Wednesday, March 11सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

झांसी: अखिलेश यादव बोले, मेरी NSG सुरक्षा बिना कारण हटाई

झांसी: अखिलेश यादव बोले, मेरी NSG सुरक्षा बिना कारण हटाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसी: झांसी में अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी NSG सुरक्षा बिना कारण हटा दी गई। अखिलेश यादव बोले उनकी NSG सुरक्षा बिना स्पष्ट रूप से बताए हटाई गई है।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि इससे पहले राहुल गांधी की SPG सुरक्षा हटा दी गई। कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है। झांसी में मीडिया से बात कर रहे थे अखिलेश यादव पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी का आवास भी खाली कराया गया। अब बिना बताए सरकार ने उनकी एनएसजी सुरक्षा हटा दी है। आज, अखिलेश यादव झांसी में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले एनएसजी सुरक्षा मिली हुई थी। मगर बिना स्पष्ट कारण बताए उसे हटा लिया गया। कहा कि इसी तरह राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा भी खत्म कर दी गई। ये भी पढ़ें: सुल्तानपुर से लौट रहे राहुल गांधी, रामचेत मोची की दुकान पर रुके उ...
UP: होटल रेनबो में देह व्यापार का भंडाफोड़-तीन युवतियां और..

UP: होटल रेनबो में देह व्यापार का भंडाफोड़-तीन युवतियां और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: वाराणसी में होटल रेनबो में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। नगवा-अस्सी मार्ग पर स्थित होटल रेनबो में देह व्यापार का धंधा काफी समय से हो रहा था। पुलिस देह व्यापार की पुख्ता सूचना पर होटल रेनबो पर छापा मारा। देर शाम एसओजी-2 और लंका पुलिस ने होटल पर छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा किया। लखनऊ और बंगाल की हैं युवतियां वहां तीन युवतियां, होटल संचालक, भवन मालिक और दो दलाल व एक ग्राहक समेत कुल 3 लोग पकड़े गए हैं। पुलिस का कहना है कि देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। ये भी पढ़ें: UP: सेक्स रैकेट का खुलासा-फ्लैट पर पुलिस छापा, एक काॅलगर्ल संग पांच युवक गिरफ्तार डीसीपी क्राइम आकाश पटेल का कहना है कि पुलिस ने सूचना पर होटल रेनबो पर छापा मारा। पुलिस ने मकान मालिक अनिल पांडेय, होटल संचालक सारनाथ के सरायमोहाना के जितेंद्र, दलाल आजमग...
बांदा में प्रताड़ना से तंग पुष्पा ने चुन ली मौत की राह..

बांदा में प्रताड़ना से तंग पुष्पा ने चुन ली मौत की राह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 20 वर्षीय युवती पुष्पा ने जान दे दी। घटना बांदा के फतेहगंज थाना क्षेत्र की है। पुष्पा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुष्पा विवाहित थीं, 1 साल से मायके में रह रही थीं।   भाई का आरोप पति करता था प्रताड़ित बांदा पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। बताते हैं कि फतेहगंज के संग्रामपुर की पुष्पा देवी की शादी मध्य प्रदेश के आलमगंज के विजय से हुई थी। शुक्रवार सुबह वह घर पर अकेली थीं। ये भी पढ़ें: अदालत: बांदा में जेई व पत्नी को फांसी-कोर्ट का बच्चों के यौन शोषण मामले में फैसला मां और भाई बाहर गए हुए थे। इसी बीच उन्होंने फांसी लगा ली। परिवार में हड़कंप मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के बड़े भाई बुद्वविलास का कहना है कि बहन की शादी दो साल पहले हुई थी। 1 साल से पति व ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग होकर मायके में थी। उधर, पुलिस का कहना है कि म...
बांदा में 24 घंटों में 5 हादसे, 5 जिंदगियां खत्म..भीड़ ने लगाया जाम

बांदा में 24 घंटों में 5 हादसे, 5 जिंदगियां खत्म..भीड़ ने लगाया जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में बीते 24 घंटों में पांच दर्दनाक हादसे हुए। इन 5 हादसों में मासूम समेत 5 लोगों की जिंदगियां खत्म हो गईं। इनमें शहर के जरैली कोठी का युवक भी शामिल हैं। तिंदवारी में मासूम को ट्रक ने रौंद दिया। एक अन्य जगह ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। गुस्साई भीड़ ने बांदा-फतेहपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत किया। तिंदवारी में बच्ची की मौत-घर में घुसा ट्रक जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के गोभा गांव के दिनेश यादव की बेटी 3 वर्षीय अंकिता अपनी मां रेखा के साथ मौसी की शादी में आई थी। यह परिवार तिंदवारी थाना क्षेत्र के माटा गांव में आया था। बताते हैं कि शुक्रवार को घर में शादी थी। फतेहपुर की रहने वाली थी मासूम गुरुवार रात को अंकिता अपनी उम्र की अन्य बच्ची के साथ सड़क पार करके दुकान सामान लेने जा रही थी। तभी फतेहपुर की ओर...
सीएम योगी की बड़ी घोषणा, शिक्षामित्रों को अब 18 हजार..

सीएम योगी की बड़ी घोषणा, शिक्षामित्रों को अब 18 हजार..

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी ने आज बड़ी घोषणा की है। सीएम योगी ने घोषणा की है कि शिक्षामित्रों को अब 10 हजार की बजाय 18 हजार प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। सीएम योगी ने यह भी घोषणा की है कि अनदेशकों को 9 की जगह 17 हजार मानदेय दिया जाएगा। 1.43 लाख शिक्षा मित्रों को होगा फायदा इस बढ़े हुए मानदेय का भुगतान अप्रैल से किया जाएगा। इस घोषणा से प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्र और करीब 25 हजार अनुदेशकों को लाभ होगा। सीएम योगी ने आज यह घोषणा विधानसभा में बजट भाषण के दौरान की है। ये भी पढ़ें: यूपीबजट2026: योगी सरकार ने पेश किया सबसे बड़ा बजट..पढ़िए खास बातें.. https://samarneetinews.com/upbudget2026-yogigovernment-presented-budget2026-scooties-for-girlstudents/  ...
अदालत: बांदा में जेई व पत्नी को फांसी-कोर्ट का बच्चों के यौन शोषण मामले में फैसला

अदालत: बांदा में जेई व पत्नी को फांसी-कोर्ट का बच्चों के यौन शोषण मामले में फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा की विशेष कोर्ट ने बच्चों के यौन शोषण मामले में दोषी जेई और उसकी पत्नी को फांसी की सजा सुनाई है। इस जेई और उसकी पत्नी पर 37 मासूम बच्चों का यौन शोषण के आरोप थे। कोर्ट ने दोष सिद्ध होने पर जेई रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती को फांसी की सजा सुनाई। 2020 में सीबीआई ने किया था गिरफ्तार कोर्ट ने पीड़ित बच्चों के परिवारों को राज्य व केंद्र सरकारों से 10-10 लाख की आर्थिक सहायता के आदेश भी दिए हैं। जानकारी के अनुसार, विशेष अदालत ने सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर दंपती को दोषी पाया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि यह अत्यंत जघन्य और दुर्लभतम श्रेणी का अपराध है। इसमें बच्चों की मासूमियत को तार-तार कर दिया गया। बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बना दिया। बच्चों के यौन शोषण और अश्लील वीडियो मामले में दोषी समाज में इस तरह के अपराधों को रोकने के उद्देश्य से अदालत...
सुल्तानपुर से लौट रहे राहुल गांधी, रामचेत मोची की दुकान पर रुके

सुल्तानपुर से लौट रहे राहुल गांधी, रामचेत मोची की दुकान पर रुके

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के सुल्तानपुर से लौट रहे राहुल गांधी रामचेत मोची की दुकान पर रुके। राहुल गांधी ने रामचेत मोची की दुकान पर रुककर उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने रामचेत मोची के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। राहुल गांधी दुकान पर करीब 7 मिनट रुके। उनके बेटे और परिवार से मिले।   सुल्तानपुर कोर्ट में दर्ज कराए बयान दरअसल, राहुल गांधी आज सुल्तानपुर में कोर्ट में बयान दर्ज कराकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अयोध्या-प्रयागराज हाइवे के गुप्तारगंज स्थित रामचेत मोची की दुकान पर रुके। उन्होंने रामचेत के परिवार से मुलाकात की। ये भी पढ़ें: बड़प्पन : राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी के बचाव में किया ट्वीट, पढ़ें पूरी खबर.. उनके बेटे का हालचाल जाना। फिर लखनऊ रवाना हो गए। राहुल जब रामचेत मोची की दुकान पर पहुंचे तो उनके बेटे राघव मिले। उन्होंने राघव की बेटी श्रद्धा को भी गोद में ...
सीतापुर: पुलिस हिरासत में अभियुक्त ने गला काटा, हालत गंभीर

सीतापुर: पुलिस हिरासत में अभियुक्त ने गला काटा, हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: सीतापुर में पुलिस हिरासत के दौरान अभियुक्त ने अपना गला काटा लिया। गला काटने के बाद अभियुक्त की हालत गंभीर है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। डाॅक्टर घायल अभियुक्त का इलाज कर रहे हैं। घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। नाबालिग को भगाने का था आरोप आरोपी का नाम आशीष है और वह सीतापुर जिले के रामपुर कला थाना क्षेत्र के बाबूवापुर का है। बताते हैं कि आरोपी आशीष एक 17 वर्षीय किशोरी को लेकर कहीं चला गया था। इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। ये भी पढ़ें: सीतापुर में बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत-टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी एंबुलेंस इसी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। अब उसे जेल भेजने की तैयारी थी। पहले ही उसने गला काट लिया। आरोपी के पास ब्लेड कैसे पहुंचा। ब्लेड कैसे पहुंचा, इसकी होगी जांच इसकी जांच की जा रही है। घटना से पूरे महकमें में ...
बांदा के अतर्रा गैंगरेप मामले में होटल पर कब होगी कार्रवाई?

बांदा के अतर्रा गैंगरेप मामले में होटल पर कब होगी कार्रवाई?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अतर्रा में होटल में नाबालिग लड़की से तीन लोगों ने गैंगरेप किया। सवाल उठ रहे हैं कि गैंगरेप वाले होटल पर कार्रवाई कब होगी? तीनों आरोपी बाइक से पीड़ित लड़की को होटल ले गए थे। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। मगर उस होटल पर कार्रवाई नहीं की है, जिसमें पूरी वारदात हुई। होटल कर्मियों ने बिना जांच-पड़ताल रूम कैसे दिया गया। यही बड़ा सवाल है।    आरोपी पकड़े-मगर होटल को छूट इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा है। तीसरा नाबालिग होने के कारण बाल सुधार गृह भेजा गया है। जिस होटल में इतना बड़ा कांड हुआ, उसपर कोई कार्रवाई न होना सवाल उठा रहा है। मामले में होटल संचालक-कर्मचारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। यह है गैंगरेप का पूरा घटनाक्रम बताते चलें कि बीते मंगलवार देर शाम एक नाबालिग लड़की को तीन लोग नशीला पदार्थ सुंघाकर बाइक से होटल ले गए। बताते हैं कि ...
बांदा: जेल रोड खोदकर जल संस्थान मस्त-ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त

बांदा: जेल रोड खोदकर जल संस्थान मस्त-ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जल संस्थान ने जेल रोड पर सड़क खोद डाली है। जल संस्थान के अधिकारियों की कार्यशैली से ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जेल रोड पर ट्रैफिक बार-बार जाम हो रहा है। स्कूली बच्चे-कचेहरी के लोग परेशान सैकड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं। जल संस्थान का कोई कार्य चल रहा है। इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। दो दिन से सड़क खुदने से ट्रैफिक जाम की समस्या है। शहर में गंदे पेयजल की सप्लाई किसी से छिपी नहीं है। साइड से निकल रहे भारी वाहन भी अब जेल रोड पर ट्रैफिक ध्वस्त की समस्या पैदा कर दी है। बुधवार सुबह बिना किसी पूर्व सूचना जेल के पास सड़क खोदकर काम शुरू कराय है। पास में दो मैनहोल खुले पड़े हैं। जन समस्या पर नहीं उठता फोन भारी वाहन भी साइड से निकल रहे हैं। हादसों की आशंका बनी है। कुछ भारी वाहन भी साइड से निकल रहे हैं। ये भी पढ़ें: लापरवाही : बांदा शहर के ...