IPS_Transfer : झांसी-महोबा-संभल समेत 8 जिलों के SP बदले, 17 IPS के तबादले, पढ़े लिस्ट..
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। झांसी, महोबा, उन्नाव और रायबरेली समेत 8 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं। वहीं कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी इधर से उधर किया है। जानकारी के अनुसार डीजीपी मुख्यालय में एडीजी स्थापना संजय सिंघल के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए हैं।
IPS प्रभाकर चौधरी अलीगढ़ के नए डीआईजी
अलीगढ़ रेंज के आईजी शलभ माथुर को आईजी स्थापना नियुक्त किया गया है। वहीं मुख्यालय पर डीआईजी स्थापना प्रभाकर चौधरी को अलीगढ़ रेंज का नया डीआईजी बनाया गया है। झांसी के एसएसपी राजेश एस. को शाहजहांपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
गाजियाबाद 47वीं वाहिनी पीएसी में तैनात सुधा सिंह को झांसी का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। सोनभद्र के एसपी डॉ. यशवीर सिंह को अब रायबरेली का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।...









