Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ताबड़तोड़ कई सड़कें जनता को समर्पित कीं

Banda : Sadar MLA Prakash Dwivedi inaugurated roads

समरनीति न्यूज, बांदा : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कई सीसी सड़कों का लोकार्पण किया है। एक ओर जहां ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों का निर्माण लगातार जारी है तो वहीं बुंदलेखंड विकास निधि व विधायक निधि से बनीं शहर के मोहल्ला सर्वोदय नगर, शुकुल कुआं, बाबा तालाब, गंगानगर, इंद्रप्रस्थ नगर, साईनाथ कालोनी, फूटा कुआं पल्हरी में करीब 12 सड़कों को जनता को समर्पित किया।

Banda : Sadar MLA Prakash Dwivedi inaugurated roads

वहीं लोगों ने भी विधायक के इन कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों ने सदर विधायक से मिलकर उनके सामने क्षेत्रीय समस्याएं भी उठाईं। साथ ही निराकरण की मांग की। सदर विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए लोगों की समस्या के निकारण के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Banda : Sadar MLA Prakash Dwivedi inaugurated roads

कहा कि उनकी कोशिश है कि हर हाल में लोगों की समस्याएं निस्तारित हों। इस अवसर पर रजत सेठ, अनिल त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, अनुरूद्ध त्रिपाठी, रोहित तिवारी, पुष्कर द्विवेदी, संतोष राजपूत, राहुल सिंह, अनिल सिंह परिहार, आशीष त्रिपाठी, ज्ञान प्रताप, नरेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : रंग लाए विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयास, केंद्रीय विद्यालय को जमीन मिली