Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा शहर : छात्र ने सुबह रखा जन्माष्टमी का व्रत, दोपहर में लगा ली फांसी

Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर के खुटला मोहल्ले में एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। चौंकाने वाली बात यह है कि सुबह तक सबकुछ ठीक था। छात्र ने घर में जन्माष्टमी का व्रत रखा। फिर दोपहर में फांसी लगा ली।

परिवार के लोगों ने देखा तो जीवित होने की संभावना में उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Banda : घर से बुला ले गए थे दोस्त-फिर नहीं लौटे नीरज, सर्वोदयनगर में अज्ञात शव का मामला

 

जानकारी के अनुसार शहर के खुटला मोहल्ले के रहने वाले गोविंद के बेटे आदित्य (13) ने आज सुबह घर में फांसी लगा ली। दोपहर बाद मजदूरी करके घर लौटे माता-पिता ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा डीएवी इंटर कालेज में कक्षा 8 का छात्र था। आज उसका जन्माष्टमी का व्रत था। उसे फल लाने के लिए 50 रुपए भी दिए थे। पिता ने कहा कि उसने ऐसा क्यों किया, समझ नहीं आ रहा।

ये भी पढ़ें : UP : नोएडा से बांदा जेल लाया गया माफिया रवि काना, गर्लफ्रेंड के साथ हुआ था गिरफ्तार