
समरनीति न्यूज, बांदा: आयुक्त अजीत कुमार ने बांदा तहसील में एसआईआर कार्यों के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। मौके पर 20 ऑपरेटर डिजिटाइजेशन कार्य करते मिले। आयुक्त ने कार्य की प्रोग्रेस रिपोर्ट देखी। वर्तमान में 19.11% डिजिटाइजेशन कार्य ही पूरा मिला।
बांदा की सदर तहसील में संतोषजनक नहीं मिला कार्य
आयुक्त ने एसडीएम सदर को निर्देशित कर कहा है कि बीएलओ स्तर पर काम की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इसमें तत्काल सुधार किया जाए। काम की रफ्तार बढ़ाई जाए। साथ ही आयुक्त ने एसडीएम को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बीएलओ के कार्यों की नियमित समीक्षा करें।
हमीरपुर के राठ SDM और दो BLO को मिली सराहना
पर्याप्त मानव संसाधन की तैनाती कर निर्धारित समयावधि में काम पूरा कराएं। आयुक्त ने इसके बाद हमीरपुर की राठ तहसील में बने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। बताते हैं कि वहां 13 कर्मचारी डिजिटाइजेशन कार्य करते मिले। वर्तमान में 29.35% डिजिटाइजेशन कार्य संपन्न भी हो चुका है।
आयुक्त ने राठ स्वास्थ केंद्र का भी किया निरीक्षण
आयुक्त ने फॉर्म डिजिटाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो बीएलओ देवरिषि शर्मा व महेश कुमार की सराहना की। पर्यवेक्षण के लिए एसडीएम राठ की भी प्रशंसा की। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ का औचक निरीक्षण किया। वहां सभी कुछ संतोषजनक मिला। हालांकि शव वाहन उपलब्ध न होने पर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आयुक्त के निरीक्षण को लेकर सरकारी विभागों में हलचल मची रही।
ये भी पढ़ें: बांदा में ग्राम प्रधान ने कर डाला 1.85 करोड़ का घोटाला! आयुक्त ने बैठाई जांच
ये भी पढ़ें: मौसम अलर्ट: आज से यूपी के इन क्षेत्रों में छाएगा घना कोहरा-कई जिलों में दृश्यता शून्य तक..
ध्वजारोहण: बांदा से अयोध्याधाम रवाना हुई तीर्थ यात्रियों की बस
Banda: सरकारी स्कूलों के बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनूठी प्रस्तुति
बांदा में ग्राम प्रधान ने कर डाला 1.85 करोड़ का घोटाला! आयुक्त ने बैठाई जांच
दर्दनाक: बांदा-फतेहपुर मार्ग पर रोडवेज बस और कार की टक्कर, युवक की मौत-तीन घायल
बांदा में झांसी के सराफा को 12 लाख का चूना लगाने वाले 4 गिरफ्तार-लाखों की नगदी-सिक्के बरामद
मौसम अलर्ट: आज से यूपी के इन क्षेत्रों में छाएगा घना कोहरा-कई जिलों में दृश्यता शून्य तक..
