समरनीति न्यूज, दिल्ली : दिल्ली के कंझावला में एक लड़की की कार से कई किलोमीटर तक घीसटे जाने से हुई मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है। वहीं दिल्ली पुलिस की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। यह हत्या है या हादसा। पुलिस, प्रत्यक्षदर्शियों और परिवार के लोगों के आरोप। इन सभी के बीच फिलहाल गुत्थी उलझी है।
गृहमंत्री ने दिए मामले में सख्त निर्देश
उधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मामले में दिल्ली पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। गृहमंत्री शाह ने कहा है कि दिल्ली पुलिस तुरंत मामले की रिपोर्ट उन्हें सौंपे। जानकारी के अनुसार गृहमंत्री की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शालिनी सिंह को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द मामले की रिपोर्ट उन्हें सौंपी जाए। साथ ही मामले में उचित कार्रवाई करे।
यह है पूरा झकझोर देने वाला मामला
बताते चलें कि दिल्ली के कंझावला में रविवार रात जब पूरा देश नए साल का जश्न मना रहा था, ठीक उसी समय कुछ लड़के अपनी कार से स्कूटी सवार लड़की को घसीटते हुए दिल्ली में घूम रहे थे। हालांकि, मामले में दिल्ली पुलिस का दावा है कि कार सवार 5 युवकों ने एक युवती को टक्कर मारते हुए सड़क पर कार से 10 से 12 किमी तक घसीटा।
इससे उसकी मौत हो गई। घटनास्थल के पास लड़की की स्कूटी भी पड़ी मिली। स्कूटी के नंबर से ही लड़की की पहचान हो सकी। वरना कार से घसीटे जाने से लड़की के शरीर के कई हिस्से गायब हो चुके थे। उसके पैर नहीं थे। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। नग्न क्षत-विक्षत शव पुलिस को मिला था। मामले में दिल्ली पुलिस की भूमिका पर सवार उठने के बाद गृहमंत्री अब खुद इस मामले में एक्टिव हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में रिपोर्ट तलब की है।
Viral Video : गर्लफ्रेंड से बर्बरता, पटका-मुंह पर मारी लातें…हैवान बायफ्रेंड के घर पर चला बुलडोजर
ये भी पढ़ें : Shradha Murder : दरिंदे आफताब ने प्रेमिका श्रद्धा की हत्या की, 35 टुकड़े कर जगह-जगह फेंका, पुलिस भी हैरान
ये भी पढ़ें : दरिंदा आफताब : दूसरी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की वही अंगूठी, हैवानियत जानकर ‘वो’ भी सदमे में..