Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा DM जे.रीभा का बड़ा एक्शन, खदान पर खुद पकड़ा अवैध खनन-कार्रवाई और फटकार भी..

Banda DM J. Reebha takes quick action-illegal mining caught at Bhuredi mine

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिलाधिकारी जे.रीभा ने आज अवैध खनन के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। खुद भुरेड़ी बालू खदान पर अधिकारियों के साथ छापा मारा। जिलाधिकारी श्री मति रीभा खनिज और आरटीओ विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचीं। समय सीमा खत्म होने के बाद भी डीएम ने इस खदान पर अवैध खनन पकड़ा। बालू लदे 20 ट्रक और 3 पोकलैंड मशीनें सील करने के निर्देश दिए।

समय सीमा पूरी, फिर भी हो रहा था खनन

साथ ही खनिज अधिकारी को फटकार लगाई। निर्देश दिए कि तत्काल समय सीमा समाप्त होने के बाद खनन बंद कराएं। साथ ही अवैध खनन की जांच कर दो दिन में रिपोर्ट मांगी है। बताते चलें कि भुरैड़ी खदान शहर से सटी है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब खनिज विभाग की मिलीभगत से शहर के पास अवैध खनन चल रहा है तो बाकी जगहों पर हालात क्या होंगे। जिले में खनिज विभाग पर अवैध खनन कराने आरोप लगते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: UP : बांदा में एमपी की मल्होत्रा एंड कंपनी करा रही अवैध खनन, हजारों अवैध ट्रकों की रोज होती है एंट्री 

इंतजार खत्म! यूपी में मानसून की एंट्री, पूरब से पश्चिम तक जल्द बरसात का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर..