Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा की बड़ी खबर :लव मैरिज वाले पति-पत्नी के बीच जीजा की इंट्री, महिला ने ब्लेड से गला रेता-रेफर

Big incident in Banda: brother-in-law's entry, woman strangled with blades

समरनीति न्यूज, बांदा : आज बुधवार को बांदा में एक बड़ी घटना सामने आई। छह महीने पहले दिल्ली में युवक-युवती की आंखें चार हुईं। फिर बात शादी के बंधन में बंधने पर रुकी। दोनों बांदा में आकर रहने लगे। इसी बीच रिश्ते के जीजा की इंट्री हुई। फिर क्या कि युवती ने आज सुबह ब्लेड से अपना रेत लिया। गंभीर हालत में परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उसकी हालत गंभीर बनी रही। उसे चितांजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है।

6 महीने पहले की थी लव मैरिज

बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी रजनी (21) पत्नी लल्लू ने बुधवार सुबह ब्लेड से अपना गला रेत लिया। इससे पहले लहूलुहान हो गईं। परिजनों ने देखा तो आनन-फानन में एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उनको जिला अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबरः बांदा जेल से कैदी फरार, लखनऊ तक हड़कंप-DIG जांच को पहुंचे

वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर युवती को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। भतीजे अनिल ने बताया कि उसका चाचा दिल्ली में रहकर मेहनत मजूदरी करता था।

दिल्ली से आया था जीजा साथ लेने

छह माह पूर्व दिल्ली में रहने वाली युवती से विवाह कर लिया था। विवाह हो जाने के बाद लल्लू और रजनी पहाड़पुर गांव आ गए थे। पति-पत्नी के तरीके रहने लगे। मंगलवार को रजनी के रिश्ते का जीजा उनको लेने आया था। इसपर पति लल्लू ने भेजने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर जीजा और लल्लू के बीच हाथापाई हो गई। लोगों ने मामला शांत कर दिया। इसके बाद वह वापस लौट गया। आज सभी रोज की तरह जागे और खुद रजनी ही चाय बनाकर लाईं। सभी चाय पी रहे थे। इसी बीच यह घटना हो गई।

ये भी पढ़ें : बांदा की बड़ी खबरः हार्पर क्लब पर पुलिस का छापा, जुआरियों की थी सूचना