Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बिना नोटिस घर पर चलाया बुल्डोजर, विधायक ने SDM को सुनाई खरी-खरी-जिपं अध्यक्ष पर शह का आरोप

Banda: House demolished by bulldozer without notice

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बबेरू में कथित रूप से बिना नोटिस एक घर पर बुल्डोजर चलाने का मामला तूल पकड़ गया है। मामला भाजपा कार्यकर्ता से जुड़ा होने के कारण भाजपा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बबेरू एसडीएम रजत वर्मा को खरी-खरी सुनाई। साथ ही जिपं अध्यक्ष पर इस मामले में शह देने का आरोप लगाया। विधायक श्री द्विवेदी अपने समर्थकों के साथ बबेरू पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मिले। अधिकारियों से भी बात की। अधिकारियों से कहा कि किसी की शह पर मनमानी न करें।

बबेरू सहकारी समिति के पास घर गिराने का मामला

जानकारी के अनुसार, बबेरू में सहकारी समिति के पास राजेंद्र पांडे का बांदा रोड पर घर है। बुजुर्ग हैं, उन्हें ठीक से दिखाई भी नहीं देता है। परिवार की महिलाओं का कहना है कि बिना नोटिस उनके घर को बुल्डोजर चलाकर गिरा दिया गया। अचानक इस कार्रवाई से पूरा घर सड़क पर आ गया है। परिवार की महिलाएं और बच्चे सहमे हुए हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल के दबाव में उनका घर गिराया है।

विधायक ने SDM से कहा, शह पर काम न करो

जानकारी होने पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने एसडीएम रजत वर्मा को फोन पर खरी-खरी सुनाई। कहा कि दो महीने से कब्जे कराने और मकान उजाड़ने में लगे हो। यह भी कहा कि बीते दो महीनों से जनता को परेशान कर रहे हो, यह ठीक बात नहीं है। जनता को परेशान न करो।

प्रशासन ने दिखाई जल्दबाजी!

विधायक ने कहा कि ये लोग कई वर्षों से रह रहे हैं। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष की शह से घर गिराया गया है। कहा कि मकान मालिक के बेटे संजय पांडे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। इसके बाद भी उनपर ऐसी कार्रवाई की परंपरा गलत है। बहरहाल, मामले में अधिकारियों की जल्दबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई जेसीबी से मकान ढहाया गया।

जिपं अध्यक्ष ने कही यह बात..

उधर, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि सोसाइटी ने यह कार्रवाई कराई है। जबरदस्ती उनका नाम इस मामले में लिया जा रहा है। कहा कि उनका इससे कुछ लेना-देना नहीं है। वह 2021 तक समिते से जुड़े थे। फिर जिपं अध्यक्ष बन गए। मामले में उन्हें आमंत्रित किया गया है तो कागजों के साथ पूरा जवाब देंगे।

ये भी पढ़ें: Banda: भाई ने छीन लिया मोबाइल तो बहन ने उठाया यह खौफनाक कदम…कोहराम

ये भी पढ़ें: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक बाइक सवार की मौत, चार घायल 

बांदा में कांग्रेसियों का संविधान बचाओ-देश बचाओ सम्मेलन