Saturday, December 13सही समय पर सच्ची खबर...

भाजपा ने MLC प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, इन दो चेहरों पर दांव

BJP announced the names of MLC candidates, bets on these two faces

आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में निकाय चुनाव के बाद अब दो सीटों पर एमएलसी चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा ने विधानपरिषद की दो खाली सीटों के लिए प्रत्याशी भी मैदान में उतार दिए हैं। पार्टी ने अपने दोनों प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और पद्मसेन चौधरी को एमएलसी प्रत्याशी घोषित किया है।

मानवेंद्र सिंह-पद्मसेन चौधरी के नामों पर मुहर

बताते हैं कि मानवेंद्र सीएम योगी के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। बुंदेलखंड-कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे हैं। उनके कार्यकाल में बीजेपी ने कानपुर-बुंदेलखंड में कई चुनावों में शानदार जीत हासिल की हैं। पार्टी के लिए उन्होंने काफी काम किया है। वह संगठन का बड़ा नाम हैं। वहीं दूसरे प्रत्याशी पद्मसेन चौधरी बहराइच के पूर्व सांसद रहे हैं। उनके पिता रूद्रसेन चौधरी जनसंघ और फिर बीजेपी के सांसद थे। वह भाजपा संगठन में भी खास जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

आयोग से अधिसूचना जारी, 29 मई को मतदान

दरअसल, बनवारी लाल के निधन और लक्ष्मण आचार्य के सिक्किम का राज्यपाल बनने के बाद दोनों सीटें खाली हुईं थीं। साथ ही चुनाव आयोग ने भी दोनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।  चुनाव आयोग के अनुसार 18 मई तक दोनों सीटों के लिए नामांकन दाखिल होगा। फिर 22 मई को नाम वापसी की आखिरी तारीख है। 29 मई को मतदान होगा। उसी दिन रिजल्ट भी आ जाएगा।

ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चनाव : CM Yogi के आने से हुई BJP की नैया पार, मंत्री-विधायक के क्षेत्रों में हार 

ये भी पढ़ें : Lucknow : ईडी ने बाबू सिंह कुशवाह के करीबियों की कंपनी के खिलाफ शुरू की जांच, आय से अधिक संपत्ति..