Tuesday, February 3सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: छत्तीसगढ़ के पार्श्व गायक ललित ठाकुर और तीजन बाई के गायन ने सबका मनमोहा

Banda: National Rural Ramayana Fair inaugurated-CO pays tribute

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तेहगंज क्षेत्र में स्थित सिद्ध शांति कुटी आश्रम खेरिया में 19वें राष्ट्रीय ग्रामीण अंचल रामायण मेले का शुभारंभ बड़ी धूमधाम से हुआ। कामतानाथ महाराज के प्रमुख अधिकारी महंत डॉ. मदन गोपाल दास ने प्रभु श्रीराम का पूजन-अर्चना की।

ग्रामीण रामायण मेले का आयोजन-संत रविदास जयंती भी मनाई

दीप प्रज्ज्वलन कर मेले का उद्घाटन किया। संस्कृति और संस्कारों की रक्षा को अत्यंत आवश्यक बताया। सीओ अतर्रा प्रवीण यादव ने भी पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Banda: National Rural Ramayana Fair inaugurated-CO pays tribute

मेले के शुभारंभ अवसर पर संत रविदास जयंती भी मनाई गई। छत्तीसगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय पार्श्वगायक ललित ठाकुर ने महाभारत प्रसंग प्रस्तुत किया। तीजन बाई ने भी गायन किया। पंडित सुख निधान रामायनी ने रामायण के प्रेरक प्रसंग सुनाए।

कलाकारों ने प्रस्तुति से सबका मनमोहा

आचार्य लल्लूराम शुक्ला ने भजन प्रस्तुत किए। पंडित अवधेश द्विवेदी के तबला वादन ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार और थानाध्यक्ष रामकिशोर सिंह भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। व्यवस्थापक विमल तिवारी व विवेकविन्दु तिवारी ने सभी का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: बांदा: कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनी संत रविदास जयंती

बांदा: कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनी संत रविदास जयंती

Banda: खुरहंड में पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का बुल्डोजर वेलकम-फूलों की बारिश में सनातन के जयकारे

UP: बांदा जेलर विक्रम सिंह यादव सस्पेंड, यह है मामला..

बांदा प्रीमियर लीग (BPL) में धुआंधार मुकाबला-रनगढ़ यनकर्स ने नवाब टैंक को 7 विकेट से हराया