Friday, January 30सही समय पर सच्ची खबर...

UP : युवती ने बहाने से जीजा से पुल पर रुकवाई बाइक, फिर नदी में लगा दी छलांग, मौत

in Banda girl committed suicide

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में जीजा के साथ बाइक से हमीरपुर अपने घर लौट रही युवती ने केन नदी पुल पर चक्कर का बहाना बनाया। यह कहककर जीजा से बाइक रुकवा ली। बाइक रुकते ही भागती हुई पुल की रैलिंग के पास पहुंची और नदी में छलांग लगा दी। घटना से जीजा घबरा गया। वह बाइक लेकर नीचे नदी पर पहुंचा। तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। वहां और लोगों की भी भीड़ लग चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

अचानक घटना से जीजा भी घबराया

सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। जीजा ने अपनी ससुराल वालों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए छानबीन शुरू कर दी है। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। बताते हैं कि हमीरपुर जिले के भैसमरी गांव के मन्ना खान की बेटी रोशनी (23) बड़ी बहन शरीफन की ससुराल कमासिन (बांदा) गई थीं।

ये भी पढ़ें : Banda : युवक पर चाकुओं से हमला कानपुर रेफर, SP बोले-जल्द होगा खुलासा

वहां उनकी बहन की दो बेटी सोनम और निशा की शादी थी। पूरा कार्यक्रम निपटने के बाद आज शनिवार दोपहर वह अपने जीजा रमजानी के साथ बाइक से वापस घर लौट रही थीं। इसी बीच बांदा शहर और भूरागढ़ के बीच बने केन नदी पुल जैसे ही बाइक पहुंची। रोशनी ने जीजा से चक्कर आने की बात कहते हुए बाइक रोकने को कहा।

पुलिस बोली, विधिक कार्रवाई जारी

जीजा ने बाइक रोककर खड़ी ही की थी कि तभी युवती रोशनी ने बाइक से उतर कर पुल से केन नदी में छलांग लगा दी। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। बताते हैं कि हड़बड़ाया जीजा बाइक लेकर पुल के नीचे नदी पर पहुंचा। तबतक रोशनी की सांसें थम चुकी थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतका के भाई पप्पू खां का कहना है कि मृतका 3 बहनों में सबसे छोटी थी। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

ये भी पढ़ें : UP : बांदा में बेटी की शादी से ठीक 3 दिन पहले पिता ने लगाई फांसी, कोहराम