Friday, December 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : रात में फ्रैंड के कमरे पर युवती मामले में नया मोड़, रेप और पुल से धक्का देने का आरोप, दो गिरफ्तार

in Banda girl accused of rape and throwing her from bridge

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रात में बाॅय फ्रैंड के कमरे पर रुकी युवती के पुल से गिरने के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती ने दुष्कर्म और पुल से धक्का देने का आरोप लगाया है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी युवक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के छतरपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती कालूकुआं में अपने नाना के घर रहती थी। बताते हैं कि रविवार रात करीब 9 बजे के आसपास वह अपने दोस्त युवक के साथ उसके दोस्त के कमरे में (पढ़ना जारी रखें)

UP : मासूम की पलक झपकते ही चली गई जान, परिवार में कोहराम

बाबू लाल चौराहे के पास पहुंची। कहा जा रहा है कि वहां रात में उसके साथ रुकी। सुबह करीब 5 बजे उसका युवक किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

पुल से नीचे गिरी थी युवती, कमर में चोट

वहां से वापस लौटकर घर आ रही थी। तभी रास्ते में कालूकुआं पुल से नीचे गिर गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने कमरे में उसके साथ रेप किया है। साथ ही जब सुबह वापस घर लौट रही थी तो पीछे से आकर पुल से नीचे धक्का दे दिया। इसके बाद भाग गया। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लड़की का इलाज चल रहा है। उसकी कमर में गंभीर चोट बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें : कानपुर : नाबालिग लड़कियों को शिकार बनाता था यह मौलाना, मासूम से दुष्कर्म में गिरफ्तार