Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बाराबंकी में हैवान बने पति ने पत्नी-बच्चों पर किया धारदार हथियार से हमला, मासूम की मौत

सांकेतिक फोटो।

ब्रैकिंगःः    समरनीति न्यूज, बाराबंकीः अवैध संबंधों के चलते एक इंसान हैवान बन बैठा। जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक व्यक्ति ने बीती रात सोते समय अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया।

बीती रात हुई वारदात, आरोपी ने भी खाया जहर 

घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां ले जाते समय एक बच्चे की रास्ते में मौत हो गई। जबकि मां व तीन अन्य बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ेंः पहले सोते पति की प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या, फिर घर में ही दफना दी लाश..

वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी जहर खा लिया। उसे भी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला अवैध संबंधों का मालूम पड़ रहा है। फिर भी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।