Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ में सुबह-सुबह बड़ी घटना, स्लीपर बस में आग में जिंदा जलकर 5 यात्रियों की मौत

Big incident in Lucknow early in morning, 5 passengers died after being burnt in sleeper bus fire

समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज सुबह-सुबह एक बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। बिहार के बेगूसराय से दिल्ली की तरफ जा रही प्राइवेट स्लीपर बस में किसान पथ पर आग लग गई। यह घटना लखनऊ-रायबरेली रोड पर मोहनलालगंज के ऊपर हुई। बताते हैं कि स्लीपर बस में शार्ट सर्किट से लगी आग में जलकर पांच यात्रियों की मौत हो गई।

बिहार के बेगूसराय से दिल्ली की ओर जा रही थी बस

घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने के बाद भी बस लगभग एक किमी तक दौड़ती रही। बस के ड्राइवर और कंडक्टर बस छोड़कर भाग निकले हैं। बस में बैठे यात्रियों को पुलिस और आम लोगों ने कांच तोड़कर बाहर निकाला।

Big incident in Lucknow early in morning, 5 passengers died after being burnt in sleeper bus fire

दमकल की गाड़ियों ने आधा घंटे मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। बस से पांच लोगों के शव मिले हैं। बताते हैं कि कुल 80 यात्री बस में थे। मरने वालों में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। यह घटना गुरुवार सुबह 5 बजे के आसपास हुई।

मृतकों में ये लोग शामिल

  • लख्खी देवी (55) पत्नी अशोक महतो।
  • सोनी (26) पुत्री अशोक महतो
  • देवराज (3) पुत्र रामलाल
  • साक्षी (2) पुत्री रामलाल
  • एक अज्ञात व्यक्ति

ये भी पढ़ें: UP: किशोरी से गैंगरेप, बेहोशी की हालत में फेंककर भागे-दो के खिलाफ रिपोर्ट 

Shocking Viral Video: गर्भवती को ले जा रही एंबुलेंस में आग-धमाका, देखिए ड्राइवर ने क्या किया..