Sunday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

अयोध्‍या रेप केस : DNA टेस्‍ट को आरोपियों के लिए गए सैंपल, पीड़िता की हालत में अब सुधार

Ayodhya Rape Case : Samples taken from accused for DNA test

समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता मोईद खान और उसके नौकर राजू खान का सैंपल लिया गया है। ताकि दोनों का डीएनए टेस्ट कराया जा सके। दोनों का सैंपल बुधवार को अयोध्या में लिया गया। उधर, लखनऊ में पीड़िता के स्वास्थ्य में अब तेजी से सुधार हुआ है। मंगलवार को डाक्टरों ने उसके 12 सप्ताह के गर्भ को समाप्त कर दिया था। साथ ही पीड़िता और भ्रूण का सैंपल मंगलवार को गर्भपात के समय ही लेकर पुलिस को जांच को दे दिया था।

पीड़िता का गर्भपात होने के बाद हालत में सुधार

अब पुलिस विवेचना में आरोपियों से डीएनए टेस्क कराकर उसका मिलान कराएगी। बताते हैं कि बुधवार को किशोरी की सभी डाक्टरी जांच रिपोर्ट सामान्य आई हैं। उसे एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी। डाक्टरों ने पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए सोमवार को अयोध्या से लखनऊ रेफर किया था।

Ayodhya Rape Case : Samples taken from accused for DNA test

बताते चलें कि मोईद खान और उसके नौकर राजू खान ने बेकरी में नौकरी दिलाने के नाम पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया था। फिर घटना का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर धमकियां देकर कई बार दुष्कर्म करते रहे।

ये भी पढ़ें : अयोध्या सांसद का करीबी सपा नेता मोईन खान 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म में गिरफ्तार

घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी गर्भवती हो गई। 30 जुलाई को मामले का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया था। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर पीड़िता को आर्थिक सहायता देने के साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अबतक मोईद खान की अवैध रूप से बनी बेकरी पर बुलडोजर चल चुका है। बताते हैं कि यह बेकरी एक किसान और सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके बनी थी।

ये भी पढ़ें : सीएम से मिली अयोध्या दुष्कर्म पीड़िता की मां, दो सस्पेंड, सपा नेता पर सख्त कार्रवाई का भरोसा