Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

ब्रैकिंग न्यूज कानपुरः हाइटेंशन पोल से टकराई कार, परिवार बाल-बाल बचा

ब्रैकिंग न्यूज कानपुरः हाइटेंशन पोल से टकराई कार, परिवार बाल-बाल बचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के साढ़ थाना क्षेत्र में गैस गोदाम के पास आज सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, एक तेज रफ्तार कार सीधे हाईटेंशन विद्युत लाइन के पोल से जा टकराई। यह घटना साढ़ गैस गोदाम के पास हुई टक्कर के साथ ही कार पलटा खाककर सड़क किनारे जा पलटी। अच्छी बात यह रही कि कार सवार सभी चार लोग सलामत बच गए। बताते हैं कि चारों जहानाबाद से एक शादी समारोह से लौटकर कानपुर के बर्रा वापस जा रहे थे। चारों एक ही परिवार के थे। यह परिवार बर्रा का रहने वाला है। अपडेट जारी है।  ये भी पढ़ेंः महिला से हवस की ‘रिश्वत’, प्रधान समेत 13 को एड्स...
Missile man-एपीजे अब्दुल कलाम Film का फर्स्ट लुक रिलीज

Missile man-एपीजे अब्दुल कलाम Film का फर्स्ट लुक रिलीज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः द मिसाइल मैन के नाम से बन रही फिल्म का शनिवार को फर्स्ट लुक रिलीज हुआ। काफी दिनों से सुर्खियों में चल रही इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पर आधारित इस बायोपिक फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया। इस मौके पर फिल्म से जुड़े कलाकार और अन्य लोग भी मौजूद रहे। फिल्म का नाम 'एपीजे अब्दुल कलामः द मिसाइल मैन' है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी इस मौके पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री जावड़ेकर ने बताया कि फिल्म हालीवुड और तेलुगू फिल्म उद्योग ने संयुक्त रूप से बनाकर तैयार किया है। बताया कि यह फिल्म 2020 में ही बनकर तैयार होगी। ये भी पढ़ेंः खूबसूरती में Boldness का तड़का, साउथ इंडियन एक्ट्रेस नमिथा की हाॅट फोटो सोशल मीडिया पर कहर दरअसल, मंत्री जावड़ेकर न...
श्रीलंका के पीएम महिंदा राजपक्षे ने  वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए

श्रीलंका के पीएम महिंदा राजपक्षे ने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, वाराणसीः भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यहां प्रोटोकाल के अनुसार लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। हवाई अड्डे से महिंदा राजपक्षे सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। वहां उन्होंने विधि विधान से भगवान की पूजा की। इस दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे। वहीं विधि विधान से पूजन और अनुष्ठान भी हुए। सारनाथ का भ्रमण कर किया भगवान बुद्ध को नमन साथ ही बाबा के दरबार के गर्भगृह में बैठकर अनुष्‍ठान में शामिल भी हुए। बाद में प्रसाद भी ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर के अर्चक डा श्रीकांत और पांच वैदिक ब्राह्मणों ने श्रीलंकाई प्रधानमंत्री राजपक्षे को विशेष दर्शन-पूजन कराए। दोपहर बाद सारनाथ क...
वाराणसी में संत रविदास के दरबार में पहुंचीं प्रियंका गांधी ने टेका मत्था

वाराणसी में संत रविदास के दरबार में पहुंचीं प्रियंका गांधी ने टेका मत्था

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, वाराणसीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज रविवार दोपहर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचकर संत रविदास के दरबार में मत्था टेका। वहां संत रविदास के दर्शन के साथ ही प्रियंका ने पूजन भी किया। इसके बाद लंगर छका। दरअसल, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रियंका गांधी वाड्रा एयरपोर्ट से निकलकर सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचीं। वहां उनकी जयंती के मौके पर पूजन करते हुए मत्था टेका। इस दौरान भीड़ को संभालने में सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रियंका ने दर्शन-पूजन के बाद लंगर भी छका इस दौरान होने वाले धार्मिक आयोजनों में शामिल हुईं। हालांकि, प्रियंका गांधी के इस दौरे को गैरराजनीतिक बताया जा रहा है। बताया जाता है कि प्रियंका गांधी के रविदास मंदिर पहुंचने पर प्रबंधन की ओर से निर्मल चंद के साथ शमशेर सिंह दुल्लो ने उनका आगे बढ़कर स्वागत किया। सं...
कानपुर में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित साहित्यकार गिरिराज किशोर का निधन

कानपुर में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित साहित्यकार गिरिराज किशोर का निधन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के बड़े साहित्यकार एवं पहला गिरमिटिया के लेखक, पद्मश्री से सम्मानित लेखक-साहित्यकार गिरिराज किशोर का रविवार सुबह निधन हो गया। मूल रूप से पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले 83 साल के गिरिराज किशोर बाद में कानपुर के सूटरगंज में बस गए थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। साहित्य जगत में उनके निधन से दुख है। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए दुख व्यक्त किया है। ह्रदय गति रुकने से हुआ निधन बताया जाता है कि पद्मश्री गिरिराज जी का रविवार को हृदय गति रुकने से देहांत हो गया है। उन्होंने अपना देह दान किया हुआ था, इसलिए अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। वह अपने पीछे परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ेंः नहीं रहे अटल ब...
सट्टा कारोबार को लेकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

सट्टा कारोबार को लेकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः शुक्लागंज थाना क्षेत्र में सट्टा कारोबार की प्रतिस्पर्धा में बीती देर रात दो पक्षों के विवाद में गोली चल गई। एक पक्ष ने दूसरे को गोली मार दी। घटना रविवार देर रात उस वक्त हुई जब युवक पैदल ही अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान यह वारदात हुई। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने भी मौके का मुआयना किया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सट्टेबाजी को लेकर चल रहा था विवाद बताया जाता है कि शुक्लागंज के गांधीनगर निवासी आशीष गिरी बीती रात करीब 10 बजे पैदल अपने घर जा रहे थे। घर के पास आधा दर्जन युवक मौजूद थे। बताते हैं कि उक्त युवकों ने आशीष को गालियां देते हुए सट्टे का काम बंद करने को कहा। कहा-सुनी के बाद युवकों ने गोली चला दी। गोली आशीष की पीठ में जाकर लगी। गंभीर रूप से घायल होकर वह सड़क पर गिर पड़े। उनके शोर मचाने और गोली की आवाज सुनकर परिवा...
बांदा में हाॅकी टूर्नामेंटः भोपाल की महिला टीम और लखनऊ स्पोर्ट्स कालेज ने मारी बाजी

बांदा में हाॅकी टूर्नामेंटः भोपाल की महिला टीम और लखनऊ स्पोर्ट्स कालेज ने मारी बाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः राइफल क्लब ग्राउंड में हुए गिरजा शंकर शर्मा मेमोरियल अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें महिला वर्ग में भोपाल और पुरुष वर्ग में स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने जीत दर्ज कराई। विजेता और उप विजेता टीम को अतिथियों के द्वारा नगदी धनराशि का चेक देकर पुरस्कृत किया गया। रविवार को खले गए फाइनल मैच में महिला वर्ग में भोपाल और मेजबान बांदा की टीम के बीच हाकी मैच खेला गया। इसमें भोपाल ने बांदा को पेनाल्टी शूट में 3-2 से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया। भोपाल की ओर से शशि, नेहा, शिवांशी तथा बांदा की तरफ से पूनम, गरिमा ने गोल किए। पुरुष वर्ग में हाकी टूर्नामेंट रहा अव्वल वहीं पुरुष वर्ग में पुरुष वर्ग के फाइनल में स्पोर्टस कालेज लखनऊ व एएफसी भोपाल की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें स्पोर्टस कालेज लखनऊ ने भोपाल की टीम को हराकर मैच को अपने नाम किय...
आखिरकार रेलवे ने लिंग परिवर्तन कर महिला बने इंजीनियर को माना महिलाकर्मी

आखिरकार रेलवे ने लिंग परिवर्तन कर महिला बने इंजीनियर को माना महिलाकर्मी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश में रेलवे में अपनी तरह का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर से जुड़ा है। दरअसल, एक रेलवे इंजीनियर तीन साल पहले अपना लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बन गया था, क्यों कि जब वह रेलवे में भर्ती हुआ तो पुरुष था, इसलिए रेलवे महकमा उसे पुरुष के रूप में ही देख रहा था। ऐसे में पुरुष से महिला बने रेलवे इंजीनियर ने तीन साल तक दस्तावेजों में खुद को महिला साबित करने के लिए लंबी जंग लड़ी। आखिरकार तीन साल बाद रेलवे ने यह स्वीकारा है कि उनका इंजीनियर राजेश पांडे अब उनकी महिला कर्मचारी सोनिया पांडे बन गया है। भर्ती के वक्त राजेश पांडे, अब बने सोनिया पांडे बरेली के रहने वाले रेलवे इंजीनियर राजेश पांडे ने तीन साल पहले अपना लिंग परिवर्तन कराया। इसके बाद उन्होंने अपना नाम सोनिया पांडे रख लिया। रेलवे के रिकॉर्ड में उनका लिंग ...
बांदा में वीरेंद्र बने विश्वकर्मा महासभा के जिला सचिव

बांदा में वीरेंद्र बने विश्वकर्मा महासभा के जिला सचिव

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कालकन मंदिर खुटला में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। इसमें सचिव पद के लिए जिलाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा ने अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में गोरेलाल विश्वकर्मा नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष अधिवक्ता संघ तथा बच्छराज विश्वकर्मा उपस्थित रहे। बैठक के दौरान वीरेंद्र विश्वकर्मा को बांदा महासभा के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान बड़ें बुजुर्गो को सम्मानित किया गया। समाज की एकता पर दिया जोर बच्छराज बाबू ने बच्चों के शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की, ताकि समाज आगे बढ़ सके। वहीं गोरेलाल विश्वकर्मा ने कहा कि राजनीति में भागीदारी से समाज का विकास हो सकता है। युवा बिग्रेड अध्यक्ष सौरभ बाबू ने समाज की एकता पर बल दिया। इसके लिए उन्होंने गुच्छे वाले अंगूर की कीमत का उदाहरण भी दिया। शिवलाल विश्वकर्मा ने समाज की मीटिंग में जुडे नए लोगों को...
इटावा में शिवपाल बोले, सचिव नहीं हटे तो सीएम के सामने धरना

इटावा में शिवपाल बोले, सचिव नहीं हटे तो सीएम के सामने धरना

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/इटावाः प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज रविवार को स्थानीय व्यापारियों की मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इतना ही नहीं उन्होंने व्यापारियों के मिलकर कहा कि सरकार से मंडी सचिव को हटाने का मांग करते हैं। अगर मंडी सचिव को सरकार नहीं हटाती है तो वह लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने धरने पर बैठेंगे। शिवपाल ने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से इस मामले में मुलाकात करेंगे। व्यापारियों संग बुलंद की आवाज बताते चलें कि इटावा नई मंडी में व्यापारी मंडी सचिव पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए धरना दे रहे हैं। साथ ही मंडी सचिव को हटाने की मांग भी कर रहे हैं। आज रविवार को गल्ला-फल और सब्जी व्यापारियों के आंदोलन में शिवपाल करीब 1 घंटे तक बैठे। साथ ही व्यापारियों के साथ उनकी मांगों को लेकर आवाज उठाई। उनके साथ इस मौके पर प्रशपा पिछड़ा वर्ग के प्र...