

समरनीति न्यूज, बांदा : जीजा के साथ बाइक से घर लौट रही युवती ने केन नदी पुल पर पहुंचकर अचानक चक्कर आने की बात कहते हुए बाइक रोकने को कहा। जीजा ने बाइक रोकी और इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, युवती ने पुल से नीचे छलांग लगा दी। घटना से स्तब्ध जीजा बाइक लेकर नीचे नदी पर पहुंचा। तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। जीजा ने अपनी ससुराल वालों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए छानबीन शुरू कर दी है। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
बड़ी बहन की बेटियों की शादी से लौट रही थी युवती
जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिले के भैसमरी गांव के रहने वाले मन्ना खान की बेटी रोशनी खान (23) अपनी बड़ी बहन शरीफन की ससुराल कमासिन (बांदा) गई थीं। वहां उनकी बहन की दो बेटी सोनम और निशा की शादी थी। बताते हैं कि शादी कार्यक्रम
UP : बांदा में हाॅस्पिटल के डस्टबिन में मिला नवजात शिशु, घटना से सभी हैरान
निपटाने के बाद आज शनिवार दोपहर वह अपने जीजा रमजानी के साथ बाइक से वापस घर लौट रही थीं। बताते हैं कि बांदा शहर और भूरागढ़ के बीच बने केन नदी पुल जैसे ही बाइक पहुंची। रोशनी ने जीजा से चक्कर आने की बात कहते हुए बाइक रोकने को कहा।
परिजनों ने बताई यह बात
जीजा ने बाइक रोककर खड़ी ही की थी कि तभी रोशनी ने बाइक से उतर कर पुल से केन नदी में छलांग लगा दी। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है।बताते हैं कि हड़बड़ाया जीजा बाइक लेकर पुल के नीचे नदी पर पहुंचा। तबतक रोशनी की सांसें थम चुकी थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतका के भाई पप्पू खां का कहना है कि मृतका 3 बहनों में सबसे छोटी थी। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
ये भी पढ़ें : बांदा में ट्रेन से कट कर युवक की मौत, पहचान नहीं..
ये भी पढ़ें : Banda : युवक पर चाकुओं से हमला कानपुर रेफर, SP बोले-जल्द होगा खुलासा
