Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: 5 मई को थी बहन की शादी, हादसे में भाई की मौत से परिवार में कोहराम

Banda: Sister's wedding was on 5th may

समरनीति न्यूज, बांदा: 5 मई को बहन की शादी थी। बारात के स्वागत के लिए तैयारियां चल रही थीं। आज हादसे में होने वाली दुल्हन के भाई की हादसे में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कमासिन क्षेत्र में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र के इटरा बढौली गांव के रहने वाले खेल्ला वर्मा के बेटे 30 वर्षीय चुन्नू रात में बाइक से चक्की से आटा लेने जा रहे थे। बताते हैं कि तभी रास्ते में लमियारी गांव के पास सामने से आ रहे बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उनके टक्कर मारते हुए रौंद दिया। उनकी मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई।

ट्रक छोड़कर भागा चालक

उधर, ट्रक छोड़कर चालक मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। मृतक के पिता ने बताया कि चुन्नू गुजरात में रहकर काम करते थे। 28 अप्रैल को गांव आए थे। 30 अप्रैल को बहन की शादी पक्की की थी। 5 मई को बारात आनी थी। उसी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच हादसा हो गया। मृतक पांच भाइयों में बड़े थे। वह अपने पीछे पत्नी सुमन के अलावा एक बेटी छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें: UP: महिला कालेज में काव्य पाठ और पुस्तक चर्चा का आयोजन

UP: महिला कालेज में काव्य पाठ और पुस्तक चर्चा का आयोजन