Friday, February 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दबंगई! बिजली कर्मियों की पिटाई-कुत्ता भी छोड़ा, प्रधान समेत 4 पर FIR..

TrendingNow, Electricity workers beaten up in Banda-report against gramPradhan

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बिजली कर्मियों की टीम की पिटाई कर दी गई। मामले में ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। विद्युत टीम  बकाएदारों के कनेक्शन काटने पहुंची थी। तभी विद्युत टीम पर हमला हो गया। ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों ने विद्युत टीम को घेरकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने बिजली कर्मचारियों पर जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी छोड़ा। बिजली विभाग के पांच कर्मचारी मारपीट और कुत्ते के काटने से घायल हो गए हैं।

कुत्ते स कटवाने का आरोप, बंथरी गांव का मामला

एक कर्मचारी की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, बिजली उपकेंद्र कमासिन के संविदा कर्मी कल्लू ने थाने में दी तहरीर दी है। उनका आरोप है कि अवर अभियंता कमासिन के नेतृत्व में पावर कारपोरेशन की टीम बुधवार को बंथरी गांव के जमरेहीनाथ में गई थी।

राजस्व वसूली के लिए गई थी विद्युत विभाग टीम

वहां टीम शिविर लगाकर  राजस्व वसूली और बकायेदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रही थी। काम खत्म कर टीम वापस लौट रही थी। तभी बाबूपुरवा मोड़ के पास प्रधान बंथरी सोमनाथ शुक्ला ने समर्थकों के साथ चार पहिया वाहन से आकर उन्हें घेर लिया। इसके बाद सभी ने बिजली टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

ये बिजलीकर्मी हुए घायल, इनके खिलाफ हुई रिपोर्ट

इसमें संविदा कर्मी कल्लू,  रामचरण, दिनेश, मिठाई लाल और बच्छराज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह घायल कर्मचारियों बचाया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि आरोपियों  ने उनके ऊपर जर्मन शेफर्ड कुत्ता छोड़ दिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

बांदा के कमासिन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र का कहना है कि प्रधान सोमनाथ शुक्ला, रामप्रकाश यादव, दयाराम यादव व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: और खींच ले गई मौत! बांदा में ट्रक का पहिया निकलकर किसान से टकारया-मौत 

बांदा: छत्तीसगढ़ के पार्श्व गायक ललित ठाकुर और तीजन बाई के गायन ने सबका मनमोहा

बांदा में अतिक्रमण हटाते समय बुल्डोजर पर गिरा मकान-चालक घायल

शासन का डंडा: हमीरपुर में रिश्वतखोर उपायुक्त समेत 3 अधिकारी सस्पेंड

Banda: 15 से कालिंजर महोत्सव, तैयारियों में जुटा प्रशासन

धमाकेदार जीत: बांदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विमल सिंह और..

और खींच ले गई मौत! बांदा में ट्रक का पहिया निकलकर किसान से टकारया-मौत