Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

बांदाः 2 सगे भाइयों समेत पटाखा फैक्ट्री के मलबे में 3 मिले दफन, 4 हुई मृतकों की संख्या और 1 कानपुर रेफर

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक दिल दहला देने वाली बड़ी खबर आ रही है। बिसंडा में गुरुवार देर शाम हुए धमाके में मरने वालों की संख्या पांच पहुंच गई है। पहले 1 व्यक्ति की शव मिला था जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में मिला था। मौके पर उच्चाधिकारियों की देख-रेख में चलाए जा रहे इस बचाव कार्य में देर रात मलबे से तीन और शव मिलने की जानकारी आ रही है। मरने वालों में दो सगे भाई भी शामिल बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान शाहरुख (18) पुत्र सुलेमान व उसके सगे भाई सलमान (16) निवासी लक्ष्मीथोक, बिसंडा, तथा रामफल (15) पुत्र देवी चरण निवासी देवी नगर, (बिसंडा) के रूप में हुई है जबकि नफीस (32) का शव पहले ही मिल गया था। झुलसी हुई हालत में शिवलखन (17) पुत्र कैसा को कानपुर रेफर कर दिया गया है।

देर रात तीन और शव मलबे से निकाले गए  

थाना बिसंडा कस्बे में रिहायशी इलाके में एक घर में पटाखा बनाते समय हुए धमाका होने से आग लग गई। धमाका इतना भयंकर था कि मकान की दीवारें और छत पूरी तरह धराशाई हो गईं। धमाके की गूंज आसपास के इलाके तक सुनी गई।

ये भी पढ़ेंः बांदा में खेल-खेल में मासूम भाईयों ने दौड़ा दिया ट्रैक्टर, एक ने मौके पर दम तोड़ा, दूसरा कानपुर रेफर

इसके बाद वहां आग भी लग गई। मौके पर एक व्यक्ती की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया है। उधर, बताया जा रहा है कि देर रात मरने वालों की संख्या चार हो गई है।

बिसंडा में आग से झुलसा युवक।

रिहायशी इलाके में होता था पटाखा बनाने का काम  

बताया जाता है कि आग लगने की यह घटना गुरुवार देर शाम लगभग 7 बजे हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही बांदा के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एके राय तथा एसपी गनेश प्रसाद साहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ेंः  ओवरलोडिंग रोकने में विफल बांदा प्रशासन को आइना दिखा गईं खनिज निदेशक रोशन जैकब, सैकड़ों ओवरलोड ट्रक सीज-सरकार को 90 लाख मुनाफा  

अधिकारी बचाव कार्य को खुद करा रहे थे। जेसीबी से मकान का मलवा हटाया जा रहा है।  सभी अधिकारी और फायब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर डटी हुईं थीं। देर रात आग पर काबू करके दुकान का मलबा हटा दिया गया है।

आग लगने के बाद जलने से क्षतिग्रस्त हुई बाइक।

बिसंडा कस्बे में थी कुर्रही के नफीस की दुकान  

बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के कुर्रही गांव का नफीस बिसंडा कस्बे में देशराज पटेल के मकान में किराए पर कमरा लेकर आतिशबाजी की दुकान करता था। आज दुकान धमाके के साथ उड़ गई।

ये भी पढ़ेंः  हमीरपुर में सीबीआई ने पूर्व अपर महाधिवक्ता एवं विधि सलाहाकार मनोज त्रिवेदी से 2 घंटे की पूछताछ, बांदा में भी हड़कंप

इससे आसपास भगदड़ मच गई। एक युवक का बेहद झुलसी हुई हालत में शव मिला है। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इस दौरान 17 साल का कैसा नाम का लड़का भी झुलस गया था।