Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में पटाखा फैक्ट्री में धमाके से मरने वालों की संख्या हुई चार, मलबे में देर रात मिले 3 और शव

फाइल फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक दिल दहला देने वाली बड़ी खबर आ रही है। बिसंडा में गुरुवार देर शाम हुए धमाके में मरने वालों की संख्या पांच पहुंच गई है। पहले 1 व्यक्ति की शव मिला था जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में मिला था। मौके पर उच्चाधिकारियों की देख-रेख में चलाए जा रहे इस बचाव कार्य में देर रात मलबे से तीन और शव मिलने की जानकारी आ रही है। मरने वालों में महिला और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

देर रात तीन और शव मलबे से निकाले गए 

थाना बिसंडा कस्बे में रिहायशी इलाके में एक घर में पटाखा बनाते समय हुए धमाका होने से आग लग गई। धमाका इतना भयंकर था कि मकान की दीवारें और छत पूरी तरह धराशाई हो गईं। धमाके की गूंज आसपास के इलाके तक सुनी गई।

ये भी पढ़ेंः बांदा में खेल-खेल में मासूम भाईयों ने दौड़ा दिया ट्रैक्टर, एक ने मौके पर दम तोड़ा, दूसरा कानपुर रेफर

इसके बाद वहां आग भी लग गई। मौके पर एक व्यक्ती की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया है। उधर, बताया जा रहा है कि देर रात मरने वालों की संख्या चार हो गई है।

रिहायशी इलाके में होता था पटाखा बनाने का काम  

बताया जाता है कि आग लगने की यह घटना गुरुवार देर शाम लगभग 7 बजे हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही बांदा के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एके राय तथा एसपी गनेश प्रसाद साहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ेंः हमीरपुर में सेक्स रैकेट का खुलासाः पहले महिला से जबरन बनवाते थे संबंध, फिर वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूलते थे लाखों, अब जा रहे जेल..

अधिकारी बचाव कार्य को खुद करा रहे थे। जेसीबी से मकान का मलवा हटाया जा रहा है।  सभी अधिकारी और फायब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर डटी हुईं थीं। देर रात आग पर काबू करके दुकान का मलबा हटा दिया गया है।

बिसंडा कस्बे में थी कुर्रही के नफीस की दुकान  

बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के कुर्रही गांव का नफीस बिसंडा कस्बे में देशराज पटेल के मकान में किराए पर कमरा लेकर आतिशबाजी की दुकान करता था। आज दुकान धमाके के साथ उड़ गई।

ये भी पढ़ेंः बांदा में अलग-अलग हादसों में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

इससे आसपास भगदड़ मच गई। एक युवक का बेहद झुलसी हुई हालत में शव मिला है। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इस दौरान 17 साल का कैसा नाम का लड़का भी झुलस गया था।