Tuesday, October 7सही समय पर सच्ची खबर...

बर्थ-डे: बांदा में उत्साहित कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष का मनाया जन्मदिन

Birthday Celebration: Congressmen celebrated birthday of District President in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस को नया जिलाध्यक्ष मिलने के बाद से पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं में एक नया जोश दिख रहा है। आज पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित का बर्थ-डे सेलिब्रेशन किया। सभी ने जिलाध्यक्ष को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। बधाइयों से जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित भी गदगद नजर आए।

गदगद हुए जिलाध्यक्ष-सभी कार्यकर्ताओं से की सहयोग की अपील

उन्होंने बिना देरी किए मौके का फायदा उठाया। कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए सहयोग की अपील कर दी। कहा, यही उनके लिए जन्मदिन का उपहार होगा। यह भी कहा कि पार्टी ने बड़ी उम्मीदों से उन्हें जिले की कमान सौंपी है। हाई कमान की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सभी का सहयोग चाहिए।

ये भी पढ़ें: जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर नेहा सिंह राठौर का तीखा हमला, कहा-‘गेरुआ वस्त्र पहनकर कुछ भी बकना..’

स्टेशन रोड कार्यालय में कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ संजय द्विवेदी दनादन की अध्यक्षता में यह सेलिब्रेशन हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने सभी का आभार जताया। इस दौरान जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, शिवबली सिंह, गोपाल गोयल, सत्य प्रकाश द्विवेदी, शोयब रिजवी, कालीचरण निगम, सुमन शुक्ला आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने राजेश दीक्षित, बताईं ये प्राथमिकताएं.. 

बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने राजेश दीक्षित, बताईं ये प्राथमिकताएं..