Wednesday, March 11सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

बांदा: पीतांबरा मां के भजनों पर झूमे भक्तगण-खूब लगे जयकारे

बांदा: पीतांबरा मां के भजनों पर झूमे भक्तगण-खूब लगे जयकारे

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मां पीतांबरा मंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गायिकाओं ने की भजनों की अमृत वर्षा कार्यक्रम में कानपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका रुचि किंकर व संजू किंकर ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धा की अलख जगाई। मां पीतांबरा माई के भजनों की अमृत वर्षा की। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला ने भी भक्तों को झूमने पर पूरी तरह से मजबूर कर दिया। मां पीतांबरा माई का श्रंगार, निरंतर इत्र वर्षा, फूलों की होली, छप्पन भोग एवं महाआरती आकर्षण का केंद्र रहे। सभी श्रद्धा भक्तिभाव में झूमते नजर आए। कार्यक्रम आयोजन खाटूश्यामजी सेवा मंडल की ओर से किया गया। ये भी पढ़ें: बांदा में एक-दूसरे के हुए 751 जोड़े, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाद कार्यक्रम का आयोजन  ...
बांदा-हमीरपुर: हादसे में बेटे की मौत-मां की हालत गंभीर, ट्रक-बाइक टक्कर..

बांदा-हमीरपुर: हादसे में बेटे की मौत-मां की हालत गंभीर, ट्रक-बाइक टक्कर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मां-बेटे की बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहां डाॅक्टरों ने घायल बेटे को मृत घोषित कर दिया। मां का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। मां-बेटे हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं, जो बांदा में रिश्तेदारी में जा रहे थे। लामा के पास ट्रक ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर के गोविंद मिश्रा और उनका मां सुधा मिश्रा (60) सवार थे। ये भी पढ़ें: बांदा में हादसा, बाइक सवार संविदा बैंककर्मी की मौत बताते हैं कि दोनों रिश्तेदारी में भंडारे में शामिल होने गुरेह गांव जा रहे थे। इसी बीच लामा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों...
बांदा शहर में ट्रेन के आगे कूदा युवक, परिवार में कोहराम

बांदा शहर में ट्रेन के आगे कूदा युवक, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन के आगे कूदा युवक शहर के शंकरनगर का था। परिजनों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। शंकर नगर के रहने वाले थे दीपक जानकारी के अनुसार, शहर के शंकरनगर में रहने वाले 29 वर्षीय दीपक पुत्र बिहारीलाल आज सुबह घर से निकले थे। इसके बाद घर के पास से निकली रेलवे पटरी पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। सुबह होने पर आसपास रहने वाले लोगों ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटना, युवक ने फांसी लगाकर दी जान  मृतक के बड़े भाई वीरेंद्र का कहना है कि दीपक तीन भाइयों में छोटे थे। वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। बताया कि कानपुर समेत कई जगहों पर इलाज भी कराया। मृतक के भाई ने बताई यह बात.. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बताया कि आज सुबह बिना बताए वह घर से निकले। इसके बाद घटना की जानकारी हुई। परिजनो...
लखनऊ में छात्रा से दुष्कर्म, बांदा का दीपक यादव गिरफ्तार..पुलिस की 4 टीमें

लखनऊ में छात्रा से दुष्कर्म, बांदा का दीपक यादव गिरफ्तार..पुलिस की 4 टीमें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छात्रा से दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लखनऊ में ट्यूशन टीचर ने छात्रा से दुष्कर्म किया। धमकी देकर मुंह चुप करा दिया। ट्यूशन टीचर लगातार दुष्कर्म करता रहा। बाद में जब छात्रा गर्भवती हो गई, तो उसका गर्भपात करा दिया। बाद में छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर मामले का खुलासा हुआ। धमकी देकर छात्रा से कई बार दुष्कर्म पुलिस ने गंभीर धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा है। बाद में उसे कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाला है। बांदा का रहने वाला है आरोपी जानकारी के अनुसार, राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में ट्यूशन टीचर ने दलित छात्रा से दुष्कर्म किया है। बताते हैं कि 14 वर्षीय पीड़िता छात्रा परिवार के साथ वर्तमान में सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में रहती है। छात्रा 9वी...
सीएम योगी सिंगापुर-जापान रवाना, वित्तमंत्री सहित ये 18 लोग भी..

सीएम योगी सिंगापुर-जापान रवाना, वित्तमंत्री सहित ये 18 लोग भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी रविवार को अपने विदेश दौरे पर जापान-सिंगापुर रवाना हो चुके हैं। सीएम योगी के साथ वित्त मंत्री समेत 18 अन्य लोग भी गए हैं। बताते चलें कि सीएम योगी आदित्यनाथ चार दिन की विदेश यात्रा के दौरान सिंगापुर और जापान गए हैं। आपसी सहयोग को बढ़ाने का उद्देश्य सीएम योगी 22 फरवरी से 24 फरवरी तक सिंगापुर की अधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इसके बाद जापान जाएंगे। सीएम योगी के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी भी हैं। इसके अलावा सीएम के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद समेत कुल 18 लोगों की टीम है। मुख्यमंत्री योगी के इस दौरे का उद्देश्य उत्तर प्रदेश और सिंगापुर के बीच आर्थिक, संस्थागत और क्षेत्र-विशेष में सहयोग को बढ़ाना है। ये भी पढ़ें: यूपी: 100 विधायक लाओ.. CM बन जाओ, अखिलेश यादव के ऑफर से राजनीति गरम https://samarneetinews.com/up-bring-1...
बांदा में हादसा, बाइक सवार संविदा बैंककर्मी की मौत

बांदा में हादसा, बाइक सवार संविदा बैंककर्मी की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हुए एक हादसे में एक संविदा बैंककर्मी की मौत हो गई। घटना इतनी दर्दनाक है कि देखने वालों की रुह कांप गई। बताते हैं कि युवक के बाइक से ड्यूटी कर वापस लौटते समय हादसा हुआ। बांदा से वापस घर लौट रहे थे सुरेंद्र जानकारी के अनुसार, बिसंडा क्षेत्र के बेलगांव के सुरेंद्र यादव (30) यूपी ग्रामीण बैंक में संविदा पर कार्यरत थे। वह बांदा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। शनिवार रात ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। ये भी पढ़ें: UP: होटल रेनबो में देह व्यापार का भंडाफोड़-तीन युवतियां और.. इसी दौरान गिरंवा के सहेंवा गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इससे सुरेंद्र बहुत ही बुरी तरह से घायल हो गए। रविवार सुबह परिवार के लोग उन्हें तलाशते हुए निकले। तब हादसे की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ...
बांदा में दर्दनाक घटना, युवक ने फांसी लगाकर दी जान 

बांदा में दर्दनाक घटना, युवक ने फांसी लगाकर दी जान 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह युवक की मां ने शव लटकता देखा तो रोना-पीटना मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से सभी हैरान जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव के दीपक सिंह (30) ने बीती रात फांसी लगा ली। बताते हैं कि खाना खाने के बाद वह कमरे में चले गए थे। ये भी पढ़ें: UP: प्रताड़ना से तंग पुष्पा ने चुन ली मौत की राह.. रात को मौका पाकर घर के बगीचे में जाकर पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह खेती-किसानी में पिता का हाथ बंटाते थे। बताया कि वह नशे के आदी थे। नशे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताते हैं कि मृतक की शादी एक साल पहले हुई थी। पत्नी अल्पना का इस घटना से रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें:...
यूपी: 100 विधायक लाओ.. CM बन जाओ, अखिलेश यादव के ऑफर से राजनीति गरम

यूपी: 100 विधायक लाओ.. CM बन जाओ, अखिलेश यादव के ऑफर से राजनीति गरम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: 100 विधायक लाओ..CM बन जाओ.., अखिलेश यादव ने यूपी के दोनों डिप्टी सीएम को यह ऑफर दिया है। अखिलेश यादव के '100 विधायक लाओ..CM बन जाओ' के ऑफर यूपी की राजनीति में हलचल मच गई है। उधर, सीएम योगी विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। इससे पहले ही सपा मुखिया ने दोनों डिप्टी सीएम को 100 विधायक लाओ और मुख्यमंत्री बन जाओ का ऑफर दे डाला। UP में मची पाॅलिटिकल हलचल अखिलेश यादव के इस बयान से यूपी की पाॅलिटिक्स में तेज हलचल मची है। मुख्यमंत्री योगी चार दिन के लिए विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। हालांकि, सपा मुखिया अखिलेश यादव का बयान बेहद सुर्खियों में आ गया है। लखनऊ में प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने यह बयान दिया है। कहा-ऑफर सिर्फ चार ही दिन अखिलेश यादव ने कहा कि कोई भी डिप्टी सीएम जो 100 विधायक लाएगा, विपक्ष उसे पूरा समर्थन देगा। उसे मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा।अखिलेश यादव ने आगे कहा कि दो...
यूपी: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज

यूपी: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ एफआईआर झूंसी थाने में हुई है। एफआईआर में उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी भी आरोपी हैं। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला यह केस बच्चों के साथ यौन शोषण से जुड़ा है। इसमें दो तीन अन्य को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। यह मामला स्पेशल कोर्ट पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया की कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। ये भी पढ़ें: UP: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा-UGC बिल व शंकराचार्य के साथ घटना का विरोध शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती व उनके शिष्य के खिलाफ आरोप लगाए हैं। ये आरोप बच्चों के यौन शोषण के हैं। उनकी ओर से कोर्ट में अर्जी दी गई थी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा.. इस एफआईआर के बाद ...
बांदा में सदर विधायक के प्रयासों से 9 करोड़ से संवरेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम

बांदा में सदर विधायक के प्रयासों से 9 करोड़ से संवरेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों से स्पोर्ट्स स्टेडियम के दिन बहुरेंगे। शासन ने सदर विधायक की पैरवी पर स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए 9 करोड़ 12 लाख स्वीकृत किया है। सदर विधायक श्री द्विवेदी ने विस्तार से जानकारी दी। बताया कि स्टेडियम के कायाकल्प को शासन से 2 करोड़ 37 लाख की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। जल्द ही काम शुरू होगा। स्टेडियम में होंगे ये विकास कार्य.. उन्होंने कहा कि स्वीकृत परियोजना के अंतर्गत सरदार बल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स में प्रशासनिक भवन का निर्माण, बाउंड्री वॉल होगी। इसके साथ ही कैंपस का विद्युतीकरण, स्टेडियम मैदान में मिट्टी का भराव भी होगा। सबसे खास बात स्टेडियम में स्विमिंग पूल का जीर्णोद्धार, बास्केटबॉल कोर्ट का नवनिर्माण भी होगा। खिलाड़ियों को ज्यादा सुविधाएं.. सिंथेटिक पथ-वे का निर्माण आदि कार्य भी होगा। सदर विधायक ने कहा कि इन कार्य...