Saturday, October 10सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

यूपी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान, 23 को परिणाम

यूपी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान, 23 को परिणाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने 9 सीटों पर चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। वहीं अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर मतदान की घोषणा नहीं की गई है। चुनाव आयोग के अनुसार, उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव का गजट नोटिफिकेशन 18 अक्टूबर को जारी कर दिया जाएगा। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर इसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर होगी। स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर रहेगी। 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं 23 नवंबर को रिजल्ट https://www.youtube.com/watch?v=kPLlAd8vOUo आएगा।  बताते चलें कि अयोध्या की मिल्कीपुर, मैनपुरी की करहल, कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मुरादाबाद की कुंदरकी, मिर्जापुर की मझवां, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद स...
बांदा जिपं : यहां भ्रष्टाचार के दलदल में सभी दल एक! बिना जांच-पड़ताल के दिए जा रहे ठेके

बांदा जिपं : यहां भ्रष्टाचार के दलदल में सभी दल एक! बिना जांच-पड़ताल के दिए जा रहे ठेके

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : धंधे के गठबंधन में भाजपा संग सपा-कांग्रेस और बसपा भी। कोई किसी से कम नहीं है और सभी पर्दे के पीछे-एक दूसरे के मददगार भी हैं, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि राजनीतिक मैदान में सभी एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार करते नजर आते हैं। उत्तर प्रदेश में जल्द ही 10 सीटों के लिए उप चुनाव होने वाले हैं। सभी दल अपने-अपने कील-काटें दुरुस्त करने में लगे हैं। धंधे के गठबंधन ने सबको बांध रखा भाजपा, सपा और कांग्रेस अपने-अपने सहयोगियों के साथ चुनावी रणनीति बना रहे हैं। हाई लेबल मीटिंग हो रही हैं। लेकिन दलों से जुड़े सूत्र बताते हैं कि बुंदेलखंड के बांदा में अलग तरह की हवा बह रही है। यहां धंधे का एक ऐसा गठबंधन बना हुआ है जो भाजपा की जिला पंचायत में प्रमुख विपक्षी राजनीतिक दलों को एकता के सूत्र में बांधे हैं। हर साल सुर्खियों में रहता है यह ठेका इस कारण अद्भुत एकता के दर्शन हो रहे...
देखें Video : आग का गोला बनी कार अचानक चल पड़ी..लोगों में मची भगदड़

देखें Video : आग का गोला बनी कार अचानक चल पड़ी..लोगों में मची भगदड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=kPLlAd8vOUo समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क  : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक कार आग का गोला बनी धू-धूकर जल रही है। कार एक फ्लाईओवर पर खड़ी है और आसपास खड़े लोग तमाशा देख रहे हैं। अचानक यह जलती हुई कार आगे को चल पड़ती है। इससे वहां खड़े लोग सहम उठते हैं और फिर उनमें भगदड़ मच जाती है। किसी तरह लोगों ने किनारे हटकर और इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। कार ढलान पर तेजी से चलते हुए आगे जाकर रुक गई। यह वीडियो जयपुर का बताया जा रहा है। बताते हैं कि कार में सिर्फ चालक सवार था और अचानक आग लगने के बाद उसने कूदकर अपनी जान बचा ली थी। ये भी पढ़ें : देखें Video : भाजपा विधायक की थप्पड़ों, लात-घूंसों से पिटाई ये भी पढ़ें : Video_Viral : पुलिस पर भड़का मौलाना…चाकू मारने की धमकी, पहुंचा जेल  ...
कानपुर : 5 परिवारों को कभी न भरने वाले जख्म दे गया दिल दहलाने वाला यह हादसा, 4 छात्र-छात्राओं और..

कानपुर : 5 परिवारों को कभी न भरने वाले जख्म दे गया दिल दहलाने वाला यह हादसा, 4 छात्र-छात्राओं और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
वंदना श्रीवास्तव, कानपुर : कानपुर में भौंती एलिवेटेड हाइवे पर हुए दिल दहलाने वाला हादसा पांच परिवारों को कभी न भरने वाला जख्म दे गया। हादसे में किसी ने होनहार बेटी खो दी तो किसी के घर का इकलौती चिराग बुझ गया। माता-पिता ने जो सपने देखे थे एक ही पल में बिखर गए। रोते-बिलखते परिजनों की चीखें शवगृह तक गूंजती रहीं। दो ट्रकों के बीच चिपक गई थी कार हादसे में जान गंवाने वाली आयुषी के पिता रमाशंकर पटेल हमीरपुर में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। परिवार में मां समता के अलावा एक भाई आयुष हैं। परिवार सनिगवां में रहता है। बताते हैं कि छात्रा आयुषी कंप्यूटर साइंस फर्स्ट ईयर की छात्रा थीं। परिवार के होनहार थे चारों छात्र-छात्राएं छात्र प्रतीक के पिता राजेश सिंह गढ़ी पाली स्थित उदय भारती इंटर कालेज के प्रबंधक हैं। उनकी मां माया देवी गृहणी हैं। परिवार में दो बहनें साक्षी (27) और शिखा (25) है...
बांदा का जवान शहीद, मंत्री रामकेश निषाद समेत हजारों ने दी श्रद्धांजलि

बांदा का जवान शहीद, मंत्री रामकेश निषाद समेत हजारों ने दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मटौंध थाना क्षेत्र के हरिसिंह थोक के रहने वाले सेना के जवान अनिल कुमार प्रजापति शहीद हो गए। सोमवार को सेना के जवान उनका पार्थिव शरीर लेकर उनके घर पहुंचे। अंतिम संस्कार के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंत्री रामकेश निषाद ने वहां पहुंचकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। साथ ही पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। 2015 में हुए थे सेना में भर्ती मंत्री ने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं और हर संभव मदद की जाएगी। बताया जाता है कि कमलेश प्रजापति के बेटे अनिल प्रजापति वर्ष 2015 में सेना की एलेक्ट्रानिक मैकेनिकल इंजीनियर पद पर सिकंदराबाद में भर्ती हुए थे। उनकी जम्मू कश्मीर, बड़ोदरा और पंजाब के जालंधन में भी तैनाती रही। वर्तमान में इलेक्ट्रानिक मैकेनिकल इंजीनयर पद पर असम के 402 साटा वर्कशाप पर तैनात थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बताया...
Banda : करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों का घंटों जाम

Banda : करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों का घंटों जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक करते समय हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक लाइनमैन की मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। आरोप है कि जानबूझकर शट डाउन हटाकर बिजली सप्लाई चालू की गई है। परिजनों व आक्रोशित ग्रामीणों ने लापरवाही अधिकारियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। घंटों जाम की स्थिति रही। मुआवजे-कार्रवाई के आश्वासन पर माने लोग अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत किया। कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम खुला। जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव के मजरा कलेक्टरपुरवा के राजेंद्र उर्फ बब्बू (48) बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन थे। आज सोमवार दोपहर गिरवां के देवरार गांव में खंभे पर चढ़कर बिजली का फाल्ट ठीक कर रहे थे। बताते हैं कि पावर हाउस से उस समय बिजली सप्लाई शटडाउन थी। अचानक सप्लाई चालू ह...
बांदा : पूर्व DM अनुराग पटेल क्षत्रिय महासभा के दशहरा मिलन समारोह में हुए शामिल 

बांदा : पूर्व DM अनुराग पटेल क्षत्रिय महासभा के दशहरा मिलन समारोह में हुए शामिल 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बांदा के तत्वाधान में दशहरा मिलन-शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बादशाह सिंह रहे। साथ ही चकबंदी आयुक्त अनुराग पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, लवलेश सिंह आदि मौजूद रहे। बड़ी संख्या में मौजूद रहे समाज के लोग समारोह के बाद महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर सभी ने महाराणा प्रताप के दिव्य स्मारक पर पूजन करते हुए पुष्प अर्पित किए। चकबंदी आयुक्त ने महाराणा प्रताप स्मारक निर्माण एवं वेदव्यास जन्मस्थली को पर्यटन के रूप में विकसित करने के अनुभव बताए। https://www.youtube.com/watch?v=gK_g0hyfILs साथ ही क्षत्रिय समाज द्बारा नागरिक अभिनंदन किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार समारोह में उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया। ये भी पढ़ें : बांदा : मंत्री ने पहलवानों क...
कानपुर हाइवे पर भीषण हादसा, कार सवार छात्र-छात्राओं समेत 5 लोगों की मौत

कानपुर हाइवे पर भीषण हादसा, कार सवार छात्र-छात्राओं समेत 5 लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार सुबह हाइवे पर भीषण हादसा हो गया। इसमें कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक आल्टो कार डंपर चालक के अचानक ब्रेक मारने से पीछे से उसमें जा घुसी। तभी पीछे से आए ट्राला ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार पिचक गई और उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो छात्र और दो छात्राएं व चालक शामिल हैं। यह हादसा कानपुर-इटावा एलिवेटेड हाइवे पर भौती ढाल के पास हुआ है। दो ट्रकों के बीच पिचक गई कार जानकारी के अनुसार कानपुर इटावा एलिवेटेड हाइवे पर आगे चल रहे खाली डंपर के चालक ने अचानक तेज रफ्तार में ब्रेक मार दिए। इससे पीछे चल रही आल्टो कार उसमें जा टकराई। तभी पीछे से आ रहे सरिया लदे ट्राला ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार दोनों ट्रकों के बीच में फंसकर बुरी तरह से पिचक कर क्षतिग्रस्त हो गई। PSIT के छात्र-छात्राएं शामिल ब...
बहराइच में सांप्रदायिक हिंसा में एक की मौत, मुख्य आरोपी सलमान समेत कई अज्ञात पर रिपोर्ट

बहराइच में सांप्रदायिक हिंसा में एक की मौत, मुख्य आरोपी सलमान समेत कई अज्ञात पर रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Bahraich Communal Violence बहराइच जिले में बीती रात मूर्ति विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। एक युवक रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं एक अन्य युवक घायल बताया जा रहा है। इसके बाद बहराइच के कई हिस्सों में हिंसा हुई। स्थिति नियंत्रण में, पुलिस बल तैनात एसपी बहराइच वृंदा शुक्ला ने बताया कि मुख्य आरोपी सलमान समेत कई लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। खबर है कि लगभग 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। लापरवाही पर एसओ और चौकी इंचार्ज निलंबित देर रात तक महराजगंज की इस घटना के विरोध में पूरे जिले में जगह-जगह प्रदर्शन और आगजनी हुई। देर रात हरदी थाना प्रभारी और महसी चौकी प्रभारी को सस्पेंड किया गया। स्टीलगंज तालाब मार्केट के पास खड़ी बाइक को आग लगा दी गई। सीओ पर कार्रवाई की मांग कर रहे लोग दे...
दिल्ली बैठक खत्म, यूपी में भाजपा 9 सीटों पर खुद लड़ेगी उपचुनाव और..

दिल्ली बैठक खत्म, यूपी में भाजपा 9 सीटों पर खुद लड़ेगी उपचुनाव और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की हाई लेवल मीटिंग खत्म हो गई है। बैठक को लेकर पार्टी सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के उप चुनाव में भाजपा 9 सीटों पर खुद उतरेगी। जबकि एक सीट सहयोगी दल रालोद के लिए छोड़ी गई है। इतना ही नहीं 9 सीटों के लिए प्रत्याशियों का नाम भी फाइनल हो गया है। अधिसूचना के बाद नाम होंगे घोषित लेकिन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा अभी नहीं होगी। नामों की घोषणा अधिसूचना जारी होने के बाद ही की जाएगी। दरअसल, दिल्ली में रविवार को भाजपा नेताओं की हाई लेवल बैठक बुलाई गई थी। इसमें मीरापुर सीट को रालोद को देने पर सहमति बनी। 2022 में भी रालोद ने https://samarneetinews.com/up-politics-heats-up-on-jpnic-akhilesh-yadav-paid-tribute-on-road/ नड्डा के आवास पर करीब 1 घंटे चली बैठक यह सीट जीती थी। तय हुआ कि 9 सीटों पर भाजपा खुद अपने प्रत्याशी ...