Sunday, October 11सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

बांदा DIG ने मंडल के चारों SP के साथ की कानून व्यवस्था की समीक्षा, ये निर्देश..

बांदा DIG ने मंडल के चारों SP के साथ की कानून व्यवस्था की समीक्षा, ये निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी अजय कुमार सिंह ने मंडल के चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। अपराध नियंत्रण के जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई से संबंधित तथा आईजीआरएस प्रार्थनापत्रों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। मीटिंग में बांदा के एसपी अंकुर अग्रवाल, एसपी चित्रकूट अरुण कुमार सिंह, एसपी हमीरपुर डा. दीक्षा शर्मा तथा एसपी महोबा अपर्णा गुप्ता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : योगी कैबिनेट के फैसले, गांवों में पाइप पेयजल योजना को मंजूरी-कुल 13 प्रस्तावों पर मुहर  ये भी पढ़ें : UP : घूमने को पैसे देगी सरकार, मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप की अंतिम तिथि 31..  ...
BreakingNews : बांदा में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

BreakingNews : बांदा में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बुधवार देर शाम बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हो गई। युवक तिंदवारी क्षेत्र का रहने वाला था, जो कार्यक्रम में टोलाकला जा रहा था। इसी बीच रास्ते में अन्ना मवेशियों के झुंड से टकरा गया। बबेरू स्वास्थ केंद्र में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तिंदवारी के सिंहपुर गांव का था युवक जानकारी के अनुसार बबेरू थाना क्षेत्र में टोला कला गांव के पास बाइक सवार युवक मवेशियों के झुंड से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में गांव के लोगों ने बबेरू स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों https://samarneetinews.com/friendship-on-facebook-then-obscene-videos-dirtygame-rape-blackmailing-in-banda/ ने मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि मृतक की पहचान तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के रहने वाले संदीप (25) पुत्र छेदीलाल के रूप में हुई। वह बाइक से...
बांदा : पहले फेसबुक पर दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो-दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल, अब पुलिस..

बांदा : पहले फेसबुक पर दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो-दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल, अब पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सोशल मीडिया की आभासी दुनिया में पनपते झूठे-गंदे रिश्तों से युवक-युवतियों की जिंदगी बर्बादी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। पुलिस सख्त कार्रवाई भी करती है। इसके बावजूद न कोई सुधरने को तैयार है और न कोई समझने को। अब उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। इसमें एक विवाहिता की उसके फेसबुक फ्रेंड ने जिंदगी ही बर्बाद कर दी। ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा, रुपए भी ऐंठे-अब 5 लाख की डिमांड पहले दोस्ती की, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाया और फिर ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल खेला। विवाहिता का आरोप है कि आरोपी युवक उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। ब्लैकमेल करके कई हजार रुपए ले चुका है। अब वीडियो और फोटो डिलीट करने के बदले में 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। खुद को लाचार पाकर पीड़िता ने लगाई पुलिस से गुहार, कार्रवाई के निर्देश खुद को लाचार पाते हुए पीड़ित...
बांदा : शादी के 2 माह बाद ही अभिलाषा की मौत से परिवार में कोहराम

बांदा : शादी के 2 माह बाद ही अभिलाषा की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शादी के सिर्फ दो माह बाद ही एक नव विवाहिता की मौत हो गई। मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 20 साल की अभिलाषा की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बबेरू कस्बे के कमल किशोर की अभिलाषा (20) से लगभग दो माह पहले शादी हुई थी। मृतका के चाचा रमेश निवासी महोखर का कहना है कि अभिलाषा रक्षा बंधन पर मायके आई थीं। चाचा ने कहा, बुखार से बिगड़ी हालत तब से उन्हें बुखार आ रहा था। एक प्राइवेट नर्सिग होम में इलाज भी कराया गया। मंगलवार को तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजन कानपुर लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये भी पढ़ें : UP : "नंबर अच्छे देना गुरू जी, वरना...
UP : घूमने को पैसे देगी सरकार, मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप की अंतिम तिथि 31..

UP : घूमने को पैसे देगी सरकार, मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप की अंतिम तिथि 31..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार अब घूमने के लिए भी पैसे देगी। पर्यटन विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। ऐसे लोग कर सकते हैं आवेदन जानकारी के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता की आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए। साथ ही स्नातक पास होना जरूरी है। चयनित अभ्यर्थियों को पारिश्रमिक के अलावा क्षेत्र भ्रमण के लिए राशि भी दी जाएगी। आन लाइन ऐसे करें आवेदन अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट uptourism.gov.in पर आन लाइन आवेदन कर सकते हैं। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का कहना है कि आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त संस्थानों या विश्वविद्यालयों से न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक अथवा उच्च शैक्षणिक योग्यता जरूरी है। आवेदन पत्र में सूचीबद्ध किसी क्षेत्र में प्रासंगिक कार्य का अनुभव होना जरूरी होगा। बाकी नियम विभ...
UP : नंबर अच्छे देना गुरू जी, वरना.! छात्र की धमकियों से परेशान शिक्षक ने लिखाई रिपोर्ट

UP : नंबर अच्छे देना गुरू जी, वरना.! छात्र की धमकियों से परेशान शिक्षक ने लिखाई रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बांदा में एक छात्र मनचाहे नंबर लेने के लिए शिक्षक को धमकियां दे रहा है। पहले अभद्रता भी कर चुका है। बताते हैं कि यह छात्र दबंग किस्म का है। शिक्षक ने छात्र की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस से शिकायत करते हुए रिपोर्ट लिखाई है। अतर्रा पीजी कालेज का है मामला मामला बांदा के थाना क्षेत्र अतर्रा कस्बे का है। जानकारी के अनुसार अतर्रा पीजी कालेज में हिंदी विभाग में सहायक आचार्य सुरेश कुमार ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है। पहले भी कर चुका है अभद्रता उनका कहना है कि एमए चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र आशुतोष रैकवार पुत्र राजेश रैकवार मनमुताबिक नंबर बढवाने के लिए उन्हें धमकियां दे रहा है। शिक्षक का कहना है कि उक्त छात्र ने मिडटर्म परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े जाने पर शिक्षक से अभद्रता की थी। कहा, कोई घटना हुई तो जिम्...
UP : मंत्री रामकेश ने कहा-नई उर्जा के साथ आगे आएं और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं

UP : मंत्री रामकेश ने कहा-नई उर्जा के साथ आगे आएं और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान एक बड़ा अवसर है नए विचारों और उर्जा को समाहित करने का। ऐसे अभियान भविष्य में पार्टी की मजबूती का आधार बनते हैं। हम सभी को इन बातों को याद रखना है। नई उर्जा के साथ आगे आना है। सदस्यता अभियान को सफल बनाना है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में सदस्यों को साथ जोड़ना है। मंत्री रामकेश निषाद ने की क्षेत्र में कई कार्याशालाएं ये बातें उत्तर प्रदेश के जलशक्ति विभाग के मंत्री रामकेश निषाद ने कहीं। श्री निषाद बांदा में अपनी विधानसभा क्षेत्र तिंदवारी में मंडल स्तरीय सदस्यता अभियान कार्याशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'सदस्यता अभियान-2024' को सफल बनाने के लिए जलशक्ति मंत्री लगातार क्षेत्र में कार्याशालाएं कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : योगी कैबिनेट के फैसले, गांवों में पाइप पेयजल योजना...
योगी कैबिनेट के फैसले, गांवों में पाइप पेयजल योजना को मंजूरी-कुल 13 प्रस्तावों पर मुहर

योगी कैबिनेट के फैसले, गांवों में पाइप पेयजल योजना को मंजूरी-कुल 13 प्रस्तावों पर मुहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुनील सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की आज कैबिनेट बैठक हुई। इसमें 14 प्रस्ताव पेश हुए। इनमें से 13 पर कैबिनेट की मंजूरी मिल गई। इन प्रस्तावों में सबसे खास बात यह है कि जलशक्ति विभाग के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल आपूर्ति योजना को मंजूरी मिलना है। अब गांवों में पाइप पेयजल योजना के तहत काम होगा। वहीं जिन गांवों में काम पूरा हो चुका है, वहां रख-रखाव मेंटिनेंस के लिए नीति लाई जा रही है। कैबिनेट की बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, जलशक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। कैबिनेट ने इन प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी आज कैबिनेट की बैठक में सेटलमेंट डीड के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। डाटा सेंटर संशोधन नीति को भी मंजूरी मिल गई। संस्कृत छात्रों के लिए स्कॉलरशिप बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंज...
बांदा SP अंकुर अग्रवाल ने थाना परिसर में मंदिर का किया उद्घाटन

बांदा SP अंकुर अग्रवाल ने थाना परिसर में मंदिर का किया उद्घाटन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने अतर्रा परिसर में मंदिर का जीर्णोद्धार पूरा होने पर उसका उद्घाटन किया। मंदिर का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान पूर्वक किया गया। इस अवसर पर अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। अतर्रा थाना परिसर में हुआ पूजन कार्यक्रम बताते हैं कि थाना अतर्रा परिसर में स्थित कोतवालेश्वर महादेव मंदिर काफी जीर्ण-शीर्ण हो चुका था। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अग्रवाल के निर्देशों पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र की देख-रेख जीर्णोद्धार का काम संपन्न हुआ। इसमें आसपास के लोगों के सहयोग से थाना परिसर में बने मंदिर का बड़ा ही सुंदर जीर्णोद्धार कराया गया। गर्भगृह, बाह्य परिसर का विस्तारीकरण तथा सुंदरीकरण कराते हुए उसे भव्य स्वरुप दिया गया। आज अधिकारियों की मौजूदगी में पूजन के बाद प्रसाद वितरण भी हुआ। इस अवसर पर सीओ गवेंद्र पाल, ...
BJP सांसद कंगना का फिर किसानों पर विवादित बयान, राहुल गांधी हमलावर-भाजपा ने झाड़ा पल्ला

BJP सांसद कंगना का फिर किसानों पर विवादित बयान, राहुल गांधी हमलावर-भाजपा ने झाड़ा पल्ला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने किसान आंदोलन पर फिर विवादित बयान दे डाला है। कंगना के विवादित बयान से सियासी हंगामा खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने जहां कंगना के बयान को भाजपा की किसान विरोधी नीति का हिस्सा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। भाजपा बोली, यह कंगना का निजी बयान-पार्टी का कोई लेना-देना नहीं वहीं भाजपा ने कंगना के बयान से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि यह उनका निजी बयान है। इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा प्रवत्ता ने यह भी कहा है कि कंगना को पार्टी के नीतिगत मामलों पर बोलने के अधिकार नहीं है। बताते चलें कि कंगना ने एक निजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि किसान आंदोलन को लेकर अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व सख्त कदम न उठाता तो पंजाब को भी बंगाल बना दिया गया होता। पहले भी कई बार किसान आंदोन पर विवादित बयान दे चुकीं कंगना रन...