Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Banda News : केन नदी किनारे धूमधाम से मना उत्सव, नौका प्रतियोगिता में उतरीं टीमें

Banda News : Event on banks of Ken river, Mahesh Pal group won boat competition

समरनीति न्यूज, बांदा : नए साल पर केन नदी किनारे जश्न जैसा माहौल है। जिला गंगा समिति और गोरक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में केन नदी में गंगा/केन उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान केन आरती हुई। दीपदान हुआ और फिर नौकाविहार प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इसमें भूरागढ़ के महेशपाल समूह की टीम ने जीत हासिल की। उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। यह आयोजन बांदा वन विभाग की ओर से किया गया।

धूमधाम से हुआ केन उत्सव का आयोजन

रविवार शाम केन उत्सव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पहली बार यहां आयोजित नौका विहार प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे। विधायक प्रकाश द्विवेदी और डीएम दीपा रंजन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। नदी में 400 मीटर की नौका रेस हुई। महेशपाल समूह पहले स्थान पर रहा। जगदेव एवं समूह ने दूसरा व मोहनलाल समूह ने तीसरा स्थान पर रहा। कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। समापन पर विधायक, डीएम समेत सीडीओ ने केन आरती की। दीपदान किया।

कलयुगी बेटी : जिस लड़के ने रेप किया, उसी के प्यार में मां का कत्ल, फिर लाश से बर्बरता..

ये भी पढ़ें : Banda : पेड़ से लटकते मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस  

ये भी पढ़ें : बांदा में मंदिर से 1 लाख के घंटे चोरी, चार पहिया वाहन से आए थे चोर !