Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में आकाशीय बिजली का कहर, धमक से मकान ढहा-एक भाई की मौत-दूसरा गंभीर

Banda: House collapses due to lightning, young man dies

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र के उतरवां गांव के मजरा कल्लूपुरवा के अवधेश यादव के बेटे 22 साल के अभिषेक अपने बड़े भाई के साथ घर में सो रहे थे। बताते हैं कि आज शनिवार सुबह बारिश में तेज धमाके के साथ पास में आकाशीय बिजली गिरी। धमक से उनका मकान ढह गया।

मलबे में दबे दोनों भाई, एक गंभीर

इससे अभिषेक और उनके भाई पंकज (24) मकान के मलवे में दब गए। किसी तरह परिवार के लोगों ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला। तबतक अभिषेक की सांसें थम चुकी थीं। दूसरे घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का घटना से रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:  चित्रकूट: कमिश्नर-डीआईजी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा 

ये भी पढ़ें:  चित्रकूट: कमिश्नर-डीआईजी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा 

चित्रकूट: कमिश्नर-डीआईजी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा 

बांदा में छात्रा का शव फांसी पर लटकता मिला, छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, जनसुनवाई-निरीक्षण