Saturday, March 14सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

यूपी के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, दिल्ली रैली रद्द-TET अनिवार्यता के विरोध में था आयोजन

यूपी के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, दिल्ली रैली रद्द-TET अनिवार्यता के विरोध में था आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: शिक्षकों की टीईटी के विरोध में होने वाली दिल्ली रैली रद्द हो गई है। 5 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित इस रैली को रद्द कर दिया गया है। इसकी वजह रैली के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति न मिलना बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने निरस्त की रैली की अनुमति दरअसल, 10 प्रदेशों के शिक्षक संगठन टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया की रैली की अनुमति को दिल्ली पुलिस ने निरस्त कर दिया है। अब सोमवार को शिक्षक संगठन इस मामले में आगे की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं। ये भी पढ़ें: TET अनिवार्य: सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार-CMYogi ने रिवीजन दाखिल करने के दिए निर्देश बताते हैं कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा का कहना है कि रैली की अनुमति निरस्त कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर 5 दिसंबर को होने वाली इस रैली को निरस्त किया है। ये भी पढ़ें: यू...
यूपी SIR फॉर्म भरने की तारीख एक सप्ताह बढ़ी, अब 11 तक..

यूपी SIR फॉर्म भरने की तारीख एक सप्ताह बढ़ी, अब 11 तक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में चुनाव आयोग ने एसआईआर की अवधि एक सप्ताह तक के लिए बढ़ा दी है। कम समय में ज्यादा काम के दबाव से बेहाल बीएलओ काफी परेशान हैं। अब 11 दिसंबर तक भरे जाएंगे फार्म बताया जा रहा है कि इसी को देखते हुए एसआईआर अर्थात मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान की अवधि बढ़ाई गई है। अब एसआईआर फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर हो गई है। ये भी पढ़ें: यूपी: लेखपाल के बाद SIR में लगे शिक्षक ने की सुसाइड, SDM-BDO व लेखपाल पर दबाव का आरोप ये भी पढ़ें: मुरादाबाद: लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत   https://samarneetinews.com/teacher-on-sir-duty-blo-commits-suicide-alleges-on-sdm-bdo-and-lekhpal-in-gonda/ https://samarneetinews.com/moradabad-horrific-accident-on-lucknow-delhi-highway-six-people-of-same-family-died/ https://samarneetine...
मुरादाबाद: लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

मुरादाबाद: लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुरादाबाद में आज रविवार को दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाइवे पर भीषण दुर्घटना हो गई। शादी समारोह में जा रहे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना तब हुई जब मेरठ डिपो की अनियंत्रित तेज रफ्तार बस ने टेंपो को रौंद दिया। पांच लोगों की मौके पर मौत, छठवें में अस्पताल में तोड़ा दम इससे टेंपो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वाले कुंदरकी क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव के रहने वाले थे। मृतकों में संजू, सीमा पत्नी करन सिंह, आरती पुत्री मुरारी, अभय पुत्र ओमवीर, सुमन पत्नी हरदीप और करन सिंह शामिल हैं। ये सभी लोग संजू के टेंपो में सवार होकर कटघर क्षेत्र के रफतापुर गांव में भात (शादी की रस्म) लेकर निकले थे। रास्ते में दुर्घटना हो गई। ये भी पढ़ें: UP: महिला सिपाही को जबरन लगाया रंग-छेड़छाड़ भी की, आरोपी तीनों सिपाही ...
देखें Photos: दिशा पाटनी ने ब्लैक आउटफिट में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान..फैंस दंग

देखें Photos: दिशा पाटनी ने ब्लैक आउटफिट में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान..फैंस दंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
मिनाक्षी, मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड की सनसनी यानी दिशा पाटनी अक्सर सोशल मीडिया पर बोल्ड अंदाज से फैंस का चैन चुरा लेती हैं। फैंस को कैसे दीवाना बनाना है। यह बात दिशा अच्छी तरह जानती हैं। अब ताजा मौका है कि दिशा पाटनी ने ब्लैक आउटफिट में गजब का फोटो सेशन कराया है। एक्ट्रेस के ब्लैक आउटफिट में नए बोल्ड लुक पर फैंस फिदा हो गए हैं। ये फोटोज दिशा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन फोटोज में दिशा काफी स्टनिंग दिख रही हैं। एक्ट्रेस का हॉट अवतार काफी देखने लायक है। कह सकते हैं कि दिशा अपनी अदाओं से फिर स्पाॅटलाइट में हैं। ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट में दिशा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका लुक काफी इंटेंस है। ब्लैक आउटफिट में दिशा ने एक के बाद एक कई किलर पोज दिए हैं। इन फोटोज में दिख रहा है कि दिशा पाटनी ने काफी सॉफ्ट मेकअप कर रखा है। इन फोटोज पर फैंस दिशा के इस बोल्ड लु...
बांदा में भाभी-ननद की हादसे में मौत-एक की हालत गंभीर

बांदा में भाभी-ननद की हादसे में मौत-एक की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अमरइयापुरवा गांव में रविवार सुबह लगभग 7 बजे एक दर्दनाक घटना हो गई। अलाव ताप रहीं दो महिलाएं ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं। दोनों भाभी और ननद थीं। हादसे में दोनों की मौत हो गई। ट्रैक्टर में चाबी लगाने से अचानक दौड़ा वहीं ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतकों में अमरइयापुरवा के स्व. बुद्धि विलास की पत्नी पार्वती (45) और परसौली निवासी बिट्टी (60) पत्नी भूपत शामिल हैं। चालक को भी आईं गंभीर चोटें-भर्ती बताया जाता है कि अमरइयापुरवा के देव कुमार (35) ने अपने ट्रैक्टर में चाबी लगा दी। गियर में होने के कारण ट्रैक्टर स्टार्ट होकर आगे बढ़ गया। इससे अलाव ताप रहीं दोनों महिलाएं दब गईं। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें: बांदा शहर: रा...
अनुप्रिया पटेल ने पार्टी में किए बड़े बदलाव-9 नेताओं को प्रदेश इकाई की जिम्मेदारी सौंपी

अनुप्रिया पटेल ने पार्टी में किए बड़े बदलाव-9 नेताओं को प्रदेश इकाई की जिम्मेदारी सौंपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। अनुप्रिया ने यूपी में प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और प्रदेश सचिव के पदों पर नेताओं की नियुक्ति की है। 9 नेताओं को प्रदेश इकाई में दी जिम्मेदारी पार्टी के 9 नेताओं को प्रदेश इकाई में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसे 2027 के चुनावों की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है। बताते चलें कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हैं। ये भी पढ़ें: UP: कोडीन सिरप कांड: धनंजय सिंह के मैसेज से नया मोड़, CBI जांच की उठाई मांग राजनीतिक पार्टियां संगठन को मजबूत करने में कोई कोरकसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। यूपी और केंद्र में भाजपा की सहायक पार्टी अपना दल एस भी इसी कड़ी में अपनी तैयारियां कर रही हैं। यहां पढ़ें पूरी सूची   ये भी पढ़ें: UP Politics: सपा ...
UP: लापता ठेकेदार का शव मिलने से हड़कंप-हत्या का आरोप

UP: लापता ठेकेदार का शव मिलने से हड़कंप-हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पांच दिन पहले घर से लापता हुए मछली ठेकेदार का शव कुए में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक के परिजनो ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का खुलासा हो सकेगा। जसपुरा थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के महेंद्र उर्फ राजू(50) मछली ठेकेदार थे। बताते हैं कि मंगलवार सुबह घर से बिना बताए निकले थे। शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। उनके पुत्र बीरेश ने पुलिस को जानकारी दी। ये भी पढ़ें: बांदा शहर: राह गुजरते गंदी-अश्लील टिप्पणियां करता है दबंग-पुलिस से मिलीं मोहल्ले की महिलाएं  आज एनडीआरएफ की टीम तालाब में शव की तलाश करने पहुंची। तभी गांव के एक कुए में लापता...
UP: कोडीन सिरप कांड: धनंजय सिंह के मैसेज से नया मोड़, CBI जांच की उठाई मांग

UP: कोडीन सिरप कांड: धनंजय सिंह के मैसेज से नया मोड़, CBI जांच की उठाई मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: कोडीन कफ सिरप कांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के मैसेज से नया मोड़ आ गया है। उत्तर प्रदेश में एसटीएफ इस मामले को लेकर कार्रवाई कर रही है। इसके मास्टर माइंड और मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के साथी अमित सिंह टाटा की गिरफ्तारी भी हुई है। अमित को धनंजय सिंह का करीबी बताया गया था। हालांकि, अब इस मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के एक मैसेज से नया मोड़ आ गया है। पूर्व सांसद ने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की उठाई मांग पूर्व सांसद ने एक्स पर पोस्ट कर पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि 'मुझे पता है कि कफ सिरप मामले में कुछ राजनैतिक विरोधियों ने पत्रकारों को  गुमराह किया है। सरकार और PM की छवि खराब करने की विपक्षी साजिश बताया मेरे बारे में भ्रामक बातें फैलाई गई हैं। बताना चाहता हूं कि यह मामला वाराणसी से जुड़...
जानिए! दुनिया के किस देश का राष्ट्रीय पशु है गाय..

जानिए! दुनिया के किस देश का राष्ट्रीय पशु है गाय..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत, लखनऊ
वंदना, लखनऊ डेस्क : भारत में गाय को मां के रूप में पूजा जाता है। इसलिए बहुत से लोगों को लग सकता है कि गाय भारत की राष्ट्रीय पशु है। मगर हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। भारत का राष्ट्रीय पशु गाय (Cow) नहीं, बल्कि बाघ (Tiger) है। भारत की तरह होती गाय की पूजा अब आप सोचेंगे कि गाय किस देश का राष्ट्रीय पशु है? इसका जवाब हम आपको देंगे। दरअसल, गाय भारत के पड़ोसी देश नेपाल की राष्ट्रीय पशु है। जी हां, नेपाल में गाय को अधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पशु माना जाता है। गौहत्या पर इस देश में सख्त सजा जानकारी के अनुसार, जब नेपाल ने 2015 में अपने नए संविधान को अपनाया, तब गाय को औपचारिक रूप से अपना आधिकारिक पशु घोषित किया। भारत की तरह ही नेपाल में भी गाय की पूजा होती है। यह बात नेपाल की बहुसंख्यक हिंदू आबादी की मान्यताओं को दर्शाती है। वहां के लोगों के लिए गाय पवित्र है। इतना ही...
UP: महिला सिपाही को जबरन लगाया रंग-छेड़छाड़ भी की, आरोपी तीनों सिपाही निलंबित-बर्खास्तगी भी..

UP: महिला सिपाही को जबरन लगाया रंग-छेड़छाड़ भी की, आरोपी तीनों सिपाही निलंबित-बर्खास्तगी भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: होली पर महिला सिपाही को जबरन रंग लगाना व छेड़छाड़ करना सिपाहियों को भारी पड़ा। ऐसा सबक मिला जो जिंदगी में नहीं भूलेंगे। आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। अब बर्खास्तगी की कार्यवाही की जा रही है। मामला उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले का है। मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच में दोषी मिले तीनों जानकारी के अनुसार, बलरामपुर कोतवाली ग्रामीण में हेड कांस्टेबल अमित कुमार, पन्नेलाल व शैलेंद्र कुमार के खिलाफ 26 नवंबर को मुकदमा हुआ था। तीनों को निलंबित कर दिया गया था। एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने महिला अपराध के इस प्रकरण में जीरो टालरेंस की नीति अपनाई। अनुशासन तो तोड़ा ही, मर्यादाएं भी की तार-तार जांच में दोषी पाए जाने पर तीनों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्यवाही की जा रही है। बताया जाता है कि बलरामपुर कोतवाली ग्रामीण में 15 मार्च 2025 को होली समारोह के बाद महिला सिपाही थान...