपुर रेफर कर दिया गया।

बचाने में भाजपा नगर अध्यक्ष की भी हालत बिगड़ी, भर्ती

saharanpur bjp leader shashi tyagi try to burn herself on mla house

उधर, शशि को बचाने के प्रयास में नगर अध्यक्ष गजराज राणा की भी हालत बिगड़ गई, वे भी ह्रदय रोगी बताए जाते हैं। बाद में उनको भी स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। उधर, भाजपा विधायक ब्रजेश ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः चिन्मयानंद ने कबूला जुर्म, मालिश के लिए छात्रा को बुलाया था, शर्मिंदा हूं.! गिरफ्तारी के बाद जेल..