समरनीति न्यूज, बांदा: बुदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आज एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई। इससे बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा युवक और किशोरी घायल हो गए। घायलों को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
चित्रकूट से लौट रहे थे तीनों
जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के तेदुही गांव के रहने वाले रणवीर का बेटा 19 वर्षीय धर्मवीर पुत्र रणवीर अपने साथी राहुल (20) तथा मौदहा निवासी रश्मी (13) पुत्री दिनेश के साथ बाइक से चित्रकूट गए थे। शनिवार सुबह तीनों बाइक से ही वापस घर लौट रहे थे।
घायलों का चल रहा इलाज
बताते हैं कि रास्ते में अछरौड़ के पास अचानक बाइक के सामने मवेशी आ गया। अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से जा टकराई। तीनों को घायल हालत में बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। मृतक मकरांव स्थित डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। बाकी दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें: World blood donor day: बांदा की आयुषी बोलीं-स्वैच्छिक रक्तदाता बन जीवन रक्षक की भूमिका निभाएं
World blood donor day: बांदा की आयुषी बोलीं-स्वैच्छिक रक्तदाता बन जीवन रक्षक की भूमिका निभाएं