
समरनीति न्यूज, बांदा: मनरेगा में बदलाव पूरी तरह से सरकार की घृणित मानसिकता का परिचायक है। गरीबों की मदद को चलाई गई योजना को केंद्र सरकार खत्म करना चाहती है। ये बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने आज एक प्रेसवार्ता में पार्टी कार्यालय में कहीं।
जिलाध्यक्ष ने बोला, सरकार पर तीखा हमला
उन्होंने कहा कि “केंद्र में काबिज भाजपा सरकार राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के नाम पर संचालित थी। इसे देश में “मनरेगा” के नाम से पहचान मिली। मगर घृणित मानसिकता का परिचय देते हुए केंद्र सरकार ने पहले इसका नाम बदलकर “जी राम जी” किया।
ये भी पढ़ें: बांदा: राजनीतिक कारणों से सुर्खियों में ‘कालिंजर रोडवेज बस स्टेशन’ का भूमि-पूजन

फिर सौ दिन की गारंटी को समाप्त करने का भी षड़यंत्र रचा। राज्यों पर 40% का बोझ लाद दिया। प्रेसवार्ता के बाद कांग्रेसी नगर पालिका परिषद में स्थित गांधी जी प्रतिमा पर पहुंचे। वहां गांधी जी की प्रतिमा के सामने बैठकर सांकेतिक उपवास किया। चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान साकेत बिहारी मिश्रा, सीमा खान, संकटता प्रसाद त्रिपाठी, मुमताज अली, रमेशचंद्र कोरी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: बांदा में ठंड पर भारी राजनीतिक गर्मी-बागेश्वरधाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम से पाॅलिटिकल हलचल
मुरादाबाद: सरकार और चुनाव आयोग पर खूब बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, ये गंभीर आरोप लगाए..
बांदा: राइफल क्लब मैदान बचाने को सभी दल एक, कांग्रेस के बाद सपा का ज्ञापन, विधायक का पत्र..
बांदा शहर में अंडे की सब्जी पर ऐसी तकरार-आहत होकर पति ने लगाई फांसी..
