Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

UP : शादी के 2 महीने बाद ही पूजा की मौत, ससुराल पक्ष पर पिता के गंभीर आरोप

Banda : 18 year old Neeraj hanged himself with sheet, this reason came to light

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में 22 साल की पूजा की शादी के मात्र दो महीने बाद ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव फांसी पर लटकता मिला। ससुराल पक्ष के लोगों ने इसे आत्महत्या बताया है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। बहरहाल, शादी के मात्र दो महीने बाद ही उसकी मौत से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। उधर, पुलिस ने घटना की जांच की बात कहते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है।

फतेहगंज क्षेत्र से जुड़ा मामला

जानकारी के अनुसार, फतेहगंज क्षेत्र के जबरापुर गांव के मजरा कलवरिया पुरवा के रहने वाले जमुना की पत्नी पूजा (22) का शव फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के चचेरे जेठ रामकरण ने बताया कि पूजा की शादी 12 जुलाई 2024 को हुई थी।

UP : सास की हत्या कर पति से बोली पत्नी, मां ने सिर पटक कर दे दी जान, फिर ऐसे खुला राज..

जेठ का कहना है कि फोन पर बात करने से मना करने पर नाराज होकर उसे सुसाइड कर ली है। वहीं दूसरी ओर मृतका के पिता संतोष निवासी कटरा धर्मपुर का कहना है कि पति ने विवाद के बाद उनकी बेटी की हत्या कर शव को लटका दिया है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह तहरीर देंगे। बहरहाल, शादी के लगभग 2 महीने बाद ही नवविवाहिता की मौत से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही सही बात सामने आएगी।

ये भी पढ़ें : UP : कार में सेक्स रैकेट, एक युवती के साथ 6 युवक आपत्तिजनक हाल में मिले, पुलिस भी हैरान