Tuesday, December 23सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

सीतापुर में बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत-टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी एंबुलेंस

सीतापुर में बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत-टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी एंबुलेंस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब उत्तराखंड से एक मरीज को लेकर वाराणसी जा रही एंबुलेंस का टायर फट गया। एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अटरिया क्षेत्र में सुबह हुआ दर्दनाक हादसा जानकारी के अनुसार, सीतापुर के अटरिया क्षेत्र में अचानक एंबुलेंस का टायर फट गया। अनियंत्रित एंबुलेंस ने एक महिला और उनकी बेटी को रौंद डाला। ये भी पढ़ें: कमरा बंद कर 24 किन्नरों ने पिया फिनायल-कुकर्म और ब्लैकमेलिंग से थे परेशान, पढ़ें पूरी खबर.. महिला और एबुलेंस में बैठे 3 लोगों समेत महिला की मौत हो गई। सभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घायल बच्ची व एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया है। देहरादून से वाराणसी जा ...
कमरा बंद कर 24 किन्नरों ने पिया फिनायल-कुकर्म और ब्लैकमेलिंग से थे परेशान, पढ़ें पूरी खबर..

कमरा बंद कर 24 किन्नरों ने पिया फिनायल-कुकर्म और ब्लैकमेलिंग से थे परेशान, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक साथ 24 किन्नरों ने कमरा बंद करके फिनायल पी लिया। बताते हैं कि ये किन्नर कुकर्म और ब्लैमेलिंग से परेशान थे। घटना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डाॅक्टरों का कहना है कि किसी की हालत गंभीर नहीं है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी है। किन्नर से रेप और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, नंदलालपुरा और एमआर-10 के किन्नर गुट (पायल गुरु और सपना हाजी) में लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा है। पंढरीनाथ पुलिस का कहना है कि इसी विवाद का फायदा उठाते हुए एक कथित पत्रकार पंकज और उसके साथी अक्षय ने एक गुट के किन्नर को नाम खराब करने की धमकी दी। फिर उससे पैसे की डिमांड कर दी। किन्नरों के दो गुट में चल रहा ...
कार्रवाई: सतना से बांदा लाए गए 167 किलो अवैध पटाखे जब्त-1 गिरफ्तार

कार्रवाई: सतना से बांदा लाए गए 167 किलो अवैध पटाखे जब्त-1 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने सतना से अवैध रूप से लाए गए 167 किलो अवैध पटाखे जब्त किए हैं। इन पटाखों को गैर कानूनी ढंग से बांदा लाकर बेचने की तैयारी थी। अवैध पटाखों के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। अतर्रा सीओ प्रवीण यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई  की जा रही है। बिना नंबर प्लेट की बोलेरो में हुए बरामद जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना पुलिस ने 16 अक्टूबर को एक बोलेरो वाहन को पकड़ा। उसमें से 167 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त किए गए। क्षेत्राधिकारी अतर्रा का कहना है कि पटाखों के साथ पकड़े गए व्यक्ति जगदीश निवासी बिसंडा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बोलेरो गाड़ी को सीज कर दिया गया है। बताते हैं कि बोलेरो गाड़ी में नंबर प्लेट नहीं लगी थी। ये भी पढ़ें: लापरवाही या मिलीभगत? बांदा शहर में काल बनकर दौड़ रहे बालू-गिट्टी के ओवरलोड ट्रैक्टर  https://samarneetine...
बांदा में राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को बांटे पदक

बांदा में राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को बांटे पदक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज बांदा पहुंचीं। कुलाधिपति के तौर पर उन्होंने बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक वितरित किए। 350 छात्र-छात्राओं को दीं उपाधियां साथ ही 350 छात्र/छात्राओं को उपाधियां प्रदान कीं। इससे पहले राज्यपाल श्रीमती पटेल ने आर्ट गैलरी एवं म्यूजियम का उद्घाटन भी किया।कार्यक्रम में पूसा कृषि अनुसंधान नई दिल्ली के निदेशक श्री चिरूपमल्ली निवास राव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुलपति प्रो0 एसवीएसराजू, कुलसचिव डाॅ. एसकेसिंह, पद्मश्री उमाशंकर पांडे, आयुक्त अजीत कुमार, डीआईजी राजेश एस, जिलाधिकारी श्रीमती जे रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: भावुक हुईं सांसद इकरा, बोलीं-मुझे मुल्ली कहा-मेरे...
बांदा में कांग्रेस ने तेज की MLC चुनाव की तैयारियां, फार्म बांटे

बांदा में कांग्रेस ने तेज की MLC चुनाव की तैयारियां, फार्म बांटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस पार्टी ने एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशों पर जिले में स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों तेज कर दी हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने प्रत्याशियों को उपलब्ध कराए फार्म जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय में सदस्यता फॉर्म भरवाए जाने का काम चल रहा है। जिला अध्यक्ष ने युवा नेता अविरल पांडेय व सनत कुमार अवस्थी को फार्म उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे दमखम के साथ स्नातक एमएलसी प्रत्याशी चुनाव में उतारेगी। ये भी पढ़ें: लापरवाही या मिलीभगत? बांदा शहर में काल बनकर दौड़ रहे बालू-गिट्टी के ओवरलोड ट्रैक्टर  झांसी-प्रयागराज से जिताऊ प्रत्याशी मैदान में उतारा जाएगा। कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी वर्तम...
लापरवाही या मिलीभगत? बांदा शहर में काल बनकर दौड़ रहे बालू-गिट्टी के ओवरलोड ट्रैक्टर

लापरवाही या मिलीभगत? बांदा शहर में काल बनकर दौड़ रहे बालू-गिट्टी के ओवरलोड ट्रैक्टर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में ओवरलोडिंग समस्या बनी हुई है। शहर में जेल रोड से होकर दिनभर ओवरलोड बालू और गिट्टी लदे ट्रैक्टर दौड़ लगा रहे हैं। ये ट्रैक्टर ट्राली काल बनकर दौड़ रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि ओवरलोडिंग वाले यह अवैध बालू-गिट्टी खनन के ट्रैक्टर तीन-तीन पुलिस चौकियों को पार करके बिना रोक-टोक के दौड़ रहे हैं। यातायात पुलिस और चौकी इंचार्जों की लापरवाही से इन पर लगाम नहीं लग रही है। पुलिस और आरटीओ विभाग दोनों के अधिकारी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। आरटीओ विभाग की भूमिका पहले से ओवरलोडिंग को लेकर सवालों के घेरे में है। 3-3 पुलिस चौकियों के सामने से गुजरते ओवरलोड ट्रैक्टर सबसे ज्यादा बुरे हालात जेल रोड के हैं। यहां हर 10 मिनट पर ओवरलोड ट्रैक्टर तूफानी रफ्तार में दौड़ता दिख जाता है। बांदा शहर में भूरागढ़ पुलिस चौकी, जेल पुलिस चौकी और सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने से ब...
भावुक हुईं सांसद इकरा, बोलीं-मुझे मुल्ली कहा-मेरे पिता को भी गालियां दीं..

भावुक हुईं सांसद इकरा, बोलीं-मुझे मुल्ली कहा-मेरे पिता को भी गालियां दीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सहारनपुर की कैराना सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले सहारनपुर के एक गांव में शरारती तत्वों ने शिव मंदिर खंडित किया था। इसके बाद इकरा के खिलाफ भद्दी नारेबाजी की गई थी। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था। सांसद इकरा हसन अब उसी गांव पहुंचीं। उन्होंने कहा कि यह सब आपस में लड़ाने की साजिश है। लोगों को समझदारी से काम लेना होगा। छापुर गांव पहुंची इकरा, संबोधन में हुईं भावुक उन्होंने लोगों को संबोधित किया। भावुक होते हुए बोलीं, कि उन्हें मुल्ली और आतंकवादी तक कहा गया। कहा, आरोपी रोहित प्रधान को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ दिया गया। सहारनपुर के छापुर गांव में इकरा ने काफी भावुक लहजे में लोगों को संबोधित किया। कहा कि 'आज जिस तरह की मुझे गालियां दी जा रही हैं, वह क्षेत्र की महिलाओं का अपमान है। कैराना सांसद ने कहा कि जो लोग यह काम क...
दर्दनाक: बांदा में ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत…आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

दर्दनाक: बांदा में ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत…आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के काजीटोला गांव के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने 12 वर्षीय छात्रा को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताते हैं कि छात्रा स्कूल जा रही थी। स्कूल जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। जानकारी के अनुसार, काजीटोला के मजरा कबीरपुर के ओम प्रकाश निषाद की बेटी 12 वर्षीय कोमल सुबह लगभग 8 बजे कस्बे के जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने जा रही थीं। बताते हैं किं काजीटोला पुलिस चौकी के पास एक ओवरलोड ट्रक ने कोमल को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। आसपास के लोगों ने भागकर ट्रक को रोका। हादसे से गुस्साई भीड़ ने मौके पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की। लोगों समझा-बुझाकर शांत किया। घटना से परिजनों में कोहराम मच ...
बांदा MLA प्रकाश द्विवेदी ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन-लोकार्पण

बांदा MLA प्रकाश द्विवेदी ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन-लोकार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शहर में करोड़ से ज्यादा की स्वीकृत परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इनमें कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, सदर विधायक श्री द्विवेदी ने शहर के बजरंग कुंड, कटरा में लगभग 40 लाख की स्वीकृत परियोजना का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष भी मौजूद रहीं। विधायक बोले, आम जनमानस को आवागमन में होगी आसानी उक्त परियोजना में बजरंग कुंड का जीर्णोधार, पाथ-वे, सामुदायिक हाल, बाउंड्रीवाल व सुंदरीकरण आदि कार्य प्रस्तावित हैं। इसी तरह विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शहर में संजय पैलेस के पास नवनिर्मित सीसी रोड का भी लोकार्पण किया। इसकी लागत लगभग 75 लाख रुपए आएगी। जरैली कोठी इलाकों में भी दो सीसी सड़कों का किया लोकार्पण इसी तरह शहर के मोहल्ला जरैली कोठी में बुंदेलखंड विकास निधि से नव निर्मित दो सीसी...
महाभारत के कर्ण पंकज धीर का निधन-68 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग

महाभारत के कर्ण पंकज धीर का निधन-68 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: बीआर चोपड़ा के फेसम टीवी सीरियल महाभारत में कर्ण का रोल प्ले करने वाले पंकज धीर का आज निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे और कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे। इस खबर से उनके लाखों फैंस और इंडस्ट्री के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। इंडस्ट्री में शोक की लहर उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है। उनकी पत्नी कृतिका सेंगर भी टीवी एक्ट्रेस हैं। वह कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। हालांकि  शादी के बाद वह कम ही स्क्रीन पर दिखाई दी हैं। बताते हैं कि वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। एक बार कैंसर से जीत भी गए। मगर दोबारा बीमार हो गए। उनकी एक बड़ी सर्जरी भी हो चुकी थी। ये भी पढ़ें: बाॅलीवुड से बुरी खबर, अभिनेता मुकुल देव का दिल्ली में निधन  https://samarneetinews.com/bollywood-actor-mukuldev-dies-in-delhi/  ...